OnePlus 10R 5G स्मार्टफोन की कीमतों में गिरावट आई है। जिससे आप इस फोन को सस्ते दाम में खरीद सकते है। जिसके फीचर्स भी कमाल के दिए जा रहे है। तो चलिए जानते आप इसे कैसे सस्ते में खरीद घर ले जा सकते है।
ई कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Flipkart पर जबरदस्त ऑफर्स दिए जा रहे है। जहां आपको कई 5G स्मार्टफोंस को सस्ते में बेचा जा रहा है। अगर आप एक OnePlus यूजर्स है, तो आपके लिए यह सुनहरा मौका आया है।
OnePlus 10R हैंडसेट में 2400X1080 का पिक्सल रेजॉल्यूशन दिया जाता है। इसमें 6.7 इंच का IRIS डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 20:9 का आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट उपलब्ध मिलता है। इस डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8100 MAX का चिपसेट मिलता है।
OnePlus 10R कैमरा सेटअप के लिए इस हैंडसेट में रियर ट्रिपल कैमरा का सेटअप दिया गया है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल किया गया है।
OnePlus 10R में पावर के लिए इसमें 5000mAh की जबरदस्त बैटरी मिलती है जो 80W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 32 मिनट के अंदर ही फुल चार्ज कर देता है। जिसे आप घंटो तक इस्तेमाल कर सकते है।