Online Fraud में हरियाणा के जिले हैं Jamtara

राजस्थान, यूपी व पंजाब से लगते प्रदेश के कई जिलों में साइबर क्राइम को अंजाम देने वाले गिरोह के हौंसले बुलंद हैं। हरियाणा में हर महीने करीब 8500 केस रिपोर्ट हो रहे हैं। स्टेट क्राइम ब्रांच के अनुसार हर रोज ऑनलाइन ठगी की करीब 300 घटनाएं रिपोर्ट हो रही हैं।

नूंह बना हरियाणा का Jamtara

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर साइबर क्राइम को लेकर जामताड़ा वेब सीरिज आई थी। इसमें दिखाया गया है कि कैसे रिमोर्ट एरिया में ऑनलाइन ठगी करने वाले सरगना सक्रिय हैं। जामताड़ा साइबर क्राइम का गढ़ माना जाने लगा है। अब ऐसा ही कुछ हरियाणा के कई जिलों में देखने को मिल रहा है।

Online Fraud के हरियाणा में 3 महीने में 25000 केस

साइबर क्राइम की घटनाओं को लेकर 3 महीने में 531 मामले दर्ज हुए हैं। इस लिहाज से हर महीने औसतन 173 केस दर्ज हुए हैं। विभिन्न मुकदमों में 299 साइबर अपराधियों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। साइबर क्राइम को लेकर हेल्पलाइन 1930 का संचालन किया जा रहा है।

राज्यों से जुड़े हैं Online Fraud के तार

मेवात और अन्य जिलों में ठगी करने वाले इन साइबर ठगों के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हुए हैं। इनका नेक्सस पड़ोसी राज्य राजस्थान के भरतपुर और अलवर जिले तक फैला हुआ है। इसके अलावा ये दिल्ली, यूपी, मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों में भी साइबर क्राइम की घटनाएं कर रहे हैं।

Online Fraud को लेकर हरियाणा के मेवात में बड़ी कार्रवाई

हरियाणा पुलिस ने पिछले महीने नूहं जिले में पैर पसार रहे साइबर क्राइम के खिलाफ। 5000 से अधिक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की अलग-अलग टीमों ने एक साथ कार्रवाई की। इस दौरान नूहं जिले के 14 गावों में छापेमारी कर 125 हैकर व साइबर अपराधियों को काबू किया।

IPL का हीरो