1. Home
  2. Bollywood

Bollywood : 6 महीने भी नहीं चल पाई इस सेलेब्रिटी की शादी, जानें तालाक के कारण

Bollywood : 6 महीने भी नहीं चल पाई इस सेलेब्रिटी की शादी, जानें तालाक के कारण 
सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और फैशन ब्लॉग बनाने वाली कृतिका खुराना ने शादी के छह महीने के बाद ही तलाक का ऐलान कर दिया है। इस ऐलान के बाद कृतिका के फैंस को बड़ा झटका लगा है।

Haryana News Post : Famous Blogger get Divorce: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और फैशन ब्लॉग बनाने वाली कृतिका खुराना (Kritika Khurana) ने शादी के छह महीने के बाद ही तलाक का ऐलान कर दिया है। इस ऐलान के बाद कृतिका के फैंस को बड़ा झटका लगा है।

 

 

बता दें कि 'दैट बोहो गर्ल' नाम से काफी मशहूर कृतिका ने हाल ही में छह महीने पहले ही आदित्य छाबड़ा से शादी रचाई थी। कृतिका (Kritika Khurana get separate from his husband) अक्सर अपने यूट्यूब चैनल पर अपने पति के साथ विडियो बनाकर डालती रहती हैं। ऐसे में अचानक इस ऐलान के आते ही उनके लाखों प्रशंसकों को काफी दुख हुआ हैं।

 

 

छह महीने पहले की रचाई थी कृतिका ने शादी

Read Also : Bollywood : उर्फी जावेद का 25वां बर्थडे आज, जानिए क्यों रहती हैं हमेशा सुर्खियों में?

जानकारी के मुताबिक, कृतिका ने सितंबर 2021 में एक पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शादी की खबर शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड आदित्य छाबड़ा के साथ रोका कर लिया है और दोनों जल्द शादी भी करने वाले हैं। ये खबर सुनकर उनके फैंस उनकी शादी का इंतजार करने लगे थे। 

कृतिका का ऐलान सुनकर फैंस को लगा झटका

कृतिका और उनके पति के बीच अलगाव की अटकलें काफी समय से लगाई जा रही थीं। आदित्य छाबड़ा ने अपने सोशल अकाउंट से कृतिका के संग सभी तस्वीरों को डिलीट कर दिया था। आखिरकार कृतिका ने अब सभी खबरों की पुष्टि करते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने तलाक की खबर शेयर की।

उन्होंने अपनी चार तस्वीरें पोस्ट करते हुए कहा कि वह अपने पति ये अलग होने का फैसला कर लिया है। इसके अलावा उन्होंने अपने इंस्टा पर एक नोट में भी शेयर किया जिसमें लिखा था कि उन्होंने अपनी शादी के शुरूआती वक्त में हर खुशी को नजरअंदाज किया, कई बार बलिदान भी दिए क्योंकि वो लगातार यही सोचती रहती थी कि मेरे इस फैसले पर दुनिया क्या सोचेगी।

Read Also : Bollywood : एयरर्पोट पर ब्रा पहन कर पहुंची उर्फी जावेद, यूजर बोले -क्या आपको......

आसान नहीं था तलाक का फैंसला-कृतिका 

कृतिका का कहना है कि, ''मैं हमेशा से बेहद रोमांटिक रही हूं और हमेशा रहूंगी, लेकिन जीवन में कभी-कभी कठिन फैसला लेना पड़ता है और हमारे पास इसे स्वीकार करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता। जिंदगी का यही दौर मेरे साथ मेरे परिवार के लिए पहले से ही बहुत कठिन रहा है।और मुझे दिल से उम्मीद है कि आप मेरी स्थिति को समझेंगे। मुझे अपना प्यार और दुआएं दें ताकि मैं इस सफर का हमेशा के लिए अंत कर सकूं।''


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।