1. Home
  2. Business

Business Ideas : ये एक गाय साल में दिलाएगी 2 लाख रूपये, ऐसे कमा सकते हैं मुनाफा

Business Ideas : ये एक गाय साल में दिलाएगी 2 लाख रूपये, ऐसे कमा सकते हैं मुनाफा 
Business News : अक्सर देखने में आता है कि पशुपालकों की यह चिंता रहती है कि वह कौन सी नस्ल की गाय को पाले। जिससे उनकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सके। ऐसे में आपको बता दें कि आप गिर नस्ल की गाय का पालन करके अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है

Haryana News Post : Business Tips : भारत में गाय का बहुत अधिक महत्व है। यहां गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गाय के दूध से लेकर गोबर और मूत्र तक को औषधिय माना जाता है। वहीं देश में बहुत से लोग अपनी आजीविका चलाने के लिए भी गोपालन करते हैं । आप भी गोपालन के द्वारा अपनी आए बढ़ा सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसी गाय के बारे में बताएंगे जो साल में दो लाख रुपये तक का मुनाफा दे सकती है। 

अक्सर देखने में आता है कि पशुपालकों की यह चिंता रहती है कि वह कौन सी नस्ल की गाय को पाले। जिससे उनकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सके। ऐसे में आपको बता दें कि आप गिर नस्ल की गाय का पालन करके अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। गिर नस्ल की गाय को पालकर आप साल में 2 लाख से अधिक का मुनाफा केवल दूध से ही कमा सकते हैं। वो कैसे आइये जानते हैं.


क्या है गिर गाय नस्ल और उसकी खासियत?


यह गाय भारतीय मूल की देसी नस्ल की गाय है। गिर गाय की यह एक ऐसी खास नस्ल है जो अधिक दूध देने के लिए ना सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व में जानी जाती है। इस नस्ल का मूल स्थान गुजरात के दक्षिण काठियावाड़ में है। गिर नस्ल की गाय को आसानी से पहचाना जा सकता है। इसके शरीर पर गहरे लाल या चॉकलेटी रंग के धब्बे होते हैं जो इसकी पहचान है।

Read Also: Business Ideas: इंदौर के दो दोस्तों ने कम लागत में शुरू किया चाय का बिजनेस, आज के समय में 100 करोड़ का टर्नओवर, जानिए कैसे


ये आकार में अन्य देसी गायों की तुलना में बड़ी होती हैं। इस नस्ल की गाय के कान लम्बे एवं नीचे की तरफ लटके होते हैं। यह गाय विभिन्न जलवायु और गर्म क्षेत्रों में भी आसानी से रह सकती है।

गिर गाय की खासियत


यह गाय प्रतिदिन 12 से 15 लीटर तक दूध देती है। इसकी दूध में वसा यानि फैट की मात्र अधिक होने के कारण इसकी कीमत बाजारों में काफी ज्यादा है। वहीं इस गाय की कीमत भारतीय बाजारों के अनुसार 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक होती है। गिर गाय के दूध की कीमत की बात करें तो यह औसतन 65 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिकता है।

Read Also: Business Tips :नए साल पर शुरू करें ये बिजनेस, हर रोज कमाएं मोटा पैसा


क्या है मुनाफे का आंकड़ा


गिर गाय जब एक बार बियाती है तो वह औसतन 10 महीने तक दूध देती है। इस प्रकार अगर हम इस गणित को समझें तो 1 साल में गिर गाय 10 महीने तक दूध देती है। प्रतिदिन के हिसाब से यह औसतन 12 लीटर दूध देती है। तो 1 महीने का 12़30= 360 लीटर दूध देती है। यानि 10 महीने में गिर गाय 360़10=3600 लीटर तक दूध उत्पादन कर सकती है। इस हिसाब से अगर देखा जाए तो किसान भाइयों को साल भर में  3600़65= 234,000 रुपये का मुनाफा हो सकता है।

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।