1. Home
  2. Dharam

Rashifal : कल से शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में करेंगे गोचर, जानिए किन राशियों पर क्या होगा असर?

Rashifal : कल से शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में करेंगे गोचर, जानिए किन राशियों पर क्या होगा असर?
शुक्र वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। शुक्र को धन, सुख-समृद्धि, प्रेम व सुंदरता का कारक माना जाता है। वर्तमान में शुक्र तुला राशि में विराजमान हैं। शुक्र के वृश्चिक राशि में आने से कुछ राशि वालों को अपार सफलता हासिल हो सकती है। जानिए वो कौन सी राशियां हैं।

 Haryana News Post : Shukra Gochar November 2022 : इस माह यानी मार्गशीर्ष में ग्रहों का गोचर कल 11 नवंबर से शुरू हो जाएगा। शास्त्र मुताबिक शुक्र ग्रह कल रात 7 बजकर 52 मिनट में राशि परिवर्तन करने वाले हैं।

शुक्र वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। शुक्र को धन, सुख-समृद्धि, प्रेम व सुंदरता का कारक माना जाता है। वर्तमान में शुक्र तुला राशि में विराजमान हैं। शुक्र के वृश्चिक राशि में आने से कुछ राशि वालों को अपार सफलता हासिल हो सकती है। जानिए वो कौन सी राशियां हैं।

धनु: धनु राशि वालों के लिए शुक्र गोचर काफी अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आप जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता हासिल करेंगे। आय में वृद्धि हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

Read Also : Relationship Tips : ऐसे इंसान को कभी ना बनाएं अपना लाइफ पार्टनर, टूट सकता है रिश्ता

मिथुन: इस राशि के जातकों की कुंडली में शुक्र देव का गोचर के समय छठे भाव में विराजमान होंगे। इस गोचर से जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। सामाजित छवि भी खराब हो सकती है। शादीशुदा जातकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के जातकों के लिए शुक्र देव पांचवे व बारहवें भाव के स्वामी होते हैं।

कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र देव चौथे व ग्हारहवें भाव के स्वामी होते हैं। गोचर के समय शुक्र देव आपकी कुंडली के पांचवें भाव में रहेंगे। छात्र जातकों के लिए यह अच्छ समय लेकर आ सकता है। वहीं प्रेमी जातकों को रिश्ते में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Read Also : Relationship Tips : आपकी पत्नी आपको दे रही है धोखा तो दीपावली पर करें ये टोटका, दूर होगी परेशानी

सिंह: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र देव तीसरे व दसवें भाव से स्वामी होते हैं। गोचर के समय शुक्र देव कुंडली के चौथे भाव में रहेंगे। शुक्र देव के गोचर से घर में सुख-समृद्धि आ सकती हैं। नया कोराबार शुरू करने के लिए यह अच्छा समय हो सकता है। हालांकि इस अवधि में आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखना होगा।

 

मकर: मकर राशि वालों के लिए शुक्र राशि परिवर्तन अति उत्तम माना जा रहा है। इस दौरान आपको प्रमोशन मिल सकता है। मान-सम्मान बढ़ेगा। धन लाभ के योग बनेंगे। वाहन या भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र गोचर शुभ रहने वाला है। इस दौरान करियर में आपको असीम सफलता हासिल हो सकती है। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आय में वृद्धि के योग हैं।

तुला: इस राशि के जातकों के लिए इस दौरान निवेश करना लाभ दे सकता है। धन लाभ भी हो सकता है। आय के स्त्रोतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। घर में भी खुशियों का माहौल हो सकता है। शुक्र देव जातकों के राशि स्वामी होने के साथ आठवें भाव के स्वामी होते हैं। वह आपकी कुंडली के दूसरे भाव में गोचर करेंगे।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।