1. Home
  2. Dharam

Vastu Tips: जानिए वास्तु अनुसार घर में टीवी, फ्रिज और सोफा रखने की सही जगह क्या है?

Vastu Tips: जानिए वास्तु अनुसार घर में टीवी, फ्रिज और सोफा रखने की सही जगह क्या है?
Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र मुताबिक ड्रॉइंग रूम में सोफा या फिर दीवान को दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना अच्छा होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही घर के सदस्यों के जीवन में दरिद्रता भी कभी नहीं आएगी और मां लक्ष्मी का वास रहेगा।
 

Haryana News Post : Vastu Tips: जीवन में हर किसी का सपना होता है कि उसके पास एक छोटा सा ही सही लेकिन अपना एक मकान होना चाहिए। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए हर कोई कठिन परिश्रम भी करता है, लेकिन कई बार कुछ लोगों की शिकायत होती है कि उनके द्वारा बनाया गया आशियाना उनके लिए शुभ साबित नहीं हो रहा है।

जीवन से जुड़ी ऐसी मुश्किल से बचने के लिए न सिर्फ मकान को बनाते समय बल्कि उसे सजाते समय भी उन वास्तु नियमों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। जिसका संबंध सुख-समृद्धि और सौभाग्य से जुड़ा है। तो चलिए जानते हैं घर में फ्रिज, सोफा, बेड आदि को कहां रखना चाहिए।
 


घर में कहां रखें फर्नीचर



Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र में हल्के और भारी फर्नीचर को रखने के लिए अलग-अलग नियम बताए गए हैं। जैसे हल्के फर्नीचर को हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में। जबकि भारी और बड़े फर्नीचर को दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। लेकिन ऐसा करते समय इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए कि वहां पर बीम न हो। वास्तु अनुसार अपने ड्राइंग रूम में सोफा या फिर दीवान को दक्षिण या पश्चिम दिशा की ओर रखना चाहिए।
 

Read Also: Vastu Tips : शरीर के इस हिस्से पर बालों वाली महिलाएं होती हैं धोखेबाज!


किस दिशा में रखें सोफा
 

Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र मुताबिक ड्रॉइंग रूम में सोफा या फिर दीवान को दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना अच्छा होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही घर के सदस्यों के जीवन में दरिद्रता भी कभी नहीं आएगी और मां लक्ष्मी का वास रहेगा।



इस दिशा में रखें टीवी

वास्तु शास्त्र अनुसार घर के पूर्वी दिशा की दीवार टीवी लगानी चाहिए। वहीं अगर बात करें लिविंग एरिया और ड्राइंग रूम की तो यहां पूर्व दिशा में टीवी लगा सकते हैं। वास्तु के मुताबिक पूर्व दिशा की तरफ मुंह करके टीवी देखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है। साथ ही घर के लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि का वास रहता है और वास्तु देवता भी प्रसन्न रहते हैं।

घर में कहां रखें फ्रिज

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में फ्रिज को रखने के लिए सबसे शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम दिशा मानी गई है। हालांकि आप चाहें तो आप इसे आग्नेय कोण यानि दक्षिण पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं।
 

Read Also: Vastu Tips : खाना खाने के बाद कभी ना करें ये काम, वरना हो सकता है नुकसान


घर में कहां लगाएं आईना



वास्तु मुताबिक घर में आईना हमेशा उत्तर या फिर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार इन दोनों ही दिशा में लगाया गया आईना शुभ साबित होता है। वहीं घर के बेडरूम में भूलकर भी मिरर नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि यह बड़ा दोष माना गया है। इसी प्रकार कभी भी एक आईने को दूसरे आईने के सामने नहीं लगाना चाहिए।
 


घर में कहां रखें दवाइयां



वास्तु शास्त्र में दवा रखने का जरूरी नियम बताया गया है। वास्तु के अनुसार यदि घर में दवा अथवा फर्स्ट एड किट हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार दवाओं को भूलकर भी दक्षिण दिशा या फिर किचन में नहीं रखना चाहिए। इसी प्रकार दवाओं को कभी भी अपने बिस्तर के सिरहाने भी नहीं रखना चाहिए।

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।