1. Home
  2. Dharam

Vastu Tips : राशि के अनुसार घर में कर लें बस ये काम, चमक जाएगी किस्मत

Vastu Tips : राशि के अनुसार घर में कर लें बस ये काम, चमक जाएगी किस्मत
Vastu : आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको अपने घर में कैसे अपनी चीजों को रखना चाहिए और किस स्थान पर रखना चाहिए। अगर आप इन चीजों को राशि के अनुसार रखते हैं तो आपके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है। आइए जानें कैसे चीजों को राशि के अनुसार रखें। 

Haryana News Post : Vastu News : शास्त्रों को कहना है कि अगर हम अपने घर में चीजों को सही तरीके ये और राशि के अनुसार रखते हैं तो आपके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। घर में रखी गई चीजों का हमारे जीवन में साकारात्मक और नाकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है।

जिससे हमें कइ बार फायदा भी होता है और नुकसान भी होता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको अपने घर में कैसे अपनी चीजों को रखना चाहिए और किस स्थान पर रखना चाहिए। अगर आप इन चीजों को राशि के अनुसार रखते हैं तो आपके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है। आइए जानें कैसे चीजों को राशि के अनुसार रखें। 


मेष राशि : इस राशि के जातक तांबे से बनी प्रतिमा या फिर सिंदूर से भरा मिट्टी का दीपक रखें।

Read Also: Vastu Tips : किसी को ना दें ये तोहफा, वरना हो सकता है नुकसान


वृषभ राशि : इस राशि के जातक अपने घर में दक्षिणावर्ती शंख रख सकते हैं। क्योंकि इस शंख को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। इसको घर में रखने से आपको मां लक्ष्मी की प्राप्ती होगी और वो आपके उपर अपनी कृपा बरसाएंगी। 


मिथुन राशि : इस राशि वाले लोग अपने घर में कांच की बोतल में क्रिस्टल बॉल को रख सकते हैं, इससे अगर आपके घर में लड़ाई हो रही है तो वो बंद हो जाएगी। 


कर्क राशि : इस राशि के जातक घर में कौड़ियां या फिर सीप रख सकते हैं। माना जाता है कि इन्हें रखने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है।


सिंह राशि : अगर आप भी सिंह राशि वाले हैं तो अपने घर में लाल कपड़े में सुपारी को लपेट कर रख लें, इससे आपको धन की कमी नहीं होगी। 

Read Also: Vastu Tips : कभी ना लें नमक उधार, हो सकता है नुकसान, जानें कारण?


कन्या राशि: इस राशि के जातक जनेऊधारी शिवलिंग घर में रख सकते हैं। इससे भी आपको लाभ मिलेगा।


तुला राशि : तुला राशि के जातक घर में श्री यंत्र स्थापित कर सकते हैं। नियमित रूप से पूजा करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है।


वृश्चिक राशि : इस राशि के लोगों को अपने घर में कांच की बोतल में गंगा जल रखना चाहिए। ऐसा करने से आपको कभी दुख का सामना नही करना पड़ेगा। 


धनु राशि : इस राशि के जातक घर में पंचमुखी रुद्राक्ष या फिर गोमती चक्र रख सकते है।


मकर राशि : अगर आप अपने घर में घोड़े की नाल को रखते हैं तो आपके घर में कभी कोई नाकारात्मक साया नहीं आएगा और होगा तो वो भी चला जाएगा। 


कुंभ राशि : इस राशि के जातक घर में सफेद रंग के पत्थर से बनी मूर्ति रख सकते हैं।


मीन राशि : जिन लोगों की राशि मीन है वो आपने घर में समुद्री नमक और साधार नमक को रख सकते हैं, जिससे आपके जीवन में किसी चीज की कमी नहीं होगी। 

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें
 


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।