1. Home
  2. haryana
  3. Hisar

Ram Rahim News: डेरा प्रमुख बरनावा आश्रम में कर रहे खेती, वीडियो वायरल

Ram Rahim News: डेरा प्रमुख बरनावा आश्रम में कर रहे खेती, वीडियो वायरल
Dera Sacha Sauda Sirsa Chief Ram Rahim Barnawa Ashram Video : पैरोल में आए डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम शाही अंदाज में समय बिता रहे हैं। पिछले 30 दिन से वह हर रोज पहले की तरह शाही अंदाज में स्टेज लगाकर हाथ में मोर पंखी लिए इंटरनेट पर ऑनलाइन आकर सत्संग करते हैं। 

हिसार न्यूज: Ram Rahim Tractor News: रोहतक की सुनारिया जेल से 40 दिनों की पैरोल में आए डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम शाही अंदाज में समय बिता रहे हैं। पिछले 30 दिन से वह हर रोज पहले की तरह शाही अंदाज में स्टेज लगाकर हाथ में मोर पंखी लिए इंटरनेट पर ऑनलाइन आकर सत्संग करते हैं। वहीं उन्होंने गुरु गद्दी को लेकर चलीं चचार्ओं पर कहा कि गुरु हम ही थे, हम ही है और हम ही रहेंगे। हमारी धर्म की बिटिया हनीप्रीत हमारी मुख्य शिष्या है, साथ ही हनीप्रीत को रूहानी दीदी की पदवी भी दी है। वहीं डेरा प्रमुख का किसान 'अवतार' भी सामने आया है। उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में राम रहीम ने अब खेती की। राम रहीम ने ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई की। हालांकि यह खेती कम राम रहीम का वीडियो शूट ज्यादा ज्यादा रहा। 

Airforce Recruitment: एयरफोर्स ने निकाली अग्निवीर वायु के लिए भर्तियां, जानिए कैसे करें आवेदन?

7 से 8 साल बाद ट्रैक्टर चलाने का मौका मिला: डेरा प्रमुख 

डेरा मुखी राम रहीम ट्रैक्टर चलाते हुए भजन गाते नजर आते हैं। साथ ही कहा कि वह 7 साल की उम्र में ही ट्रैक्टर चलाना सीख गए थे।  9 साल की उम्र में खेती करनी शुरू कर दी थी। करीब 7 से 8 साल बाद उसे ट्रैक्टर चलाने का मौका मिला है। राम रहीम कहते हैं उसने ऊंट से भी हल जोते हैं। वह किसानों को अन्नदाता का दर्जा देते हुए उन्हें आर्गेनिक खेती करने का संदेश दे रहे हैं, जिसमें कि पानी की बचत हो और आमदनी अधिक हो। राम रहीम नौकरी की बजाय युवाओं को खेती करने की प्रेरणा दे रहे हैं।

Story of Aaftab: जानिए क्‍या है आफताब और श्रद्धा की प्रेम कहानी का काला सच

राम रहीम को नियमों के अनुसार छूट दी

राम रहीम ने पैरोल पर आते ही ऑनलाइन सत्संग शुरू कर दिए। जिसमें हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, हिसार मेयर गौतम सरदाना की पत्नी, करनाल मेयर रेणू बाला ने हाजिरी लगाई। इसके बाद हिमाचल के परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर सत्संग में पहुुंचे। जिसके बाद विरोधियों ने सवाल खड़े किए कि राम रहीम को हरियाणा में पंचायत चुनाव, आदमपुर उपचुनाव और हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए पैरोल दी गई है। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दो-टूक का कहा कि उनका पैरोल से कोई लेना-देना नहीं, राम रहीम को नियमों के अनुसार छूट दी गई है।

हमें ट्विटर और फेसबुक पर फालो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।