1. Home
  2. Health

Health : इस ड्राईफ्रूट्स का भिगोकर सेवन करने से मिलेंगे अच्छे रिज्लट्स

Health : इस ड्राईफ्रूट्स का भिगोकर सेवन करने से मिलेंगे अच्छे रिज्लट्स
ज्यादातर लोग सेहतमंद रहने के लिए ड्राईफ्रूट्स खाना पसंद करते हैं। क्योंकि ड्राईफ्रूट्स के अंदर भरपूर मात्रा में पोषण पाया जाता हैं और साथ में ये खाने में स्वादिष्ट भी होते हैं। ड्राईफ्रूट्स का इस्तेमाल स्नैक्स के तौर पर भी किया जाता हैं।

Haryana News Post : ज्यादातर लोग सेहतमंद रहने के लिए ड्राईफ्रूट्स खाना पसंद करते हैं। क्योंकि ड्राईफ्रूट्स के अंदर भरपूर मात्रा में पोषण पाया जाता हैं और साथ में ये खाने में स्वादिष्ट भी होते हैं। ड्राईफ्रूट्स का इस्तेमाल स्नैक्स के तौर पर भी किया जाता हैं।

रोजाना ड्राईफ्रूट्स खाने से यह आपकी एनर्जी को बूस्ट करने का काम करते हैं। वहीं इन्हें खाने का तरीका भी अलग-अलग होता है। कुछ लोग इन्हें कच्चा खाते हैं तो कुछ लोग इन्हें भिगोकर खाना पसंद करते हैं। कई बार बहुत लोग सोचते है कि ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाना चाहिए या सूखा ही खाना चाहिए। तो चलिए अपाको बताएंगे किन ड्राई फ्रूट्स को बिना भिगोए नहीं खाना चाहिए।

Read Also : Health : क्यों कहा जाता है मूंगफली को गरीबों का बादाम, जानें कारण?

1. किशमिश

किशमिश का भिगोकर खाने से कब्ज की समस्या दूर किया जा सकता है। क्योंकि किशमिश की तासीर गर्म होती है। अगर रात को किशमिश भिगोकर रख देते है और सुबह भिगोई हुई किशमिश खाई जाती है तो पेट से जुड़ी समस्याएं काफी हद तक दूर की जा सकती है और एसिडिटी से छुटकारा मिलता है।


2. अंजीर


अंजीर बहुत ही टेस्टी ड्राई फ्रूट्स में से एक मानी जाती है। इसका सेवन अपने खाने के साथ करने से आपके खाने में फाइबर भरता है। बताया जाता है कि इसके अंदर फैट्स, कोलेस्ट्रॉल भी न के बराबर होता है। अंजीर का असर देखने के लिए इसे हमेशा भिगोकर ही खाना चाहिए। क्योंकि इसे भिगोकर खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर की शक्ति भी बढ़ती है।

3. खजूर

Read Also : Health Tips : जानिए ठीक से दांतों पर ब्रश ना करना कितना खतरनाक साबित होता है?

खजूर में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते है। इसके अंदर खनीज और विटामिन्स भरे होते हैं। वहीं खजूर में पोटशियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है जो व्यक्ति के तंत्रिका तंत्र में सुधार करने में मदद करता है। लेकिन खजूर हमेशा भिगोकर की सेवन करना चाहिए। खजूर को भिगोकर खाने से दिल की सेहत में सुधार होता है।

4. बादाम

बादाम हमेशा से ही सेहत के लिए सबसे बेस्ट माने जाते हैं, क्योंकि इसके अंदर विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते है। अगर आप बादम का सेवन भिगोकर करते हैं तो इससे आपकी स्किन में ग्लो आता है और साथ ही त्वचा हेल्दी बनती है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।