1. Home
  2. Health

Health : दूध के साथ कभी ना खाएं ये पांच चीज, हो सकते हो बीमार

Health : दूध के साथ कभी ना खाएं ये पांच चीज, हो सकते हो बीमार
रात को दूध तो सभी पीते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें या खाना ऐसा है जो हम दूध के साथ नहीं लेना चाहिए. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन सी चीजों का दूध के साथ सेवन नहीं करना चाहिए. आइए खबर में जानते हैं पूरी जानकारी। 
 

Haryana News Post : Health Tips : दूध को सेहत के लिए सबसे बैस्ट माना जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ चीजें ऐसी भी होती है जिनका हमें दूध के साथ सेवन नहीं करना चाहिए। दूध को  प्रोटीन, कैल्शियम और कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर दूध को एक कम्पलीट मील माना है।

आज हम आपको कुछ ऐसे खाने के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका अगर आप दूध के साथ सेवन करते हैं तो आप बीमार भी हो सकते हो, और जिनके सेवन से डॉक्टर भी मना करते हैं आइए जानते हैं इनके बारे में।

दूध पीने के बाद नहीं खानी चाहिए ये चीजें :

Read Also : Health Tips: जानिए मुंह से बदबू आने का कारण, बचाव का तरीका?

कटहल का सेवन है निषेद : दूध पीने के तुरंत बाद अगर आप कटहल का सेवन करते हैं तो आपकी स्किन खराब हो सकती है और पेट से जुड़ी बीमारी भी आपको हो सकती है. जो आपके पाचन तंत्र हो तंग कर सकती है। दूध पीने के तुरंत बाद कटहल खाने से स्किन पर रैशेज, खुजली और सोरायसिस की परेशानी हो सकती है।

मछली खाने के बाद ना करें दूध का सेवन : मछली को सेहत के लिए भरपूर माना जाता है लेकिन, हम ध्यान में रखना होगा के अगर कभी हम मछली को खाते हैं तो उसके बाद दूध को नहीं पीना चाहिए, अगर हम ऐसा करते हैं तो हमारे शरीर पर सफेद धाग हो सकते हैं जिससे हम बीमार हो सकते हैं। और साथ ही आपकी पाचन शक्ति भी कम हो सकती है। हालांकि मछली के बाद दूध का सेवन ना करने पर कोई सांइटिफिक रिजन अभी तक नहीं है। 


 

Read Also : Health Tips : इन लक्षणों से पहचाने आपको ब्लड शुगर है या नहीं, जानिए कैसे?

दही और दूध एक साथ ना लें : ये तो आपने सुना ही होगा के दूध और दही का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके पेट में दर्द हो सकता है और पाचन तंत्र में दिक्कत आ सकती है। उल्टी आना जैसे लक्षण आमतौर पर देखें जाते हैं। 


खट्टे फलों को ना खाएं : खट्टे फलों के साथ भी दूध का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है। इसे खाने से उल्टी की समस्या हो सकती है। ये दोनों चीजें एक साथ लेने से सेहत पर बहुत विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसलिए जब भी खट्टे फल खाएं उसके कम से कम 2 घंटे बाद ही दूध का सेवन करें।


उड़द दाल के साथ दूध का सेवन ना करें : उड़द की दाल और दूध का एक साथ या फिर छोटे से अंतराल के बाद किया गया सेवन आपको गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इससे पाचन का गड़बड़ाना, जी मचलना, उल्टी आना, शरीर में भारीपन महसूस होना और पेट दर्द जैसे लक्षण दिखाी देने लगते हैं। उड़द की दाल खाने के कम से कम दो घंटे बाद दूध पीना चाहिए।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।