1. Home
  2. Health

Health News : जानिए सर्दियों में क्यों बढ़ती है अंडे कि डिमांड, असली-नकली कि कैसे करें पहचान?

Health News : जानिए सर्दियों में क्यों बढ़ती है अंडे कि डिमांड, असली-नकली कि कैसे करें पहचान?
सूत्रों अनुसार देश में अंडे का कारोबार एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का है और भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादन करने वाला देश है। अंडे के उत्पादन के मामले में अमेरिका टॉप पर है और चीन दूसरे नंबर पर है।

Haryana News Post : Egg Bussiness :  सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। और इस मौसम में अंडे की  मांग बढ़ जाती है। यही वजह है कि पोषण और स्वादिष्ट आहार के रूप में कई लोग प्रतिदिन 5 से 10 से अंडे खा जाते हैं। क्योंकि अंडे में प्रोटीन, कैल्शियम और ओमेगा-3 पायी जाती है।

लेकिन क्या आपको पता है देश में नकली अंडे भी बिकते हैं। जिससे व्यक्ति में बीमार का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए कहते हैं अंडा खरीदते समय असली और नकली अड़े की पहचान जरूर करें। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

भारत में अंडे का उत्पादन और कारोबार

Read Also : Health : शरीर की कमजोरी करनी है दूर, तो पुरूष रोज करें इस चीज का सेवन

सूत्रों अनुसार देश में अंडे का कारोबार एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का है और भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादन करने वाला देश है। अंडे के उत्पादन के मामले में अमेरिका टॉप पर है और चीन दूसरे नंबर पर है।

सरकारी आंकड़े मुताबिक 2020-21 में भारत में 122.05 अरब अंडे का उत्पादन हुआ था। भारत में सबसे अधिक अंडे का उत्पादन आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में होता है, जबकि खपत में सबसे आगे तेलंगाना है। एक रिपोर्ट के मुताबिक केवल हैदराबाद में हर रोज 75 लाख अंडों की खपत है।

ऐसे करें असली-नकली अंडों की पहचान?

नकली अंडे को बनाने के लिए उसके छिलके के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाता है। इस वजह से अगर आप नकली अंडे को आग के पास रखेंगे तो उससे प्लास्टिक के जलने जैसी महक आएगी और हो सकता है कि उसमें आग भी पकड़ ले। 

अगर आपको नकली और असली अंडे में फर्क पता करना है, तो उसकी चमक पर गौर कीजिए। नकली अंडा असली से अधिक चमकदार होता है। ज्यादातर लोग अंडे की चमक की वजह से भ्रमित हो जाते हैं और उसे ही असली अंडा समझकर खरीद लेते हैं।

Read Also : Health : कुछ ही दिनों में हो जाएगी उर्फी जैसी पतली कमर, डाइट में लें ये 5 चीजें

असली अंडे को हाथ में लेकर हिलाने पर किसी भी तरह की आवाज नहीं आती। लेकिन अगर आप नकली अंडे को हाथ में लेकर हिलाते हैं, तो अंदर से किसी चीज की हिलने की आवाज आती है। इसलिए जब भी मार्केट मे अंडा खरीदने जाएं, तो असली और नकली की पहचान करें। क्योंकि नकली अंडा खाने की वजह से आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

क्यों बढ़ रही अंडे की डिमांड?

आहार विशेषज्ञों के मुताबिक, अंडे में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जिस में प्रोटीन की मात्रा सर्वाधिक होती है। अंडे में शैली नियम नामक पोषक तत्व पाया जाता है, जो शरीर के लिए उपयुक्त माना गया है। अंडा थायराइड और हार्मोन को भी नियमित करने में मददगार माना गया है।

अंडे में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो दिमाग को मजबूत रखने में सहायक होते हैं। इसमें कोलीन नामक पोषक तत्व होता है, जिससे मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। इसके अलावा ओमेगा 3 विटामिन और फैटी एसिड भी पाए जाते हैं। पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने में भी अंडे को सहायक माना गया है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।