1. Home
  2. Health

Health Tips : पाइल्स और कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये घरेलु उपाए?

Health Tips : पाइल्स और कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये घरेलु उपाए?
अगर हमारा पाचन ठीक न हो तो हमारा शरीर तरह-तरह की बीमारियों का घर बन जाता है। अगर आप या आपके आसपास कोई इस परेशानी से जूझ रहा है तो आइए जानते हैं इसके पीछे के कारण और घरेलू उपाय के बारे में। 

Haryana News Post : आज के दौर में गलत खान पान के कारण लोग कब्ज की समस्या से परेशान है। इस समस्या के कारण कुछ लोग पाइल्स से पीड़ित हो जाते हैं। पाइल्स एक गंभीर समस्या है जिससे आजकल बहुत से लोग पीड़ित रहते हैं।

सारी बीमारियां हमारे पेट से शुरू होती हैं। अगर हमारा पाचन ठीक न हो तो हमारा शरीर तरह-तरह की बीमारियों का घर बन जाता है। अगर आप या आपके आसपास कोई इस परेशानी से जूझ रहा है तो आइए जानते हैं इसके पीछे के कारण और घरेलू उपाय के बारे में। 

क्यों होती बवासीर की दिक्कत? 

Read Also : Health : तनाव को दूर करने के लिए अपनांए ये घरेलू टिप्स

नींद की कमी/समय से न सोना। रात का खाना देर से खाना। कम फिजिकल एक्टिविटी। सही खानपान की कमी होना। सूखे, ठंडे, मसालेदार, तले हुए भोजन का सेवन करना। पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना। भोजन में कम फाइबर होना। मेटाबॉलिज्म का खराब होना। 

बवासीर का घरेलु उपचार


गाय का घी: कहते हैं कि गाय का घी पाइल्स यानी बवासीर के इलाज में फायदेमंद माना जाता है। ये मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है। इसके साथ ही ये शरीर में स्वस्थ वसा बनाए रखने में मदद करता है। एक्सपर्ट पाइल्स के इलाज के लिए गाय का घी ही खाने की सलाह देते हैं, अगर भैंस का घी खाया जाए तो ये आपके शरीर को मोटा बना सकता है।

सेवन करने का तरीका: सुबह खाली पेट या रात में सोने से पहले गर्म पानी में एक चम्मच घी घोलकर पीना चाहिए। ये पाचन को बेहतर बनाता है और पेट साफ रखता है। इसके साथ डॉक्टर्स गर्भवती महिलाओं को भी दूध या पानी में घोलकर पीने की सलाह देते हैं।

आंवला: पेट को साफ रखने के लिए आंवला भी काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर नियमित रूप से रोज सुबह खाली पेट पानी के साथ आंवले का चूर्ण का सेवन किया जाए। तो बवासीर और कब्ज की परेशानी धीरे-धीरे खत्म हो सकती है।

गाय का दूध:

दूध नैचुरल लैक्सेटिव है और ये बच्चों से लेकर बड़ों तक, लगभग सभी के लिए काम करता है। रात में सोते समय एक गिलास गर्म दूध की पीएं। पित्त प्रधान लोगों के लिए बेहतरीना है। पुरानी कब्ज वाले लोगों के लिए अगर सिर्फ दूध काम नहीं करता है, तो एक चम्मच गाय का घी एक गिलास गर्म गाय के दूध मिलाकर पीएं। ये सबसे अच्छा काम करता है। 

Read Also : Health : आपका बच्चा भी चूसता है अंगूठा, छुड़वाने के लिए अपनांए ये ट्रिक्स

मेथी दाने:

एक चम्मच मेथी के दानों को रातभर भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन करने से फायदा होता है। इसे गर्म पानी के साथ चबाकर खाएं। ये वात की समस्या को भी खत्म करता है।

किशमिश:

भीगी हुई किश्मिश काफी फायदेमंद होती है। काली किशमिश फाइबर से भरपूर होती है, जो कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकती है। किशमिश को भिगोना जरूरी है। क्योंकि सूखे खाद्य पदार्थ वात दोष को बढ़ा देते हैं और गैस्ट्रिक की समस्या हो सकती हैं। भिगोने से इन्हें पचाना आसान हो जाता है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।