1. Home
  2. National

Railways Employees bonus: रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, जानिए कितना बनता है

Railways Employees bonus: रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, जानिए कितना बनता है
Railway bonus calculator: रेलवे कर्मचारियों को bonus भुगतान के लिए निर्धारित वेतन केलकुलेशन की सीमा 7000 रुपए प्रतिमाह है। अत: इसके लिए 78 दिनों के बोनस की अधिकतम सीमा 17,951 रुपए है। एक रेलवे कर्मचारी को 30 दिन के हिसाब से 7000 रुपए बोनस बनता है। ऐसे में 78 दिन का उस कर्मचारी को लगभग 18000 रुपए बोनस मिलेगा।

नई दिल्‍ली। Diwali Bonus Railway Employees 2022: दीवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले बल्ले हो रही है। जहां एक ओर केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 4 प्रतिशत बढ़ गया है, वहीं रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस का ऐलान भी हो गया है।

 

केंद्र सरकार हर साल दीवाली पर रेलवे कर्मचारियों को बोनस देती है। इस बार भी केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सभी पात्र अराजपत्रित रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों की सैलरी के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस को मंजूरी दी है। सरकार के इस फैसले से 11.56 लाख से ज्यादा अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।

 

Also Read: जानिए Walmart मेटावर्स की दुनिया में क्यों हुई शामिल? ऐसे मिलेगा Roblox एक्सपीरियंस

 

बता दें कि रेलवे बोर्ड ने बोनस हेतु केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था, जिसे अब कैबिनेट ने मंजूर कर लिया है। आमतौर पर कैबिनेट दशहरा के पहले ही रेलवे कर्मचारियों के बोनस का ऐलान करता है। लेकिन इस बार इसमें सरकार के खजाने पर 2000 करोड़ रुपये का दबाव पड़ेगा।

क्या है बोनस का फार्मूला


दरअसल, एलिजिबल रेलवे कर्मचारियों को ढछइ भुगतान के लिए निर्धारित वेतन केलकुलेशन की सीमा 7000 रुपए प्रतिमाह है। अत: इसके लिए 78 दिनों के बोनस की अधिकतम सीमा 17,951 रुपए है। एक रेलवे कर्मचारी को 30 दिन के हिसाब से 7000 रुपए बोनस बनता है। ऐसे में 78 दिन का उस कर्मचारी को लगभग 18000 रुपए बोनस मिलेगा।

 

Also Read: इस बार छोटी और बड़ी दीपावली एक साथ, जानें कारण

हमारे Telegram चैनल से जुड़ें और पाएं रोचक व पठनीय सामग्री


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।