CO 5011 Sugarcane Variety: गन्ना की इस वैराइटी को लगा लें किसान तो कुछ महीने में हो जाएंगे मालामाल

करनाल, CO 5011 Sugarcane Variety: गन्ना किसान भाइयों के लिए अच्छी खबर है कि ऐसी किस्म का पता चला है जो कुछ महीनों में आपकी तिजोरी भर देगी। यह अगेती गन्ना किस्म है। किसान भाई इस किस्म से काफी अच्छी पैदावार ले रहे हैं। इस गन्ना किस्म को बनाने में वैज्ञानिकों को 8 से 10 साल लगे हैं।
CO 5011 गन्ना किस्म
वैज्ञानिकों ने 2016 में गन्ने की एक नई किस्म तैयार की थी। जो CO-5011 के नाम से प्रसिद्ध है। गन्ने की इसकी किस्म की काफी सारी विशेषताएं हैं। गन्ने की अनेक किस्म में अलग-अलग खूबियां पाई जाती हैं। जिसके कारण वह अलग-अलग क्षेत्र में काफी अच्छी पैदावार निकाल कर देते हैं।
कितनी होती है पैदावार
CO-5011 गन्ना किस्म 400 से 500 क्वांटल प्रति एकड़ तक पैदावार आसानी से दे देती है। लेकिन अगर आप इसकी बिजाई नीवनतम विधि से करते हैं।
Sugarcane Variety: गन्ना किस्म VCF-0517 देती है सबसे अधिक पैदावार, किसान कमा रहे लाखों
तो आप इसे 600 क्वांटल तक अधिकतम पैदावार भी ले सकते हैं। पैदावार आपके खाद देने के तरीके, मिटटी, पानी और बजाई समय पर निर्भर करता है।
कहां लगाया जा सकता है
CO-5011 गन्ना किस्म की बिजाई आप हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में कर सकते हैं। इन राज्यों के लिए यह किस्म काफी अच्छी पैदावार निकाल कर देती है।
क्या हैं विशेषताएं
CO-5011 गन्ना किस्म गन्ना प्रजनन संस्थान, करनाल द्वारा तैयार की गई एक नवीनतम किस्म है। यह गन्ना किस्म काफी कठोर है। जिसके कारण यह गिरने के प्रति सहनशील है। इसकी बिजाई आप किसी भी क्षेत्र में भी कर सकते हैं। लेकिन जल भराव वाले क्षेत्र के लिए यह किस्म सबसे उपयुक्त मानी जाती है।
ये खूबी है CO 5011 गन्ना में
इस किस्म में मिठास काफी अधिक देखने को मिलती है। जिससे इसका वजन काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इस किस्म किसी प्रकार का कोई फंगस या कीट रोग नहीं लगता। इसका रंग हल्का बैगनी होता है। इसकी ऑंखें उभरी हुई होती है। इसकी पूरी लम्बी होती है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आपHaryanaNewsPostकेGoogle Newsपेज औरTwitterपेज से जुड़ें और फॉलो करें।