ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Fish Farming Center: हरियाणा के इस जिले में बनेगा मछली पालन केंद्र, 100 करोड़ का धमाका!

On: November 25, 2025 9:14 AM
Follow Us:
Haryana Fish Farming Center: हरियाणा के इस जिले में बनेगा मछली पालन केंद्र, 100 करोड़ का धमाका!
Join WhatsApp Group

Haryana Fish Farming Center भिवानी: हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल रविवार को लोहारू विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने चल रही विकास परियोजनाओं की जानकारी साझा करते हुए बताया कि लोहारू लघु सचिवालय के विस्तार और PWD रेस्ट हाउस के पुनर्निर्माण का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि लोहारू के ऐतिहासिक किले को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिस पर 4 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

गरवा गांव में 100 करोड़ से बनेगा मछली पालन एवं अनुसंधान केंद्र Haryana Fish Farming Center

पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि भिवानी जिले के गरवा गांव में मछली पालन और अनुसंधान केंद्र स्थापित किया जाएगा।

रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम | yamunanagar-rainfall-paddy-crop-rice-leaf-folder-pest-august-2026
रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम

इस प्रोजेक्ट की लागत 100 करोड़ रुपये होगी और जल्द ही इसका शिलान्यास भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह केंद्र भिवानी ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों में भी मछली पालन को बढ़ावा देगा, जिससे किसानों की आय में बड़ा इजाफा होगा।

दलाल ने बताया कि फिलहाल भिवानी से झींगा का निर्यात अमेरिका समेत कई विकसित देशों में किया जा रहा है।

हरियाणा में DSR करने वाले किसानों को मिल सकते हैं 6 हजार रुपये प्रति एकड़, 2026-2030 की नई योजना तैयार | haryana-dsr-scheme-2026-paddy-alternative-crops-incentive-plan
हरियाणा में DSR करने वाले किसानों को मिल सकते हैं 6 हजार रुपये प्रति एकड़, 2026-2030 की नई योजना तैयार

लोहारू क्षेत्र का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता

जेपी दलाल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता लोहारू हल्के का सर्वांगीण विकास है।
उन्होंने बताया कि लोहारू से दिल्ली एयरपोर्ट तक बंद पड़े हाइवे के निर्माण को दोबारा शुरू कराया जाएगा।

इसके अलावा, लोहारू, बहल और सिवानी में औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने और किसानों की जमीनों पर खजूर की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश की बीजेपी सरकार किसानों और गरीबों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता
मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment