ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Kuber Buffalo: 21 करोड़ का झोटा! हरियाणा का ‘कुबेर’ पुष्कर मेले का किंग

On: नवम्बर 6, 2025 9:04 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Kuber Buffalo: 21 करोड़ का झोटा! हरियाणा का 'कुबेर' पुष्कर मेले का किंग
Join WhatsApp Group

Haryana Kuber Buffalo Pushkar Fair: हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव नाढोड़ी के किसान विकास कुमार का मुर्रा नस्ल का झोटा ‘कुबेर’ राजस्थान के पुष्कर पशु मेले में पहुंचते ही सुपरस्टार बन गया। इस झोटे की कीमत 21 करोड़ रुपये तक लगाई गई, लेकिन विकास ने इसे बेचने से साफ मना कर दिया।

कुबेर ने न सिर्फ सबका दिल जीता, बल्कि मेले की चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल कर इतिहास रचा। अब राजस्थान सरकार बुधवार को कुबेर और मालिक विकास कुमार को स्पेशल सम्मान देगी।

जींद की बेटी नीरू ढांडा ने रचा इतिहास: एशियन गेम्स में तोड़ा एशियाई रिकॉर्ड, जीता गोल्ड मेडल | neeru-dhanda-wins-gold-medal-asian-games-2026-womens-trap-shooting
जींद की बेटी नीरू ढांडा ने रचा इतिहास: एशियन गेम्स में तोड़ा एशियाई रिकॉर्ड, जीता गोल्ड मेडल

मुर्रा नस्ल का शुद्ध झोटा Haryana Kuber Buffalo

किसान विकास कुमार के मुताबिक, कुबेर की उम्र साढ़े तीन साल है और ये पूरी तरह शुद्ध मुर्रा नस्ल का है। इसकी हाइट साढ़े पांच फुट है और चमकदार काला रंग इसे मेले में सबकी आंखों का तारा बना देता है।

शनिवार को जब विकास ने कुबेर को पुष्कर मेले में उतारा, तो पहले ही दिन व्यापारियों ने 11 करोड़ रुपये की बोली लगाई। सोमवार को आंध्र प्रदेश के व्यापारियों ने बोली बढ़ाकर 21 करोड़ रुपये कर दी, लेकिन विकास ने कुबेर बेचने से इनकार कर दिया।

वीटा और अमूल की सप्लाई पर संकट: हरियाणा के पशुपालकों ने किया 1 से 3 अक्टूबर तक हड़ताल का ऐलान | haryana-milk-supply-strike-october-sirsa-farmers-vita-amul
वीटा और अमूल की सप्लाई पर संकट: हरियाणा के पशुपालकों ने किया 1 से 3 अक्टूबर तक हड़ताल का ऐलान

कुबेर की मां भी दूध उत्पादन में चैंपियन

विकास ने बताया कि कुबेर की मां ने पहले 23.5 लीटर दूध देकर जिला स्तर पर इनाम जीता था। वे कुबेर को खल-बिनौला, चना, दूध और घी खिलाते हैं ताकि सेहत और ताकत बनी रहे। विकास का कहना है कि कुबेर सिर्फ कमाई का साधन नहीं, मेरी मेहनत और सम्मान की निशानी है।

सीमन बैंक में रखा जाएगा कुबेर

कुबेर बेचने की बजाय विकास ने फैसला किया कि इसे सीमन बैंक में रखेंगे। इससे हाई क्वालिटी सीमन तैयार कर किसानों को सस्ते दामों पर दिया जाएगा। इससे हर महीने लाखों रुपये की कमाई होगी और मुर्रा नस्ल सुधार को बूस्ट मिलेगा।
विकास के अनुसार, कुबेर की 21 करोड़ कीमत लगने के बाद हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से सीमन बुकिंग के लिए फोन लगातार आ रहे हैं।

कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े | haryana-monsoon-2026-paddy-production-loss-drought-impact-district-wise-report
कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े

हरियाणा का गौरव बना कुबेर

पशुपालन विभाग फतेहाबाद के उपनिदेशक सुखविंदर सिंह ने कहा कि झोटे की 21 करोड़ कीमत जिले के लिए गर्व की बात है। कुबेर को जल्द हरियाणा राज्य स्तरीय पशुधन मेले में भी शामिल किया जाएगा। इसने न सिर्फ मालिक का, बल्कि पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment