Rae Bareli News: रायबरेली के प्रतिशील किसान अखिलेश यादव बने मिसाल, जैविक खेती के लिए कर रहे जागरूक

रायबरेली। Rae Bareli News: उत्तर प्रदेश के किसानों की बात ही निराली है। वे इन दिनों अपनी खेती के कारण चर्चा में हैं। रायबरेली से ऐसे ही एक प्रगतिशील किसान हैं जो यूपी ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपने जज्बे के कारण मशहूर हो रहे हैं। हम बात कर रहे हैं यूपी पुलिस में कार्यरत अखिलेश यादव की। भले ही वे पुलिस में कार्यरत हैं, लेकिन खेती के प्रति उनका जुनून कभी कम नहीं हुआ। यही कारण है कि जब भी उन्हें वक्त मिलता है वे दूसरे किसानों को जैविक खेती के प्रति जगरूक करते हैं।
खेती के लिए जुनून
पुलिस में बतौर हेड कॉन्स्टेबल कार्यरत अखिलेश यादव दिल से भी बहुत ही मधुर स्वभाव के हैं। वे कहते हैं कि खेती उनका पुश्तैनी काम है और उन्हें इस बात पर गर्व भी है। उन्हें जब भी अवकाश मिलता है वे खेत की ओर रुख कर लेते हैं और वहां नित नए प्रयोग करते हैं।
जैविक खेती को दे रहे बढ़ावा
जैविक खेती आज के युग की जरूरत है। इस बारे में अखिलेश यादव कहते हैं कि रसायनिक खेती के कारण जमीन जहरीली हो चुकी है और ऐसे में सभी रोगों के शिकार हो रहे हैं। अगर इसे रोकना है तो सभी किसानों को जैविक खेती की ओर मुड़ना होगा। वे कहते हैं कि हमारे शरीर में फसलों के जरिए कीटनाशक जा रहे हैं और यही बीमारियों का घर है।
किसानों को कर रहे जागरूक
प्रगतिशील किसान की सोच रखने वाले अखिलेश यादव अपने क्षेत्र के किसानों को जागरूक भी कर रहे हैं। वे बारे में उन्होंने बताया कि किसानों को जहरीली खेती के नुकसान के बारे में बताना होगा। तभी उनका घर, प्रदेश और देश सभी सुरक्षित होंगे। वे कहते हैं कि अगर सभी किसान भाई जैविक खेती की ओर रुख कर लेंगे तो बीमारियां भी खत्म हो जाएंगी।
बागवानी की ओर मुड़े किसान
अखिलेश यादव कहते हैं कि खेती से बागवानी अधिक मुनाफा देती है। इस पर किसानों को सोचना होगा। अगर वे जैविक तरीके से बाग लगाते हैं और कीटनाशकों का प्रयोग नहीं करते हैं तो वे अच्छा मुनाफा भी कमा सकते हैं। उन्होंने आम के बाग लगाए हैं और उनके पास लगभग हर प्रकार के आम के पेड़ हैं।
E-Crop Device: ई-क्रॉप उपकरण से किसानों को मिट्टी से जुड़ी हर जानकारी अब एसएमएस से मिलेगी
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आपHaryanaNewsPostकेGoogle Newsपेज औरTwitterपेज से जुड़ें और फॉलो करें।