ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Sugarcane Price Hike: हरियाणा में गन्ना किसानों खुशियों की सौगात, सरकार ने बढ़ाए गन्ने के दाम!

On: अक्टूबर 20, 2025 5:52 पूर्वाह्न
Follow Us:
Sugarcane Price Hike: हरियाणा में गन्ना किसानों खुशियों की सौगात, सरकार ने बढ़ाए गन्ने के दाम!
Join WhatsApp Group

Sugarcane Price Hike in Haryana: चंडीगढ़ | दीवाली का त्योहार नजदीक है और हरियाणा के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। नायब सैनी सरकार ने गन्ने के दाम में बढ़ोतरी की घोषणा कर किसानों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी है।

इस फैसले के बाद हरियाणा अब देश में गन्ने का सबसे ज्यादा दाम देने वाला राज्य बन गया है। यह खबर किसानों के लिए किसी दीवाली बोनस से कम नहीं है, जो उनकी मेहनत का मीठा फल देगी।

गन्ना किसानों को मिली बड़ी राहत Sugarcane Price Hike

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गन्ने के दाम में 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब अगेती किस्म के गन्ने का दाम 400 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 415 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। वहीं, पछेती किस्म के गन्ने का रेट 393 रुपये से बढ़कर 408 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।

अब सिर्फ 5000 रुपये में घर पर लगाएं सोलर पैनल, हरियाणा सरकार उठाएगी पूरा बाकी खर्च | haryana-bpl-solar-rooftop-scheme-5000-rupees-pm-surya-ghar-yojna
अब सिर्फ 5000 रुपये में घर पर लगाएं सोलर पैनल, हरियाणा सरकार उठाएगी पूरा बाकी खर्च

इस बढ़ोतरी से किसानों की जेब में ज्यादा पैसे आएंगे और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यह कदम किसानों के लिए दीवाली का सबसे बड़ा तोहफा साबित होगा।

हरियाणा ने पंजाब को पछाड़ा

इस फैसले के बाद हरियाणा ने गन्ने के दाम के मामले में पूरे देश में बाजी मार ली है। पिछले साल पंजाब सरकार ने अपने गन्ना किसानों को 401 रुपये प्रति क्विंटल का दाम देकर हरियाणा से एक रुपये आगे निकल गई थी। लेकिन इस बार हरियाणा ने 415 रुपये प्रति क्विंटल के साथ नया रिकॉर्ड बनाया है। यह कदम न सिर्फ किसानों की आय बढ़ाएगा, बल्कि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगा।

गन्ना उत्पादन में नई तकनीक का सहारा

हरियाणा में नवंबर से चीनी मिलों में गन्ने की पेराई शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही सरकार ने किसानों के लिए एक और अच्छी खबर दी है।

हरियाणा में 4 आईएमटी का विस्तार, कोसली में 5000 तो खरखौदा में 5800 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित | haryana-imt-expansion-kharkhoda-kosli-bawal-sohna-land-acquisition
हरियाणा में 4 आईएमटी का विस्तार, कोसली में 5000 तो खरखौदा में 5800 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित

प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों में आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी, जिससे रिकवरी बढ़ेगी और घाटा कम होगा। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने गन्ना नियंत्रण बोर्ड की बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसानों को नई तकनीकों के बारे में जागरूक किया जाए। साथ ही, गन्ने की उन्नत किस्मों और बुआई की आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए, ताकि उत्पादन में और इजाफा हो।

हिसार में 26 करोड़ से बदलेगी रायपुर रोड की सूरत, अतिक्रमण हटाकर सड़क होगी 10 मीटर चौड़ी | hisar-raipur-road-widening-mini-bypass-haryana-pwd-project
हिसार में 26 करोड़ से बदलेगी रायपुर रोड की सूरत, अतिक्रमण हटाकर सड़क होगी 10 मीटर चौड़ी

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment