Haryana IMT Expansion 14300 Acres : हरियाणा सरकार ने खरखौदा, कोसली, बावल और सोहना में 14,300 एकड़ भूमि पर औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) के विस्तार को हरी झंडी दे दी है। मारुति सुजुकी, फ्लिपकार्ट, एटीएल, आदित्य बिरला ग्रुप और यूनो-मिंडा जैसी दिग्गज कंपनियां इन क्षेत्रों में अपनी नई इकाइयां स्थापित करेंगी। सरकार के इस फैसले से एनसीआर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में जमीन के दामों में अचानक भारी उछाल आया है।
Haryana imt land acquisition process : हरियाणा सरकार ने राज्य को देशी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए प्रमुख निवेश केंद्र बनाने के मकसद से औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) के बड़े विस्तार की तैयारी पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खरखौदा, कोसली, बावल और सोहना में नई औद्योगिक इकाइयों और मौजूदा आईएमटी के विस्तार को हरी झंडी दिखा दी है। सरकार ने इन चार प्रमुख क्षेत्रों में कुल 14,300 एकड़ भूमि चिन्हित की है, जिसके अधिग्रहण की प्रशासनिक प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। इस योजना के धरातल पर उतरने से स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के रास्ते खुलेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
14,300 एकड़ पर विस्तार
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने प्रदेश में औद्योगिक विस्तार के लिए जमीन का विस्तृत खाका खींच लिया है। खरखौदा आईएमटी (kharkhoda imt expansion details) के विस्तार के लिए लगभग 5,800 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी।
कोसली में नए आईएमटी (kosli new imt land acquisition) निर्माण के लिए 5,000 एकड़, बावल में विस्तार के लिए 2,000 एकड़ और सोहना आईएमटी के लिए 1,500 एकड़ जमीन ली जाएगी। इस भूमि पर विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर वैश्विक कंपनियों को आकर्षित किया जाएगा।
दिग्गज कंपनियों का भारी निवेश
नई आईएमटी इकाइयों में मारुति सुजुकी (maruti suzuki investment in haryana imt), ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट, एटीएल, आदित्य बिरला ग्रुप और ऑटो कंपोनेंट निर्माता यूनो-मिंडा अपने विशाल प्लांट स्थापित करेंगी। इन कंपनियों के विस्तार से हरियाणा ऑटोमोबाइल और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में अपनी अग्रणी स्थिति और मजबूत करेगा।
ये भी पढ़ें: हिसार में 26 करोड़ से बदलेगी रायपुर रोड की सूरत, अतिक्रमण हटाकर सड़क होगी 10 मीटर चौड़ी
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि अब तक राज्य में छह आईएमटी विकसित की जा चुकी हैं। इनमें मानेसर (4,000 एकड़), रोहतक (3,600 एकड़), बावल (3,300 एकड़), खरखौदा (3,200 एकड़), फरीदाबाद (1,800 एकड़) और सोहना (1,500 एकड़) शामिल हैं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मारुति सुजुकी 800 एकड़ में 18,000 करोड़ रुपये, एटीएल 178 एकड़ में 7,000 करोड़ रुपये, यूनो-मिंडा 94 एकड़ में 11,000 करोड़ रुपये और आदित्य बिरला ग्रुप 70 एकड़ में 1,140 करोड़ रुपये का निवेश धरातल पर उतार रहे हैं।
जमीन के रेट में उछाल
आईएमटी विस्तार और नई बहुराष्ट्रीय कंपनियों के आने की घोषणा होते ही खरखौदा, कोसली, बावल और सोहना के आसपास जमीन के सौदों में भारी तेजी देखी जा रही है। इन तहसीलों से सटे दर्जनों गांवों में जमीनों के दाम अचानक बढ़ गए हैं।
रियल एस्टेट कारोबारियों और स्थानीय किसानों के बीच औद्योगिक भूमि की मांग काफी तेज हो गई है। आसपास के लगते जिलों में भी इस औद्योगिक विस्तार का सीधा असर आर्थिक गतिविधियों और संपत्तियों के मूल्यांकन पर साफ दिखाई दे रहा है। #HaryanaDevelopment #IMTExpansion #HaryanaIndustries











