1. Home
  2. Agriculture

Summer Flowering Plants: इस मौसम में अपने गार्डन को इन फूलों से दें नया लुक

Summer Flowering Plants: इस मौसम में अपने गार्डन को इन फूलों से दें नया लुक
Summer Flowering Plants: गर्मियों में कई प्रकार के फूलों के पौधे लगाए जा सकते हैं, जो आपके बगीचे को सुंदरता और फ्रेशनेस देते हैं। यहाँ कुछ गर्मियों में फूलों के पौधों की जानकारी दी जा रही है।

चंडीगढ़, Summer Flowering Plants : ठंड जा चुकी है और गर्मियों की शुरुआत होने को है। ऐसे में आपके गार्डन को भी नया लुक और नए फूल चाहिए होंगे। मौसम बदलते ही गार्डन के फूलों की किस्‍मों पर भी ध्‍यान देना चाहिए। इससे मौसमी फूल आपकी बगिया को महकाते रहेंगे।

गर्मियों में कौन से फूल के पौध लगाएं

आज हम आपको बताएंगे कि गर्मियों के मौसम में अपने गार्डन में कौन से फूल के पौधे लगाएं ताकि आपको हमेशा फ्रेशनेस का अहसास होता रहे। इसके साथ ही इनकी देखभाल की भी उतनी ही जरूरत है। अभी चूंकि मौसम में ज्‍यादा गर्मी नहीं है इसलिए अभी नए पौधों को लगाना आसान है और उनकी समय रहते केयर भी हो सकती है।

अडेनियम

रंग-बिरंगे फूलों की तरह इसका तना भी बहुत सुंदर होता है। इसे रोज ऑफ डेजर्ट भी कहा जाता है।

Kitchen Gardening: मार्च-अप्रैल के महीने में किचन गार्डन में लगा सकते हैं ये सब्जियां

इस पौधे को तेज धूप और कम पानी की जरूरत होती है, वरना इसकी जड़े गल जाती हैं।

चंपा

इसमें सफेद, पीले, क्रीम और पिंक कलर के फूल खिलते हैं। इस पर अप्रैल से नवंबर तक फूल आते हैं। इसे जमीन पर या बड़े गमले में लगाया जा सकता है। इसकी बोन्साई भी बहुत सुंदर लगती है।

मधुमालती

इसकी बेल में रंग-बिरंगे फूल गुच्छों में खिलते हैं। सुबह इनका रंग सफेद, दोपहर में गुलाबी और रात को लाल हो जाता है और पूरे वातावरण में इसकी भीनी-भीनी खुशबू फैल जाती है। घर के बाउंड्री वॉल पर इसकी लताएं बहुत सुंदर लगती हैं।

मोगरा

मोहक सुगंध इसकी सबसे बड़ी पहचान है। आप चाहें तो इसे गमले में भी लगा सकते हैं, लेकिन क्यारियों में यह अच्छा फूल देता है।

विन्का

इसे सदाबहार भी कहा जाता है। इसकी देसी प्रजाति में हल्के पर्पल और सफेद फूल आते हैं। इसकी हाई ब्रीड वैराइटी में कई तरह के रंग-बिरंगे फूल होते हैं।

चांदनी

गर्मियों के मौसम में यह झाड़ीनुमा पौधा छोटे-छोटे बहुत सारे फूलों से भर जाता है। जमीन पर इसकी ऊंचाई 5 फीट तक होती है, गमले के लिए कम हाइट वाले हाई ब्रीड पौधे आसानी से मिल जाते हैं।

यूफेबिया

यह मूलतः कैक्टस प्रजाति का पौधा है। इसका तना कांटों से भरा होता है, लेकिन गर्मियों में इस पर डार्क पिंक कलर के बहुत सारे फूल खिलते हैं, जिससे इसका तना नजर नहीं आता। इसे कम पानी और तेज धूप की जरूरत होती है।

गुड़हल

इसकी देसी प्रजाति में लाल रंग के छोटे-बड़े आकार वाले फूल खिलते हैं। साल भर इसका पौधा हरा-भरा रहता है पर गर्मियों में यह ज्यादा फूल देता है। इसकी हाई ब्रीड वैराइटी में कई रंगों के सिंगल और डबल लेयर वाले फूल होते हैं।

Gardening Tips: गर्मियों में घर की छत लगाएं ये सब्जियां, ताजी तोड़कर पकाएं


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।