Maize Hybrid Varieties: ये हैं मक्का की बेस्ट हाइब्रिड किस्में, कम लागत में दे रही किसानों को बंपर पैदावार

हिसार, What is hybrid variety of Maize: अगर आप मक्का किसानी से लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इन नई किस्मों को लगाना चाहिए। मक्के की खेती में कम लागत से आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। मक्के की उन्नत किस्मों की जानकारी हम यहां पर आपको देने जा रहे हैं। इनके प्रयोग से पहले खेती विशेषज्ञ से एक बार जरूर सलाह लें क्योंकि जलवायु के हिसाब से आपके यहां कौन सी किस्म अच्छी रहेगी, वे इसकी सही जानकारी दे सकेंगे।
मक्का की DKC 9108 वैराइटी
यह एक प्रमुख हाइब्रिड किस्म है जो उत्तम उत्पादनता, अच्छी प्रतिरक्षा शक्ति, और उत्तम गुणवत्ता वाली फसल देती है।
Pioneer 30B39 मक्का उन्नत किस्म
यह भी एक लोकप्रिय हाइब्रिड है जो अच्छी उत्पादकता और प्रतिरक्षा शक्ति के साथ आती है।
NK-30 प्लस मक्का किस्म
एनके-30 प्लस मक्का किस्म सिंजेंटा सीड्स की एक हाइब्रिड किस्म है। इस किस्म की लंबाई मद्धम होती है। जिससे यह गिरने के प्रति सहनशील है। विपरीत मौसम में भी वह किस्म काफी अच्छी पैदावार निकालकर देती है। मक्का की यह की यह किस्म पकने में 115 से 120 दिन का समय लेती है।
NK 6562 अच्छी फसल देगी
इस हाइब्रिड किस्म का मक्का उच्च उत्पादनता और अच्छी गुणवत्ता के साथ परिचित है।
ADV-759 मक्का किस्म
ADV-759 मक्का किस्म भारी जमीन और संचित क्षेत्र के लिए सबसे अच्छी किस्म है। इस किस्म की बिजाई खरीफ और रबी दोनों सीजन में कर सकते है। लेकिन यह मुख्य तौर पर खरीफ के लिए ज्यादा अच्छी रहती है। इस किस्म का भुट्टा दानों से पूरा भरा होता है। इसमें दोनों का प्रतिशत भी अन्य किस्म के मुकाबले अधिक होता है। मक्का की यह किस्म खरीफ के मौसम में 115 से 120 दिन में पक जाती है, और रबी के मौसम में 135 से 140 दिन में पैक कर तैयार होती है।
Cargill C805 मक्का किस्म
यह भी एक उत्कृष्ट हाइब्रिड है जो की अच्छी फसल के लिए पसंद किया जाता है।
MM-9333 मक्का किस्म
MM-9333 धान्या सीड्स की एक हाइब्रिड मक्का किस्म है। यह किस्म फंगस रोगों के प्रति सहनशील है। इस किस्म के दानों का अधिक वजन होता है। इसके दानों का रंग पीला (नारंगी) होता है। मक्का की यह किस्म पकने में 85 से 90 दिन का समय लेती है। यह किस्म 30 से 35 क्वांटल प्रति एकड़ तक पैदावार आसानी से दे देती है।
डिकाल्ब-9208 मक्का किस्म
डिकाल्ब-9208 मक्का बायर क्रॉप साइंस द्वारा बनाई गई एक हाइब्रिड मक्का किस्म है। यह किस्म अधिक उपज देने की क्षमता रखती है। इस किस्म के पौधे पर एक समान भुट्टे लगते हैं। इसके भुट्टे का रंग नारंगी होता है। इस किस्म की बिजाई आप खरीफ और रबी दोनों सीजन में कर सकते हैं। मक्का की इस किस्म की औसत पैदावार 40 से 45 क्विंटल प्रति एकड़ तक रहती है।
मक्का किस्म P-1899
P-1899 पायनियर सीड्स की एक हाइब्रिड मक्का किस्म है। यह किस्म किसानों द्वारा काफी ज्यादा पसंद की जाती है। इस किस्म एक पौधे में दो भुट्टे आसानी से बन जाते हैं। और भुट्टा पूरा दोनों से भरा हुआ होता है। मक्के की इस किस्म का ताना काफी मजबूत होता है, और यह गिरने के प्रति सहनशील होती है। मक्का की यह किस्म पकने में 90 से 100 दिन का समय लेती है।
Monsanto DEKALB 28-12 मक्का बीज
इस हाइब्रिड किस्म की उत्तम प्रतिरक्षा शक्ति और अच्छी उत्पादकता के कारण यह अन्य लोगों के बीच लोकप्रिय है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आपHaryanaNewsPostकेGoogle Newsपेज औरTwitterपेज से जुड़ें और फॉलो करें।