Bollywood  : राजकुमार राव और नोरा फतेही के गाना ''सिला दीयां का टीजर'' का टीजर हुआ रिलीज?
 

टीजर की शुरूआत राजकुमार राव के नोरा फतेही की तरफ बंदूक ताने खड़े रहने से होती है, जो किसी और के साथ खड़ी होती हैं। गाने के इस टीजर वीडियो में राजकुमार का कभी न देखा अंदाज देखने को मिल रहा है, जो उनके फैंस को एक बार फिर उनकी तारीफ करने पर मजबूर कर रहा है।
 

Haryana News Post : Bollywood News : राजकुमार राव और नोरा फतेही दोनों ही बॉलीवुड में अपनी अलग-अलग पहचान रखते हैं। यह पहली बार है जब दोनों पर्दे पर एक साथ नजर आ रहे हैं। यह दोनों बी प्राक के नए गाने 'अच्छा सिला दिया' में नजर आए हैं। इस गाने का  टीजर रिलीज हुआ है। राजकुमार राव और नोरा फतेही की लव और हेट कमेस्ट्री देखने लायक है। गाने को लोग काफी प्यार दे रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।



अच्छा सिला दिया' का टीजर रिलीज



टी-सीरीज ने नोरा फतेही और राजकुमार राव अभिनीत 'अच्छा सिला दिया' नाम के अपने नए म्यूजिक वीडियो का टीजर साझा किया है। जैसा गाने के नाम से पता लग रहा है गाना प्यार में मिले धोखे की कहानी कहता है। 'अच्छा सिला दिया' में नोरा फतेही राजकुमार को प्यार में धोखा देती हैं, जिसका दर्द अभिनेता के चेहरे पर साफ नजर आ रहा है।

टीजर की शुरूआत राजकुमार राव के नोरा फतेही की तरफ बंदूक ताने खड़े रहने से होती है, जो किसी और के साथ खड़ी होती हैं। गाने के इस टीजर वीडियो में राजकुमार का कभी न देखा अंदाज देखने को मिल रहा है, जो उनके फैंस को एक बार फिर उनकी तारीफ करने पर मजबूर कर रहा है।

Read Also: Entertainment : सपना चौधरी ने स्टेज पर दिखाए ऐसे मुव्स, फैंस के दिलों में लगी आग

'पछताओगे' गाना रहा हिट?



गान के टीजर में देखा जा सकता है कि राजकुमार राव और नोरा का लव-हेट रिलेशनशिप है। एक ओर नोरा, राजकुमार के लिए रोती दिख रही हैं, तो दूसरी ओर वह उनके प्यार में दीवानी नजर आ रही हैं। टी- सीरीज ने बी प्राक के इस गाने का टीजर शेयर किया है। गाने के कंपोजर और लिरिक्स राइटर जानी हैं। लंबे समय से बी प्राक और जानी एक साथ काम करते आ रहे हैं। जितने भी गाने दोनों ने मिलकर बनाए हैं वो हिट हुए हैं। इससे पहले 'पछताओगे' गाने में दोनों ने साथ काम किया था जो सुपरहिट हुआ था। इस गाने में नोरा फतेही फीचर हुई थीं।
 

Read Also: Entertainment News: राशि की हरकतों से पटेल परिवार की जिन्‍दगी में आएगा भूचाल

पुराने गानों का रीमेक



बॉलीवुड में अक्सर पुराने गानों के रीमेक बनते रहते हैं। लेकिन लोगों का मानना है कि पुराने गाने नए गानों पर भारी पड़ते हैं। हालांकि नई पीढ़ी को नए गाने पसंद आते हैं। इसी के पेशे नजर पंजाबी सिंगर बी प्राक ने 'अच्छा सिला दिया' गाने का रीमेक बनाया है।



बता दें साल 1992 में ओरिजिनल गाना पाकिस्तानी सिंगर अत्ताउल्लाह खां ने गाया था। 'बेदर्दी से प्यार' एल्बम का यह गाना था। साल 1995 में इसको दोबारा बनाया गया, जिसे सोनू निगम ने अपनी आवाज दी थी। कृष्ण कुमार और शिल्पा शिरोडकर इस म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे। फिल्म थी 'बेवफा सनम'. टी- सीरीज, बी प्राक का यह रीक्रिएटेड वर्जन 19 जनवरी को रिलीज करने वाला है, लेकिन इससे पहले कंपनी ने फैन्स के बीच इस सॉन्ग को लेकर हाइप क्रिएट कर दिया है।

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें