Pathaan Box Office Collection Day 9: नहीं रूकेगा 'पठान', जानिए 9वें दिन में कितना किया कलेक्शन?

सलमान खान और शाहरुख खान को पर्दे पर एक साथ देखना फैंस के लिए बड़े सरप्राइज से कम नहीं था। 'पठान' से बॉलीवुड के लिए नई राहें खुल चुकी हैं। इसके साथ ही ये भी साबित हो गया कि फिल्म अच्छी हो, तो कमाई खुद-ब-खुद हो जाती है।

 

Haryana News Post : Pathaan Box Office Collection:  सिनेमाघरों में फिल्म पठान को रिलीज हुए आज 10वां दिन हैं और बॉक्स आॅफिस पर इसकी धुआंधार कमाई जारी है। शाहरुख खान की पठान बॉक्स आॅफिस पर तहलका मचा रही है। रिलीज के पहले दिन ही पठान ने दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। तो चलिए जानेंगे फिल्म ने अब तक  कितना कलेक्शन किया है।

वर्ल्डवाइड इतनी हुई कमाई?

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने 9वें दिन (यानि बीते कल गुरुवार) का वर्ल्डवाइड कलेक्शन शेयर किया है। बाला मुताबिक 9 दिन में पठान ने वर्ल्डवाइड 700 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। इस हिसाब से देखा जाए तो पठान जल्द ही 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होती नजर आएगी।

Read Also: Bollywood News : रनबीर कपूर की बात पर भडके बॉलीवुड के किंग खान, बोले बच्चे जितनी तेरी गर्लफ्रेंडस हुई है ना.....

पठान में इन कलाकारों का अह्म रोल?

'पठान' से शाहरुख खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। ये शाहरुख खान के करियर की पहली एक्शन मूवी है। 57 की उम्र में शाहरुख खान ने फिल्म में इतना जबरदस्त एक्शन किया कि देखने वाले बस देखते रह गए। 'पठान' में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने अहम रोल अदा किया है। इसके अलावा सलमान खान का कैमियो भी है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

सलमान खान और शाहरुख खान को पर्दे पर एक साथ देखना फैंस के लिए बड़े सरप्राइज से कम नहीं था। 'पठान' से बॉलीवुड के लिए नई राहें खुल चुकी हैं। इसके साथ ही ये भी साबित हो गया कि फिल्म अच्छी हो, तो कमाई खुद-ब-खुद हो जाती है।

Read Also: Bollywood का ये ऐक्टर भी फिदा है इस IPS महिला पर

हर दिन नया इतिहास रच रही पठान?

बॉक्स आॅफिस पर 'पठान' हर दिन नया इतिहास रच रही है। 9वें दिन 'पठान' का आॅल इंडिया नेट कलेक्शन करीब 15.50 करोड़ रहा। 9 दिनों का कलेक्शन मिलाकर 'पठान' अब तक 364 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। 'पठान' ने ओपनिंग डे पर हिंदी में 55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 68 करोड़ और तीसरे दिन 38 करोड़ का बिजनेस किया। इसके बाद वीकेंड पर फिल्म ने 110 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की।

आपको बता दें बीते सोमवार को फिल्म की कमाई 25.50 करोड़ और मंगलवार को 22 करोड़ रही। हालांकि, 7वें दिन फिल्म की कमाई थोड़ी सुस्त पड़ गई थी। पर 9वें दिन फिल्म की डबल डिजिट में हुई कमाई बता रही है कि 'पठान' आने वाले दिनों में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ती नजर आएगी।

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें