Virat Kohli Restaurant: विराट कोहली ने किशोर कुमार के पुराने बंगले में स्थित अपने रेस्तरां 'वन8 कम्यून' का दिया इनसाइड टूर, देखें वीडियो

Virat Kohli: विराट कोहली ने महान दिवंगत गायक किशोर कुमार के प्रसिद्ध बंगले, "गौरी कुंज" के एक हिस्से को किराए पर लिया है और बंगले के एक हिस्से को रेस्टोरेंट में तब्दील कर दिया है। विराट के अपने प्रशंसकों को उनके भव्य रेस्तरां की एक झलक दिखाई है। 

 

Virat Kohli Restaurant: स्टार भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने मास्टर शेफ विकास खन्ना को अपने रेस्टोरेंट 'वन8 कम्यून' का दौरा कराया। भारत के पूर्व कप्तान "वन8 कम्यून" के मालिक हैं। जुहू, मुंबई में अपना रेस्तरां शुरू करने के लिए, उन्होंने महान दिवंगत गायक किशोर कुमार के प्रसिद्ध बंगले, "गौरी कुंज" के एक हिस्से को किराए पर लिया था।

आखिरकार विराट के प्रशंसकों को उनके भव्य रेस्तरां की एक झलक मिली। कोहली ने दिग्गज गायक किशोर कुमार के बंगले के एक हिस्से को रेस्टोरेंट में तब्दील कर दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फेमस शेफ विकास खन्ना के साथ शेयर किए वीडियो में अपने रेस्टोरेंट की झलक दिखाई है। 

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका को हराए और हम ऑस्ट्रेलिया को, तभी बनेगी बात

विकास ने विराट को दी बधाई 

विराट ने उसी वीडियो में यह भी बताया कि उन्होंने अपने भोजनालय के लिए One8 का नाम क्यों चुना, क्योंकि इसमें गर्मजोशी और स्वागत का अनुभव है। कोहली ने यह भी स्वीकार किया कि रेस्टोरेंट का 'एवोकाडो टार्ट' उनका पसंदीदा भोजन है।

खिचड़ी, रेस्तरां के सिग्नेचर व्यंजनों में से एक है। जो विराट ने विकास को भी खिलाई। सेलिब्रिटी शेफ विकास ने विराट कोहली की बेटी वामिका को एक छोटा सा तोहफा भी दिया। विराट के भोजनालय के अपने पेशेवर आकलन में विकास ने कहा "यह बॉम्बे में मेरे पास सबसे अच्छा रेस्टोरेंट है।

सामग्री और संयोजन एकदम सही थे। एवोकैडो फ्लैटब्रेड, मेरे पसंदीदा में से एक। मैंने खिचड़ी जो यहां खाई है, मैं हैरान हूं, मैंने अपने पूरे जीवन में ऐसी खिचड़ी कभी नहीं खाई। इन सभी नए स्वादों के लिए धन्यवाद। यह व्यंजन बिल्कुल अगले स्तर का है। विराट और टीम को बधाई।”

ये भी पढ़ें: विराट कोहली की एक दिन की कमाई जानकर चौंक जाएंगे आप, पत्नी अनुष्का भी कमाई के मामले में पीछे नहीं 

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें