1. Home
  2. Cricket

Virat Kohli की एक दिन की कमाई जानकर चौंक जाएंगे आप, पत्नी अनुष्का भी कमाई के मामले में पीछे नहीं, Virat Kohli Net Worth 2023

Virat Kohli की एक दिन की कमाई जानकर चौंक जाएंगे आप, पत्नी अनुष्का भी कमाई के मामले में पीछे नहीं, Virat Kohli Net Worth 2023
Virat Kohli Earnings: टीम इंडिया के धुरंधर विराट कोहली न केवल क्रिकेट के मैदान पर बल्कि कमाई के मामले में भी ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं। उनकी पत्नी अनुष्का भी मिलेनियर्स लिस्ट में हैं और भारी कमाई करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। आज हम आपको VIRAT KOHLI के बारे में जानकारी देंगे। ये भी बताएंगे कि Virat Kohli Net Worth कितनी है। साथ ही Virat Kohli के पास कौन सी Car है। और virat kohli instagram income per post 2023 कितनी है। इस पोस्ट में आपको बताएंगे की how much instagram pay to virat kohli for one post साथ ही how much virat, kohli charge for advertising। 

Virat Kohli Earnings: भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस समय टी-20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विराट कोहली की एक दिन की कमाई कितनी है। बता दें कि विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर तो रिकॉर्ड तोड़ते ही हैं। आज हम आपको इस पोस्ट में Virat Kohli Net Worth 2023 के बारे में बताने जा रहे हैं। virat kohli net worth in rupees साथ ही virat kohli salary per day और virat kohli car price। इस पोस्ट में आपको virat kohli total cars और virat kohli audi car price, virat kohli car collection 2023 के बारे में बताएंगे।

Virat Kohli ki kamai kitni hai

Virat Kohli Net Worth 2023 

महिलाएं Kachua Ring किस अंगुली में पहनें, चमत्‍कारी हैं इस अंगूठी को धारण करने के फायदे

इसके अलावा वें कमाई के मामले में भी कईं रिकॉर्ड तोड़ते हैं। विराट कोहली मौजूदा समय में विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं। इसकी गवाही उनके द्वारा बनाए गए रिकार्ड्स बखूबी देते हैं। विराट कोहली जिस तरह से खेलते हैं, उनके चाहने वाले सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में हैं।

इसका अंदेशा आप उनके इंस्टाग्राम फॉलोवर्स को देखकर लगा सकते हैं। विराट कोहली अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करने के 8 करोड़ रूपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा भी कमाई के मामले में पीछे नहीं हैं। इन दोनों की जोड़ी को विरूष्का के नाम से भी जाना जाता है। 

बीसीसीआई से हर साल मिलते हैं 7 करोड़ 

Virat Kohli

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली विश्व के सबसे अमीर खिलाड़ियों में से एक हैं। विराट कोहली को बीसीसीआई से हर साल 7 करोड़ रूपए मिलते हैं। क्योंकि विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के ग्रेड A कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हैं। इसके अलावा बीसीसीआई के ग्रेड A कॉन्ट्रैक्ट में कप्तान रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल हैं।

बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबद्ध के ग्रेड A में शामिल खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रूपए दिए जाते हैं। जबकि हर साल आईपीएल के जरिए भी विराट मोटी कमाई करते हैं। इसके अलावा प्रति मैच की फीस की बात करें तो गेम के फॉर्मेट के हिसाब से खिलाड़ियों को यह फीस दी जाती हैं। 

ये भी पढ़ें: एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा बीसीसीआई का फैसला नहीं, सरकार पर निर्भर करता है निर्णय: रोजर बिन्नी

इतनी संपत्ति के मालिक हैं विराट 

Virat Kohli Net Worth

अगर विराट कोहली की संपत्ति की बात करें, तो कोहली की कुल नेटवर्थ लगभग 127 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1046 करोड़ रुपये है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विराट की सालाना औसत कमाई करीब 15 करोड़ रुपये है। जबकि महीने की अनुमानित कमाई देखें तो यह करीब 1,25,00,000 रुपये बैठती है।

यानी एक हफ्ते में विराट 28,84,615 रुपये और एक दिन में करीब 5,76,923 रुपये कमाते हैं। इसलिए ही विराट कोहली का नाम विश्व के सबसे अमीर क्रिकेटरों में शुमार किया जाता है। विराट का जन्म 5 नवंबर 1988 में दिल्ली में हुआ था। लेकिन अब वें अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई में रहते हैं। 

ये भी पढ़ें: अगर दिवाली और छठ पर जाना है घर तो रेलवे की इन स्पेशल ट्रेनों का उठाएं लाभ

एक इंस्टा पोस्ट का लेते हैं 8.9 करोड़ 

Virat Kohli Instagram

इसके अलावा विराट कोहली अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी एक पोस्ट शेयर करने के भी 8.9 करोड़ रूपए चार्ज करते हैं। विराट कोहली इस समय 220 मिलियन फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर सबसे फेमस सेलेब्रिटी की लिस्ट में शामिल हैं।

विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले स्पोर्ट्स सेलेब्रिटी की लिस्ट में Lionel Messi और Cristiano Ronaldo के बाद तीसरे नंबर पर आते हैं। Hooper HQ 2022 इंस्टाग्राम रिच लिस्ट की बात करें, तो टॉप-20 में भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बाद विराट कोहली ही अकेले एशियन हैं, जिनका इस लिस्ट में नाम है। 

ये भी पढ़ें: क्या Diabetes मरीजों के लिए खतरनाक है डेंगू, जानिए कैसे करें बचाव

कईं कंपनियों में की है इन्वेस्टमेंट

Virat Kohli Businesses

विराट कोहली ने कईं कपनियों में भी इन्वेस्टमेंट की हुई है। जिससे वें लाखों रूपए एक ही दिन में कमाते हैं। सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और मशहूर कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर भी विराट अच्छी कमाई करते हैं। साथ ही उनकी कमाई में एक बड़ा हिस्सा एंडोर्समेंट से भी आता है।

विराट कोहली मान्यवर, एमपीएल, पेप्सी, फिलिप्स, फास्टट्रैक, बूस्ट, ऑडी, एमआरएफ, हीरो, वॉल्वोलिन, प्यूमा जैसे ब्रांड के विज्ञापनों से भी मोती कमाई करते हैं। वहीं इन्वेस्टमेंट की बात करें तो कोहली ने  Blue Tribe, Chisel Fitness, Nueva, Galactus Funware Technology Pvt. Ltd, Sport Convo और Digit जैसी कंपनियों के शेयरों में भी निवेश किया हुआ है।

विराट ने हाल ही में दिवंगत गायक किशोर कुमार का बंगला किराए पर लेकर उसमें एक रेस्टोरेंट खोला है। जिसका नाम 'वन8 कम्यून' है। 

ये भी पढ़ें: नए पब्लिशर के साथ भारत में जल्द वापसी कर सकती है BGMI

महंगी कारों के भी शौकीन हैं विराट 

Virat Kohli Cars

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली महंगी-महंगी कारों के भी शौकीन हैं। विराट कोहली की कार कलेक्शन की बात करें, तो इसमें एक से बढ़कर एक शानदार और लग्जरी कारें मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विराट कोहली के पास करीब 6 लग्जरी कारें हैं।

Audi Q7 (70 से 80 लाख रुपये), Audi RS5 (करीब 1.1 करोड़ रुपये), Audi R8 LMX (करीब 2.97 करोड़ रुपये), Audi A8L W12 Quattro (करीब 1.98 करोड़ रुपये) और Land Rover Vogue (करीब 2.26 करोड़ रुपये)।

इसके अलावा उनके पास Bentley Flying Spur (करीब 1.70- 3.41 करोड़ रुपये) और Bentley Continental GT (करीब 3.29-4.04 करोड़ रुपये) भी है। लेकिन ये कारें उनके बड़े भाई के नाम पर रजिस्टर्ड हैं। 

ये भी पढ़ें: पहले विदेशी ऑक्शन के लिए तैयार आईपीएल, इस्तांबुल में हो सकता है आईपीएल 2023 का मिनी-ऑक्शन

अनुष्का भी कमाई के मामले में पीछे नहीं 

Virat Kohli-Anushka Sharma

विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा भी कमाई के मामले से किसी से पीछे नहीं हैं। शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाली अनुष्का की गिनती आज बॉलीवुडकी टॉप अभिनेत्रियों में होती है।

आज अनुष्का शर्मा जबरदस्त कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं। हालांकि, नेटवर्थ के हिसाब से अनुष्का पति विराट से पीछे हैं। अनुष्का की कुल नेटवर्थ की करीब 35 मिलियन डॉलर यानी लगभर 265 करोड़ रुपये है।

इसके अलावा अनुष्का सोशल मीडिया पर विज्ञापन के जरिये भी पैसा कमाती हैं। रिपोर्ट के अनुसार अनुष्का एक फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये लेती है। अनुष्का की सालाना कमाई करीब 12 करोड़ रुपये से ज्यादा है। अनुष्का के इंस्टाग्राम 59.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं और अभिनेत्री अपनी एक स्टा पोस्ट के लिए करीब 95 लाख रुपये चार्ज करती हैं।

अनुष्का के पास मुंबई में खुद का लग्जरी घर है। जिसकी कीमत करीब 9 करोड़ रुपये है। अनुष्का के पास BMW, Range Rover और Mercedes समेत कई लग्जारी कारें भी हैं। 

ये भी पढ़ें: हप्पू सिंह और राजेश 7 नवंबर को वाराणसी के 'देव दीपावली' उत्सव में शामिल होंग


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।