1. Home
  2. Sports
  3. gaming

BGMI Unban News: नए पब्लिशर के साथ भारत में जल्द वापसी कर सकती है BGMI

BGMI Unban News

BGMI कुछ बड़े बदलावों के साथ भारत में वापसी करेगी। गेम की पैरेंट कंपनी क्राफ्टन जल्दी ही इसका खुलासा कर सकती है। लेकिन यह गेमर्स को काफी ख़ुशी की बात है, क्योंकि उनका चहेता गेम अब एक बार फिर से भारत में वापसी करने के लिए तैयार है।

BGMI Unban News: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) गेम, भारत में सबसे लोकप्रिय बैटल रॉयल गेमों में से एक है। यह गेम वर्तमान में सरकारी आदेशों के कारण Google Play Store पर उपलब्ध नहीं है। इसे Google Play Store और IOS Store से ब्लॉक किया गया है।

ऐसे में अपने पसंदीदा गेम को अपने एंड्राइड डिवाइस पर डाउनलोड करने के लिए यूजर्स इंटरनेट पर विभिन्न तरीकों की तलाश कर रहे हैं। लेकिन आप अभी भी BGMI गेम की Apk फाइल डाउनलोड करके और उसे इंस्टॉल करके इस गेम का मजा ले सकते हैं।

BGMI की Apk फ़ाइल डाउनलोड करने के लिए यूजर्स को Apkpure वेबसाइट पर BGMI के Apk डाउनलोड पेज पर जाना होगा। इसके बाद यूसर्स को SEE AVAILABLE DOWNLOADS' विकल्प पर क्लिक करना होगा और BGMI Apk के लिए एक डाउनलोड ऑप्शन दिखाई देगा।

डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद BGMI Apk फाइल डाउनलोड होना शुरू हो जाएगी। इस Apk फाइल को इंस्टॉल करने के लिए XApk इंस्टॉलर का प्रयोग करें। आपको Google Play Store पर XApk इंस्टॉलर की App आसानी से मिल जाएगी। 

ये भी पढ़ें: एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा बीसीसीआई का फैसला नहीं, सरकार पर निर्भर करता है निर्णय: रोजर बिन्नी

भारत में बैन है BGMI

इस समय यह गेम भारत में बैन है। इसे सरकारी आदेशों के बाद, Google Play Store और App Store से हटा दिया गया था। इस गेम को 28 जुलाई 2022 को Google Play Store और App Store से हटाया गया था। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट ने पुष्टि की कि भारत सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 (Information Technology Act 2000) की धारा 69A के तहत BGMI पर प्रतिबंध लगाया था।

BGMI के भारत में बैन होने के पीछे एक वजह यह भी थी कि इसे लेकर बाल अपराध के कई मामले सामने आ रहे थे और कईं लोगों ने इस गेम को बैन करने की मांग की थी। जिसके बाद सर्कार ने इस गेम को ब्लॉक कर रखा है। लेकिन अब एक बार फिर से यह खबर सामने आ रही है कि गेम जल्दी ही वापसी कर सकती है।

BGMI कुछ बड़े बदलावों के साथ भारत में वापसी करेगी। गेम की पैरेंट कंपनी क्राफ्टन जल्दी ही इसका खुलासा कर सकती है। लेकिन यह गेमर्स को काफी ख़ुशी की बात है, क्योंकि उनका चहेता गेम अब एक बार फिर से भारत में वापसी करने के लिए तैयार है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह गेम 2023 के फरवरी महीने में धमाकेदार वापसी कर सकती है। कहा जा रहा है कि इस बार भारत में बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के पब्लिशर Jio या Airtel हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कर रहा विश्व कप 2023 को बॉयकॉट करने की बात


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।