Vastu Tips : घर में सफेद घोड़ों की दौड़ती तस्वीर लगाने, कलश व शंख रखने से आती है सुख-समृद्धि
 

वास्तु में घर में हर स्थान के चार कोण - ईशान कोण, नैऋत्य कोण, आग्नेय कोण और वायव्य कोण बताए गए हैं। इन कोणों के मुताबिक हमें घर का निर्माण करवाना चाहिए, ताकि घर के अंदर वास्तु दोष न लगे। जिस घर में वास्तु दोष होता है, वहां मां लक्ष्मी रूष्ट होकर चलीं जाती हैं।
 

Haryana News Post : Vastu : ज्यादातर लोग जानते होंगे कि हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। वास्तु में बताया गया है कि घर में किचन व मंदिर रूम किस दिशा में होना चाहिए। इन चीजों के सही दिशा में रहने से घर में सकारात्मकता का वास रहता है।

वास्तु में घर में हर स्थान के चार कोण - ईशान कोण, नैऋत्य कोण, आग्नेय कोण और वायव्य कोण बताए गए हैं। इन कोणों के मुताबिक हमें घर का निर्माण करवाना चाहिए, ताकि घर के अंदर वास्तु दोष न लगे। जिस घर में वास्तु दोष होता है, वहां मां लक्ष्मी रूष्ट होकर चलीं जाती हैं। वास्तु में कुछ ऐसी चीजों का विवरण होता है, जिन्हें घर पर रखने से वास्तु दोष से मुक्ति मिल सकती है और सुख-समृद्धि का घर पर  वास हो सकता है।

Read Also : Vastu Tips For Mone : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए रोज करें ये छह काम, जल्द ही बन जाएंगे अमीर



घर के साथ ही दफ्तर में भी लगाएं दौड़ते सफेद घोड़ों की तस्वीर



वास्तु में कहा गया है कि घर के ड्रॉइंग रूम की पूर्व दिशा में सफेद घोड़ों की दौड़ती हुई तस्वीर लगानी चाहिए। इससे वास्तु दोष से मुक्ति मिल सकती है। इसी के साथ उस घर में रहने वाले लोगों पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। यदि आप दफ्तर में तस्वीर लगा रहे हैं तो आपको दफ्तर के कैबिन में सात सफेद घोड़ों की तस्वीर लगाएं। पर ध्यान रहे कि घोड़े का मुंह दफ्तर के अंदर की तरफ आते हुए हो।

Read Also : Vastu Tips : इन जगहों पर कभी ना रखें चाबी, हो सकता है बड़ा नुकसान



क्रिस्टल या सफेद पत्थर का हाथी रखने की यह है मान्यता



वास्तु में यह भी बताया गया है कि घर पर सफेद क्रिस्टल अथवा पत्थर का ठोस हाथी रखना चाहिए। इस बारे में मान्यता है कि हाथी अगर घर रखा हो तो इससे वास्तु दोष नहीं लगता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। यदि बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो हाथी की मूर्ति को पढ़ने वाले कमरे में रखना चाहिए।



घर पर कलश रखने के ये हैं फायदे



शादी या किसी तरह का शुभ काम करने से पहले आपने देखा हो गया कलश की स्थापना की जाती है। दरअसल, कलश में तीनों भगवान ब्रह्रा, विष्णु व महेश का वास होता है, इसलिए घर पर चांदी अथवा स्टील के धातु का कलश रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में अमृत कलश होता है, वहां दुख या किसी तरह की मुसीबत कभी घेरा नहीं डालते हैं।



जानिए क्या हैं घर पर शंख रखने के लाभ



वास्तु के अनुसार घर पर वामवर्ती व दक्षिणावर्ती शंख जरूर रखना चाहिए। मान्यता है कि घर में शंख बजाने से हर तरह की नकारत्मकता दूर हो जाती है। इसी के साथ सूक्ष्म जीवाणु भी शंख ध्वनि से नष्ट होते हैं। शंख में जल भरकर अगर इसे  ईशान दिशा में रखा जाए तो इससे परिवार में परस्पर तालमेल बढ़ने की मान्यता है।

 हमें ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करें