Gurmeet Ram Rahim के सत्संग में कई भाजपा नेता और करनाल की पूर्व मेयर ने लिया आशीर्वाद, पंचायती चुनाव में पैरोल के मुद्दे ने पकड़ा जोर

Gurmeet Ram Rahim Online Satsang: राम रहीम का यह ऑनलाइन सत्संग मंगलवार 18 अक्टूबर 2022 को उत्तर प्रदेश के बागपत में आयोजिक हुआ। इस ऑनलाइन सत्संग में बीजेपी के नेता और करनाल की पूर्व मेयर रेनू बाला गुप्ता भी शामिल हुई। इससे एक बार फिर से यह चर्चा होने लगी है कि क्या राम रहीम को पैरोल पंचायत चुनाव के मद्देनजर दी गई है?
 

करनाल न्‍यूज। मर्डर और यौन शोषण के मामले में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim satsang) ने पैरोल पर जेल से बाहर आते ही सत्संग शुरू कर दिया है। हालांकि यह सत्संग ऑनलाइन हुआ लेकिन इसमें करनाल पंचायती चुनाव में खड़े उम्मीदवारों और बीजेपी के कई नेताओं ने हिस्सा लिया और राम रहीम का आशीर्वाद लिया। राम रहीम का यह ऑनलाइन सत्संग मंगलवार 18 अक्टूबर 2022 को उत्तर प्रदेश के बागपत में आयोजिक हुआ। इस ऑनलाइन सत्संग में बीजेपी के नेता और करनाल की पूर्व मेयर रेनू बाला गुप्ता भी शामिल हुई। इससे एक बार फिर से यह चर्चा होने लगी है कि क्या राम रहीम को पैरोल पंचायत चुनाव के मद्देनजर दी गई है?

दोषी बाबा को कहा 'पिताजी'

जानकारी के मुताबिक राम रहीम से ऑनलाइन संवाद करते हुए रेनू बाला गुप्ता ने दोषी बाबा को 'पिताजी' भी कहा। रेनू गुप्ता ने कहा कि पिताजी का आशीर्वाद बना रहे। पहले आप करनाल आए थे और स्वच्छता का संदेश दिया था। उससे करनाल आगे बढ़ा है। आगे भी आप आशीर्वाद बनाए रखना। इसके बाद राम रहीम ने कहा कि आप सभी को बहुत बहुत आशीर्वाद, आप सभी जिम्मेदार लोग पूरे देश को चमकाएंगे और आगे लेकर जाएंगे।

Also Read: दिल्ली में बिगड़ने लगा प्रदूषण का स्तर, स्टेज 2 GRAP नियम लागू, जान लीजिए वरना पछताना पड़ेगा

इन नेताओं ने भी लगाई हाजिरी

राम रहीम के ऑनलाइन सत्संग में वैसे तो करनाल जिले के कई लोग शामिल हुए। लेकिन सत्संग में भाजपा के बड़े नेता चर्चा का विषय बन गए हैं। इनमें नगर निगम पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता के अलावा जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, डिप्टी मेयर नवीन कुमार और सीनियर डिप्टी मेयर राजेश भी शामिल हैं, जिन्होंने गुरमीत राम रहीम के संबोधन से अपनी हाजिरी लगाई। इसके साथ ही उन्होंने राम रहीम को करनाल में आने का न्योता भी दिया।

Also Read: अगर दिवाली और छठ पर जाना है घर तो रेलवे की इन स्पेशल ट्रेनों का उठाएं लाभ

क्या पंचायत चुनाव में वोट के लिए मिली पैरोल?

गौरतलब है कि राम रहीम की पैरोल ऐसे समय में हुई है जब हरियाणा में पंचायत चुनाव का माहौल है। इससे पहले भी राम रहीम को चुनाव से पहले पैरोल मिली थी। वहीं इस बार पंचायत चुनाव के अलावा आदमपुर सीट पर उपचुनाव भी होना है। करनाल मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की विधानसभा सीट भी है। लेकिन भाजपा नेताओं का राम रहीम के सत्संग में हाजिरी लगाना इस सवाल को खड़ा करता है कि क्या पंचायत चुनाव के लिए राम रहीम को पैरोल मिली है? हालांकि हरियाणा सरकार ने इस पैरोल को रूटीन और एक अपराधी की वैध अधिकार की प्रक्रिया करार दिया है। 

Also Read: Dhanteras 2022: जानिए इस बार धनतेरस पर कौन से बन रहे हैं दो शुभ योग?