Gurmeet Ram Rahim: राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल, जानें किस आश्रम में रहेगा

Haryana News: सुनारिया जेल में बंद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल मिली है। अत: इस बार उनकी दिवाली जेल से बाहर डेरे में ही मनेगी। जानकारी के मतााबिक राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है। बताया गया है कि पैरोल के दौरान वह यूपी के बागपत आश्रम में रहेगा। हालांकि राम रहीम सिरसा आश्रम आना चाहता था लेकिन सरकार इसके लिए राजी नहीं हुई। अत: राम रहीम को राजस्थान स्थित आश्रम का भी विकल्प है।
 

हरियाणा न्‍यूज। Gurmeet Ram Rahim Singh's parole: रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल मिली है। अत: इस बार उनकी दिवाली जेल से बाहर डेरे में ही मनेगी। जानकारी के मतााबिक राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है। बताया गया है कि पैरोल के दौरान वह यूपी के बागपत आश्रम में रहेगा। हालांकि राम रहीम सिरसा आश्रम आना चाहता था लेकिन सरकार इसके लिए राजी नहीं हुई। अत: राम रहीम को राजस्थान स्थित आश्रम का भी विकल्प है।

इस साल 3 बार मिल चुकी पैरोल

इस साल राम रहीम को 3 बार पैरोल मिल चुकी है। इससे पहले फरवरी 2022 और जून 2022 में राम रहीम को पैरोल मिली थी। राम रहीम को पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 7 फरवरी को 21 दिन की फरलो मिली थी। उसके कुछ समय बाद 27 जून को फिर राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली थी। पहले वह गुरुग्राम के आश्रम में रहा। इसके बाद वह यूपी के बागपत में 30 दिन रहा। इस दौरान उसने अपने सत्संग के वीडियो भी जारी किए थे। अब तक राम रहीम को 51 दिन की छुट्टी मिल चुकी है।

Also Read: हिजाब मामले पर हरियाणा के मंत्री विज बोले- पुरुष अपने मन को करें मजबूत, महिलाओं को क्यों दें सजा

सुनारिया जेल में सजा काट रहा है राम रहीम

बता दें कि राम रहीम साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहा है। पत्रकार छत्रपति और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। वह रोहतक की सुनारिया जेल मे बंद है। इस पैरोल को लेकर करीब एक हफ्ते से अटकलें लगाई जा रही थीं। ऐसे में इस बार भी नियमों के तहत अर्जी लगाए जाने के बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को 40 दिन की पैरोल मिल गई है।

Also Read: रोजन बिन्‍नी कौन हैं, जाे बन सकते हैं BCCI के अगले प्रेसिडेंट

हमारे Telegram चैनल से जुड़ें और पाएं रोचक व पठनीय सामग्री