ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Aaj Ka Rashifal 1 December 2025 आज किसकी किस्मत चमकेगी, जानें 12 राशियों का हाल

On: दिसम्बर 1, 2025 6:01 पूर्वाह्न
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal 1 December 2025 आज किसकी किस्मत चमकेगी, जानें 12 राशियों का हाल
Join WhatsApp Group

Aaj Ka Rashifal 1 December 2025: 1 दिसंबर 2025 का राशिफल आपके दिन को दिशा दे सकता है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार पर क्या असर पड़ेगा। पढ़ें आज का राशिफल और जानें दिन का पूरा हाल।

Aaj Ka Rashifal 1 December 2025

ग्रह नक्षत्रों की चाल अक्सर हमारे दिन को प्रभावित करती है। 1 दिसंबर 2025, सोमवार के दिन ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलावों का संकेत दे रही है। आइए जानते हैं, मेष से लेकर मीन राशि तक आज का दिन कैसा रहेगा।

ग्रहों की चाल
गुरु कर्क में हैं।
केतु सिंह में विराजमान।
बुध तुला में।
सूर्य, शुक्र और मंगल वृश्चिक में।
राहु कुंभ में।
शनि और चंद्रमा मीन राशि में।

राशिफल 1 दिसंबर 2025

मेष राशि
आज अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक बेचैनी और सिरदर्द परेशान कर सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। नीली वस्तु दान करने से लाभ होगा।

वृषभ राशि

आय में उतार चढ़ाव रहेगा। यात्राएं थकान दे सकती हैं। मानसिक स्थिति सामान्य रहेगी। भ्रामक खबरों से सावधान रहें। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम है। व्यापार ठीक रहेगा। नीली वस्तु अपने पास रखें।

सर्वपितृ अमावस्या पर आज बना शनिश्चरी संयोग, जानें श्राद्ध और दीपदान के अचूक नियम | sarva-pitru-amavasya-shani-amavasya-shradh-tarpan-upay
सर्वपितृ अमावस्या पर आज बना शनिश्चरी संयोग, जानें श्राद्ध और दीपदान के अचूक नियम

मिथुन राशि

नए व्यापार की शुरुआत से बचें। कानूनी उलझनों से दूर रहें। कुछ अधिकारियों से सावधान रहें। स्वास्थ्य साधारण रहेगा। प्रेम संतान स्थिति ठीक है। काली जी की पूजा शुभ रहेगी।

कर्क राशि

यात्रा करने से बचें। सेहत कमजोर हो सकती है। प्रेम और संतान पक्ष ठीक रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा, लेकिन सम्मान और स्वास्थ्य के लिए दिन चुनौतीपूर्ण है। नीली वस्तु का दान लाभ देगा।

सिंह राशि

परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। चोट लगने की आशंका है, सतर्क रहें। सेहत पर ध्यान दें। प्रेम संतान स्थिति सामान्य है। व्यापार में स्थिरता रहेगी। पीली वस्तु साथ रखें।

कन्या राशि

जीवनसाथी और परिवार का स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। स्वयं भी स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। प्रेम संतान स्थिति मध्यम है। व्यापार सही चलेगा। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि

शत्रुओं पर विजय मिलेगी। ज्ञान में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, लेकिन मानसिक अशांति रहेगी। सेहत पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार बेहतरीन रहेंगे। शनि देव को प्रणाम करें।

नवरात्रि 2026: मां शैलपुत्री से सिद्धिदात्री तक, जानें किस दिन कौन-सा फूल चढ़ाना शुभ है | shardiya-navratri-2026-nine-days-maa-durga-favorite-flowers-puja-vidhi
नवरात्रि 2026: मां शैलपुत्री से सिद्धिदात्री तक, जानें किस दिन कौन-सा फूल चढ़ाना शुभ है

वृश्चिक राशि

महत्वपूर्ण निर्णय आज टाल दें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, मगर मानसिक तनाव बढ़ सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार स्थिर है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि

सरकारी मामलों से दूरी बनाकर रखें। खर्चे बढ़ेंगे। प्रेम संतान में दूरी आ सकती है। घर में तनाव के संकेत हैं। भूमि वाहन खरीद में अड़चनें आएंगी। स्वास्थ्य और मां की सेहत पर ध्यान दें। व्यापार ठीक रहेगा। नीली वस्तु दान करें।

मकर राशि

व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी। अपने और परिवार के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान अच्छा रहेगा। काली जी की पूजा लाभ देगी।

कुंभ राशि

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आंख और मुंह से जुड़ी परेशानी हो सकती है। खर्च बढ़ेंगे, धन हानि का संकेत है। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम है। हरी वस्तु साथ रखें।

मीन राशि

घबराहट और बेचैनी बढ़ सकती है। नकारात्मकता महसूस होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम रहेंगे। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर को घटस्थापना, कलश में ये चीजें डालते ही शांत होंगे नवग्रह | shardiya-navratri-2026-kalash-sthapana-astrological-benefits-samagri
शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर को घटस्थापना, कलश में ये चीजें डालते ही शांत होंगे नवग्रह

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment