ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Aaj Ka Rashifal 10 नवंबर कर्क-कन्या को बिजनेस बूम, मेष को आध्यात्मिक सुख, पढ़ें अपना भाग्य!

On: नवम्बर 10, 2025 8:10 पूर्वाह्न
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal 10 नवंबर कर्क-कन्या को बिजनेस बूम, मेष को आध्यात्मिक सुख, पढ़ें अपना भाग्य!
Join WhatsApp Group

Aaj Ka Rashifal 10 November Today: आज चन्द्रमा-गुरु एकसाथ चन्द्रमा प्रधान राशि कर्क में हैं। सूर्य तुला में व शनि आज मीन राशि में हैं, शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। मार्गशीर्ष माह चल रहा है। भगवान कृष्ण ने गीता में कहा है कि मैं माह में मार्गशीर्ष हूँ। श्री कृष्ण नाम संकीर्तन करें।

आज गुरु-चन्द्रमा एकसाथ गजकेसरी नामक महायोग बना रहे हैं। आज कर्क व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज वृष तथा मकर राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मकर राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। श्रीमद्भागवतगीता के 13वें अध्याय का पाठ करें। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

10 नवम्बर 2025 का राशिफल Aaj Ka Rashifal

1 मेष- चतुर्थ चन्द्रमा-गुरु व 12वें स्थान के शनि हर तरह से आपको लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफॉर्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। मंगल गोचर जमीन इस समय मकान क्रय करने के लिए शुभ है। तुलसी का पेड़ लगाएं। आज का उपाय-श्री सूक्त का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत- 65%

2 वृष- आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय भाव में रहकर दिवस को शुभ बनाएंगे। ऑफिस के कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। इस राशि से षष्ठम सूर्य शुभ है व धन प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व हरा रंग शुभ है। आज का उपाय- श्रीमद्भागवत गीता का पाठ आरम्भ करें व श्री कृष्ण उपासना करें। भाग्य प्रतिशत- 75%

सर्वपितृ अमावस्या पर आज बना शनिश्चरी संयोग, जानें श्राद्ध और दीपदान के अचूक नियम | sarva-pitru-amavasya-shani-amavasya-shradh-tarpan-upay
सर्वपितृ अमावस्या पर आज बना शनिश्चरी संयोग, जानें श्राद्ध और दीपदान के अचूक नियम

3 मिथुन- द्वितीय गुरु-चन्द्रमा व पंचम सूर्य आर्थिक लाभ दे सकते हैं। शनि के मीन में गोचर के कारण जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। सफेद व नीला रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। उड़द व तिल का दान करें। आज आपको जॉब परिवर्तन सम्बंधित विचारों के द्वंद्व को त्यागकर एक निश्चित निर्णय लेना होगा। आज का उपाय-श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत-75%

4 कर्क- चन्द्रमा व गुरु इसी राशि में रहकर गजकेसरी योग बना रहे हैं। आज राजनीति में सफलता का दिवस है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। अन्न दान करें। शनि व चन्द्रमा बिजनेस वर्क में एकाएक कोई बड़ी सफलता देंगे।

5 सिंह- गुरु-चन्द्रमा का द्वादश भाव में व शनि का मीन गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें। सूर्य का तृतीय गोचर घर-परिवार में किसी बड़े आयोजन की रूपरेखा बनाएगा। आज का उपाय-सुंदरकांड का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत 65%

Aaj Ka Rashifal 10 November

6 कन्या- एकादश भाव में चन्द्रमा तथा गुरु बिजनेस ग्रोथ के लिए बहुत शुभ हैं। जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। रुका धन मिल सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। बुध मैनेजमेंट स्किल से लाभ देगा। छात्र सफल रहेंगे। आज का उपाय-श्री गजेंद्रमोक्ष का नियमित पाठ करें। भाग्य प्रतिशत-85%

नवरात्रि 2026: मां शैलपुत्री से सिद्धिदात्री तक, जानें किस दिन कौन-सा फूल चढ़ाना शुभ है | shardiya-navratri-2026-nine-days-maa-durga-favorite-flowers-puja-vidhi
नवरात्रि 2026: मां शैलपुत्री से सिद्धिदात्री तक, जानें किस दिन कौन-सा फूल चढ़ाना शुभ है

7 तुला- चन्द्रमा व गुरु एकसाथ कर्म भाव में हैं। बिजनेस में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में अपने परफॉर्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज मेष व सिंह राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। लाल व पीला रंग शुभ है। आज का उपाय-सुंदरकांड का पाठ लाभदायी रहेगा। सात अन्न विहंगों को दें। भाग्य प्रतिशत-65%

8 वृश्चिक- चन्द्रमा-गुरु का इस राशि से नवम यानी भाग्य भाव में गोचर शुभ रहेगा। शनि का पंचम गोचर छात्रों को लाभ दे रहे हैं। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है। गेंहू का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। लव लाइफ सुंदर रहेगी। आज का उपाय-भगवान शिव जी की पूजा करें। शमी का पेड़ लगाएं। भाग्य प्रतिशत-55%

9 धनु- आज चन्द्रमा-गुरु इसी राशि से अष्टम व सूर्य का गोचर तुला में है। संतान को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। हरा व नारंगी रंग शुभ है। परिवार को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में शुक्र व चन्द्रमा मानसिक तनाव दे सकते हैं। आज का उपाय-श्री सूक्त का पाठ व फलों का दान करें। भाग्य प्रतिशत-75%

10 मकर- चन्द्रमा, गुरु के साथ सप्तम भाव में हैं। जॉब से सम्बंधित कार्यों में लाभ मिल सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। तृतीय शनि सरकारी या न्यायिक कार्यों में सफलता देंगे। आज का उपाय-हनुमानबाहुक का पाठ करें। पीपल के नीचे दीपक जलाएं। भाग्य प्रतिशत-65%

शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर को घटस्थापना, कलश में ये चीजें डालते ही शांत होंगे नवग्रह | shardiya-navratri-2026-kalash-sthapana-astrological-benefits-samagri
शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर को घटस्थापना, कलश में ये चीजें डालते ही शांत होंगे नवग्रह

11 कुंभ- राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। गुरु व चन्द्रमा एकसाथ षष्ठम गोचर कर रहे हैं। जीवन में सफलता के लिए परिश्रम के साथ माता-पिता का आशीर्वाद भी प्राप्त करें। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। आज का उपाय-हनुमान चालीसा का 07 पाठ व शनि के द्रव्य तिल का दान करें। भाग्य प्रतिशत 75%

12 मीन- चन्द्रमा व गुरु एक साथ पंचम गोचर करेंगे। यह पंचम स्थिति शिक्षा व संतान के लिए शुभ है। आज इस राशि में गोचर करते शनि तथा इस राशि से अष्टम सूर्य धन का आगमन करवा सकते हैं। राजनीति में सफलता के संकेत हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। भाग्य प्रतिशत-75%

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment