ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Aaj Ka Rashifal: 16 नवंबर सूर्यदेव की खास कृपा! इन 4 राशियों पर बरसेगा धन-मान-सम्मान

On: November 16, 2025 8:01 AM
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal: 16 नवंबर सूर्यदेव की खास कृपा! इन 4 राशियों पर बरसेगा धन-मान-सम्मान
Join WhatsApp Group

Aaj Ka Rashifal 16 November today: दोस्तों, आज 16 नवंबर रविवार है और सूर्यदेव की पूजा का बेहद खास महत्व है। ज्योतिष गणना के मुताबिक सूर्य की आराधना करने से जीवन में मान-सम्मान, सेहत और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के हिसाब से आज कुछ राशियों को शानदार लाभ मिलने वाला है, तो कुछ को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। चलिए देखते हैं

आपकी राशि का आज क्या कह रहा है भविष्यफल- Aaj Ka Rashifal

मेष: आज आपकी एनर्जी लेवल हाई रहेगी। जो काम हाथ में लेंगे, तेजी से पूरा कर देंगे। ऑफिस में आपकी मौजूदगी सबको प्रभावित करेगी। नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है या पुराना काम पूरा होगा। परिवार में भी आपकी बात मानी जाएगी। बस गुस्से पर कंट्रोल रखें, वरना माहौल बिगड़ सकता है।

वृषभ: रिश्तों में आज मिठास और शांति आएगी। पुरानी गलतफहमी दूर होगी। पार्टनर और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। काम में स्थिरता है, लेकिन स्पीड थोड़ी कम रहेगी। पैसे के फैसले सोच-समझकर लें और थकान से बचें।
मिथुन: दिन व्यस्त लेकिन फायदेमंद रहेगा। काम का दबाव बढ़ेगा, पर आपकी परफॉर्मेंस भी चमकेगी। लोगों पर आपकी बात का असर रहेगा। छोटी यात्रा या मीटिंग से फायदा हो सकता है। नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं।

गुरु-शुक्र की चाल से बना त्रिएकादश योग, 13 अप्रैल से इन 3 राशियों की खुल गई किस्मत
गुरु-शुक्र की चाल से बना त्रिएकादश योग, 13 अप्रैल से इन 3 राशियों की खुल गई किस्मत

कर्क: प्यार और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। बच्चों से खुशखबरी मिल सकती है। क्रिएटिव कामों में मन लगेगा। पुरानी यादें या फैसलों की समीक्षा से मन को सुकून मिलेगा।
सिंह: दिन सामान्य लेकिन सकारात्मक रहेगा। घर-परिवार में आपकी भूमिका मजबूत रहेगी। प्रॉपर्टी के कामों में प्रोग्रेस होगी। आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। पिता या बड़ों का मार्गदर्शन मिलेगा।

कन्या: दोस्ती और टीमवर्क के लिए शानदार दिन है। नए लोगों से फायदा होगा। करियर में नए मौके की नींव पड़ सकती है। टीम के साथ काम करने से रिजल्ट शानदार आएंगे।

तुला: बातचीत और कम्युनिकेशन में आप चमकेंगे। आपकी सलाह सब मानेंगे। नई मीटिंग्स, छोटी यात्राएं और काम की चर्चा फायदेमंद रहेगी। स्किल बढ़ाने का मौका मिलेगा। धैर्य रखें।
वृश्चिक: करियर में बड़ा उछाल! बॉस और सीनियर्स से तारीफ मिलेगी। बड़ी जिम्मेदारी और सम्मान बढ़ेगा। बस व्यवहार में नरमी बनाए रखें।

वैशाख अमावस्या 2026: पितरों की शांति के लिए 17 अप्रैल को बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
वैशाख अमावस्या 2026: पितरों की शांति के लिए 17 अप्रैल को बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal

धनु: पैसों में स्थिरता और राहत। नया काम या पैसा आने के योग हैं। करियर में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा। रिश्तों में संयम रखें और फिजूलखर्ची से बचें।

मकर: आपका पर्सनैलिटी आज दमदार रहेगा। लोग आपकी बात का सम्मान करेंगे। अटके काम तेजी से पूरे होंगे। कुछ लोगों को नई दिशा भी मिल सकती है।

कुंभ: दिन आत्ममंथन का है। पुराने काम निपटेंगे या पुरानी गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा। योग-ध्यान से मानसिक ताकत बढ़ेगी। बड़े फैसले जल्दबाजी में न लें।

मेष राशि में सूर्य का प्रवेश: 14 अप्रैल से मचेगी हलचल, मेष और मिथुन राशि वालों को होगा बंपर लाभ
मेष राशि में सूर्य का प्रवेश: 14 अप्रैल से मचेगी हलचल, मेष और मिथुन राशि वालों को होगा बंपर लाभ

मीन: भाग्य पूरा साथ देगा! पढ़ाई, यात्रा, विदेश, रिसर्च या स्पिरिचुअल कामों में सफलता मिलेगी। नई चीजें सीखने का मौका आएगा। दिन सकारात्मक बदलाव का है – अवसर हाथ से न जाने दें।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment