ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Aaj Ka Rashifal: मिलेगा आपको धन-प्रेम या प्रमोशन? 12 राशियों की पूरी डिटेल!

On: September 20, 2025 8:41 AM
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal: मिलेगा आपको धन-प्रेम या प्रमोशन? 12 राशियों की पूरी डिटेल!
Join WhatsApp Group

Aaj Ka Rashifal 20 September: दिल्ली: आज सुबह सूर्योदय के वक्त सिंह लग्न चमक रहा है और लग्न स्वामी सूर्य बुध के साथ कन्या राशि में विराजमान हैं। चंद्रमा और शुक्र सिंह में, राहु कुम्भ में, शनि मीन में तथा गुरु मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। मंगल ने तुला राशि में गोचर बदल लिया है।

इस खास दिन सूर्य की उपासना के साथ शिव भक्ति बहुत जरूरी है। अन्न दान करते रहें। आज पितृ अमावस्या है, तो सभी पितरों का श्राद्ध एक साथ कर सकते हैं। कौए, पक्षियों और गाय को दाना-पानी-भोजन दें। याद रखें, भविष्य की फसल आज के कर्म पर टिकी है। अपने हर काम को ईश्वर को समर्पित कर, उन्हें ही कर्ता मानकर जिएं और हर पल खुशी से भरे रहने की कोशिश करें।

20 सितंबर का राशिफल Aaj Ka Rashifal

मेष

आईटी और फाइनेंशियल जॉब्स वाले लोगों के लिए आज का दिन जबरदस्त है। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। अगर अब तक कोई बड़ा काम मन मुताबिक नहीं हुआ, तो घबराएं नहीं – अब वक्त अच्छा आ गया है।

युवाओं को लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखना चाहिए, इमोशनल होकर फैसले न लें। न्यू बिजनेस डील के लिए ये दिन गोल्डन है। कामों में शुभता और सफलता के लिए हनुमान जी की पूजा करें, सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग – लाल और सफेद। भाग्य प्रतिशत – 75%।

तुला लग्न के लोगों में होती है गजब की आकर्षण शक्ति, जानिए इनकी खूबियां और कमियां
तुला लग्न के लोगों में होती है गजब की आकर्षण शक्ति, जानिए इनकी खूबियां और कमियां

वृष

ईश्वर का आशीर्वाद आपके साथ है, इसलिए करियर और जॉब में सफलताओं की भरमार रहेगी। एक साथ कई कामों और जिम्मेदारियों से बचें। किसी करीबी रिश्तेदार से झगड़ा हो सकता है, तो गुस्से पर काबू रखें। चंद्रमा प्रेम संबंधों में मिठास लाएगा। जॉब में आप किसी स्पेशल प्रोजेक्ट को कामयाब बनाने में जुटे रहेंगे। गेहूं और गुड़ का दान करें, शिवलिंग पर गंगा जल से अभिषेक करें। शुभ रंग – नीला और सफेद। भाग्य प्रतिशत – 80%।

मिथुन

एडमिनिस्ट्रेटिव, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज के लिए आज प्रमोशन का सुपर डे है। मनचाहा सक्सेस मिलने से दिल खुश रहेगा। रुका हुआ कोई जरूरी सरकारी काम पूरा हो जाएगा। पापा के हेल्थ को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। लव लाइफ टूटी रहेगी, युवा ज्यादा इमोशनल न हों। मन को फोकस करने के लिए मेडिटेशन और योग करें। श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग – हरा और बैंगनी। भाग्य प्रतिशत – 65%।

कर्क

चंद्रमा दूसरी भाव में और गुरु व्यय भाव में शुभ फल देंगे। शनि न्याय का कारक है, तो पुराने कर्मों का प्रायश्चित हो सकता है। बिजनेस में नए कामों की तरफ लगे रहें, लेकिन सक्सेस अभी थोड़ी दूर है। दोस्तों से फायदा मिलेगा। प्रेम में भरोसा बनाए रखें, लव लाइफ अच्छी चलेगी। शिव उपासना जारी रखें, तिल और चावल का दान करें। शुभ रंग – सफेद और लाल। भाग्य प्रतिशत – 75%।

सिंह

चंद्रमा आपकी ही राशि में है। आप सक्सेसफुल बिजनेसमैन हैं, किसी भी प्रोजेक्ट को मेहनत से पूरा कर लेते हैं – और वही मेहनत अब फल देगी। बड़े भाई का सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ को और मजेदार बनाने के लिए लॉन्ग ड्राइव पर निकलें। एनर्जी को सही यूज करें, सही डायरेक्शन में काम करें। योग और ध्यान अपनाएं। अन्न दान से बड़ा पुण्य कोई नहीं। शुभ रंग – नारंगी और लाल। भाग्य प्रतिशत – 80%।

बुध वक्री 2026: 7 जुलाई से मिथुन राशि में उल्टी चाल चलेंगे बुध, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर
बुध वक्री 2026: 7 जुलाई से मिथुन राशि में उल्टी चाल चलेंगे बुध, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर

कन्या

राशि स्वामी बुध सूर्य के साथ आपकी राशि में हैं। चंद्रमा व्यय भाव में बेवजह खर्चा करवा सकता है। आपकी सकारात्मक एनर्जी और आत्मबल ही आपको जीत दिलाएंगे। बीच में अचानक धन आने से मन खिल उठेगा। स्टूडेंट्स सक्सेसफुल रहेंगे। जॉब में बॉस का कमाल का सपोर्ट मिलेगा, प्रॉब्लम शेयर करें। अभी जॉब चेंज का आइडिया ड्रॉप करें। गुड़ और चावल दान करें। शुभ रंग – हरा और बैंगनी। भाग्य प्रतिशत – 80%।

तुला

राशि स्वामी शुक्र ग्यारहवें गोचर में हैं। न्यू बिजनेस प्लानिंग से फायदा होगा। जॉब में कामों की भरमार से स्ट्रेस न लें। लव लाइफ रोमांटिक और अट्रैक्टिव रहेगी। आज की ट्रिप मन को रिफ्रेश करेगी, टेंशन फ्री रखेगी। खाने-पिने में सावधानी बरतें, लापरवाही हेल्थ खराब कर सकती है। झूठ बोलने से बचें। उड़द और तिल दान करें। शुभ रंग – सफेद और नीला। भाग्य प्रतिशत – 75%।

वृश्चिक

राशि स्वामी मंगल शुक्र की राशि तुला में बारहवें गोचर में हैं। शुक्र धन-वैभव देगा। चंद्रमा दसवीं भाव में है। न्यू बिजनेस की प्लानिंग होगी। मन पॉजिटिव एनर्जी से भरा रहेगा। जॉब की पुरानी चिंताएं सॉल्व हो जाएंगी। लव लाइफ बेहतर होगी। हनुमान मंदिर जाएं, तीन परिक्रमा करें। पापा के चरण स्पर्श से आशीर्वाद लें, बाधाएं दूर होंगी। शुभ रंग – लाल और पीला। भाग्य प्रतिशत – 75%।

धनु

राशि स्वामी गुरु सातवीं भाव में और चंद्रमा नौवीं में है। जॉब में वर्कप्लेस पर झगड़े रोकें। फाइनेंशियल बैलेंस बिगड़ने से टेंशन होगी। बिजनेस ठीक चलेगा। हेल्थ में लिवर प्रॉब्लम हो सकती है। घर में तुलसी को जल चढ़ाएं, उसके पत्ते विष्णु जी को समर्पित करें – इससे शारीरिक दुख से राहत मिलेगी। श्री विष्णु सहस्रनाम पाठ करें। शुभ रंग – नीला और सफेद। भाग्य प्रतिशत – 75%।

Saptahik Rashifal 6 to 12 July 2026: वक्री बुध बदलेंगे इन राशियों का भाग्य, जानें अपना साप्ताहिक भविष्यफल
Saptahik Rashifal 6 to 12 July 2026: वक्री बुध बदलेंगे इन राशियों का भाग्य, जानें अपना साप्ताहिक भविष्यफल

मकर

चंद्रमा आठवीं भाव में और राशि स्वामी शनि तीसरे गोचर में हैं। जॉब में प्रमोशन के लिए स्ट्रगल जारी रखें, पोजिशन बेहतर होगी। आप सक्सेसफुल इंसान हैं। चंद्रमा गोचर लाइफ को राइट डायरेक्शन देगा। जो काम मन या अंतरात्मा न माने, वो न करें। भगवान शंकर की पूजा मदद करेगी। शिवलिंग पर जलाभिषेक करें, तिल दान करें। शुभ रंग – हरा और सफेद। भाग्य प्रतिशत – 85%।

कुम्भ

राशि स्वामी शनि दूसरी भाव में और चंद्रमा सातवीं में गोचर कर रहे हैं। आज धन का खर्चा होगा। रिलिजियस ट्रिप पर जा सकते हैं। जॉब में घर से काम करके प्रोजेक्ट टाइम पर पूरा करेंगे। बिजनेस के लिए अनप्लांड ट्रिप स्ट्रेस दे सकती है। लव लाइफ अच्छी चलेगी। शिव मंदिर जाएं, शिवलिंग पर जल-शहद से अभिषेक करें। शुभ रंग – सफेद और आसمانی। भाग्य प्रतिशत – 75%।

मीन

जॉब और बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा सक्सेस मिलेगी। शनि आपकी राशि में और चंद्रमा छठी भाव में हैं। बिजनेस पॉजिटिव डायरेक्शन में जाएगा। न्यू बिजनेस प्रपोजल से खुशी होगी। गुरु की शुभता से धन-धान्य बढ़ेगा। जॉब वालों को मजा आएगा। श्री गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें। शुभ रंग – लाल और सफेद। भाग्य प्रतिशत – 85%।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment