ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Aaj Ka Rashifal 21 नवंबर आज धन-लक्ष्मी योग! इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

On: November 21, 2025 8:12 AM
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal 21 नवंबर आज धन-लक्ष्मी योग! इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Join WhatsApp Group

Aaj Ka Rashifal 21 November 2025: शुक्रवार का दिन बेहद खास है। सूर्योदय के समय सूर्य और चंद्रमा दोनों वृश्चिक राशि में एक साथ होंगे। ये आर्थिक समृद्धि का दुर्लभ संयोग है। आज कनकधारा स्तोत्र और श्री सूक्त का पाठ करना बेहद फायदेमंद रहेगा। भैरव उपासना का भी खास दिन है, बटुक भैरव स्तोत्र जरूर पढ़ें। कौवों को रोटी खिलाएं। रात में तांत्रिक साधनाएं भी सफल होंगी। चलिए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि Aaj Ka Rashifal

सूर्य-चंद्रमा आठवें घर में हैं। नौकरी में प्रमोशन के नए रास्ते खुलेंगे। सीनियर्स से चल रही टेंशन आज दूर होगी। युवाओं की लव लाइफ में खुशियां आएंगी। यात्रा फायदेमंद रहेगी। बस गुस्से पर काबू रखें।
उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र 3 बार पढ़ें। तिल-उड़द दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला | भाग्य प्रतिशत: 55%

वृषभ राशि

चंद्रमा-सूर्य सातवें घर में हैं। नौकरी बदलने का सही समय है। ऑफिस में सिर्फ अपने काम पर फोकस करें। भावुकता पर कंट्रोल रखें। बिजनेस में बड़ा प्रोजेक्ट सफल होगा। खर्चों को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।
उपाय: गाय को पालक-गुड़ खिलाएं। श्री सूक्त पढ़ें।
शुभ रंग: सफेद और हरा | भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि

चंद्रमा-सूर्य छठे घर में हैं। बैंकिंग और आईटी वालों को नए मौके मिलेंगे। छात्रों के लिए दिन शानदार है। रुका पैसा वापस आएगा। किसी सीनियर के व्यवहार से थोड़ा तनाव हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
उपाय: शुक्र बीज मंत्र जपें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: हरा और आसमानी | भाग्य प्रतिशत: 65%

सावन पूर्णिमा पर आज करें लौंग के ये उपाय, धन और बरकत को लेकर है खास मान्यता | sawan-purnima-2026-clove-remedies-money-prosperity
सावन पूर्णिमा पर आज करें लौंग के ये उपाय, धन और बरकत को लेकर है खास मान्यता

कर्क राशि

सूर्य-चंद्रमा पांचवें घर में हैं। नौकरी में रुका पैसा मिलेगा। बैंकिंग-आईटी में सफलता जारी रहेगी। अपने काम पर फोकस रखें। लव लाइफ में घरवालों से शादी की बात करें – हां मिल सकती है।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: आसमानी और हरा | भाग्य प्रतिशत: 65%

सिंह राशि

चंद्रमा-सूर्य चौथे घर में हैं। नौकरी में तरक्की होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने का सही समय है। धार्मिक यात्रा के योग हैं। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।
उपाय: सुंदरकांड पढ़ें। तिल दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और लाल | भाग्य प्रतिशत: 55%

कन्या राशि

सूर्य-चंद्रमा तीसरे घर में शुभ फल देंगे। नौकरी बदलने की प्लानिंग को टालें नहीं। धार्मिक अनुष्ठान पूरा होगा। घर बनवाने या खरीदने में सफलता मिलेगी। सेहत शानदार रहेगी।
उपाय: शिवलिंग पर जल, शहद और बेलपत्र चढ़ाएं। उड़द दान करें।
शुभ रंग: हरा और नारंगी | भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि

शुक्र आर्थिक लाभ देंगे। नौकरी में स्थिति मजबूत होगी। घर में किसी खास काम को लेकर सोचेंगे। संतान से खुशी मिलेगी।
उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र 3 बार पढ़ें। मूंग-गुड़ दान करें।
शुभ रंग: हरा और बैगनी | भाग्य प्रतिशत: 65%

2026 में जमीन खरीदने का प्लान? सितंबर की ये 4 तारीखें मानी जा रही हैं शुभ | property-buying-auspicious-dates-september-2026
2026 में जमीन खरीदने का प्लान? सितंबर की ये 4 तारीखें मानी जा रही हैं शुभ

वृश्चिक राशि

चंद्रमा-सूर्य आपकी राशि में हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। भौतिक और आध्यात्मिक दोनों क्षेत्रों में प्रगति होगी। नौकरी में प्रमोशन की टेंशन दूर होगी। दोस्तों का साथ मिलेगा।

उपाय: हनुमान मंदिर में 3 परिक्रमा करें। हनुमान चालीसा 7 बार पढ़ें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी | भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि

गुरु और चंद्रमा-सूर्य आध्यात्मिक खुशी देंगे। काम को और बेहतर करें। संतान को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। लव लाइफ में आनंद रहेगा।
उपाय: श्री सूक्त पढ़ें। अन्न दान करें।
शुभ रंग: पीला और सफेद | भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि

नौकरी में परफॉर्मेंस पहले से बेहतर होगी। धार्मिक सोच जीवन को सही दिशा देगी। राजनीति करने वालों को सफलता मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें। मसूर दाल-गुड़ दान करें।
शुभ रंग: बैगनी और हरा | भाग्य प्रतिशत: 65%

28 अगस्त चंद्र ग्रहण: भारत में नहीं दिखेगा, सूतक भी नहीं; जानें सभी राशियों का हाल | 28-august-2026-lunar-eclipse-rashifal-12-zodiac-signs
28 अगस्त चंद्र ग्रहण: भारत में नहीं दिखेगा, सूतक भी नहीं; जानें सभी राशियों का हाल

कुंभ राशि

बिजनेस में थोड़ा तनाव और नौकरी में काम ज्यादा रहेगा। सही समय पर फैसला लेना सीखें। बैंकिंग-आईटी वालों को तरक्की मिलेगी। शाम को धार्मिक यात्रा हो सकती है।
उपाय: श्री सूक्त पढ़ें। अन्न दान करें।
शुभ रंग: पीला और बैगनी | भाग्य प्रतिशत: 55%

मीन राशि

नौकरी को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। छात्र पढ़ाई की विधि सुधारेंगे। चंद्रमा भाग्य बढ़ाएंगे। नया बिजनेस प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ में अच्छी यात्रा के योग हैं।
उपाय: कनकधारा स्तोत्र पढ़ें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी | भाग्य प्रतिशत: 75%

डिस्क्लेमर: ये राशिफल ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल मनोरंजन व जानकारी के लिए है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment