ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक किसका चमकेगा भाग्य? आज का राशिफल पढ़ें और जानें

On: नवम्बर 25, 2025 8:13 पूर्वाह्न
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक किसका चमकेगा भाग्य? आज का राशिफल पढ़ें और जानें
Join WhatsApp Group

Aaj Ka Rashifal 25 November today: मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि आज हनुमान जी की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और बाधाएं दूर होती हैं।
अगर आप कोई शुभ काम करने की सोच रहे हैं, तो राहुकाल दोपहर 02:45 से 04:04 बजे तक उसमें देरी करना बेहतर होगा।

मेष राशि – Aaj Ka Rashifal

आज आध्यात्मिक जुड़ाव से अचानक समाधान मिल सकते हैं। हालात बदलने की उम्मीद है, बस धैर्य बनाए रखें। परिवार में नए रिश्तों या समझौते की शुरुआत हो सकती है।

वृषभ राशि – Aaj Ka Rashifal

मेहनत तो करेंगे, लेकिन नतीजों की रफ्तार थोड़ी धीमी लगेगी। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी।

मिथुन राशि – Aaj Ka Rashifal

भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। साथी का सपोर्ट उम्मीद से ज्यादा ऊर्जा देगा। आर्थिक चिंताएं बेकार साबित होंगी। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का समय है।

देवगुरु बृहस्पति का अश्लेषा नक्षत्र में बड़ा गोचर, 20 सितंबर को गुरु बदलेंगे चाल | guru-ashlesha-nakshatra-gochar-september-2026-impact-on-zodiacs
देवगुरु बृहस्पति का अश्लेषा नक्षत्र में बड़ा गोचर, 20 सितंबर को गुरु बदलेंगे चाल

कर्क राशि – Aaj Ka Rashifal

निरंतर मेहनत से उम्मीद से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। दूसरों पर निर्भरता कम करें। स्वाभिमान से जुड़े पुराने समझौते टूट सकते हैं। परिवार संग खुशियों भरे पल मिलेंगे।

सिंह राशि – Aaj Ka Rashifal

काम का बोझ रहेगा, लेकिन आलस बाधा बन सकता है। काम की गति धीमी होने से मन खिन्न हो सकता है। विरोधियों से बहस न करें। प्रेम संबंधों में सम्मान और विश्वास बढ़ेगा।

कन्या राशि – Aaj Ka Rashifal

सब सामान्य दिखने पर भी मन में हल्की चिंता रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि का मौका मिलेगा। नए भावनात्मक रिश्तों की दस्तक संभव है।

तुला राशि – Aaj Ka Rashifal

कड़वा सच बोलने से रिश्तों में तनाव आ सकता है, संभलकर चलें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी बड़े आयोजन या कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। प्यार के लिए समय निकालना मुश्किल रहेगा।

मंगल पहुंचे कर्क राशि में, इन 6 राशियों को निवेश और वाणी पर रखना होगा पूरा नियंत्रण | mangal-gochar-september-2026-cancer-effects-on-zodiac-signs
मंगल पहुंचे कर्क राशि में, इन 6 राशियों को निवेश और वाणी पर रखना होगा पूरा नियंत्रण

वृश्चिक राशि – Aaj Ka Rashifal

सामूहिक कामों में अपनी भूमिका सीमित रखें। धीमी कामगति से परेशान हो सकते हैं। किस्मत का साथ मिलने से रुका पैसा या पुराना काम पूरा होने के योग हैं।

धनु राशि – Aaj Ka Rashifal

दिन के नतीजे आपकी मीठी वाणी पर निर्भर करेंगे। सेहत थोड़ी परेशान कर सकती है। बिजनेस में बदलाव के लिए यात्रा फायदेमंद हो सकती है। निवेश का पैसा लाभ दे सकता है।

मकर राशि – Aaj Ka Rashifal

करियर में बदलाव के संकेत दिख रहे हैं। स्थान या भूमिका में बदलाव जीवन पर असर डालेगा। भावनात्मक दूरी के कारण साथी तनाव में आ सकता है।

कुंभ राशि – Aaj Ka Rashifal

सहकर्मियों को मनाना मुश्किल रहेगा। काम में देरी की जिम्मेदारी आप पर आ सकती है। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। जीवनसाथी का व्यवहार आज बहुत सहयोगी रहेगा।

कन्या राशि में सूर्य का प्रवेश, 5 राशियों के करियर पर असर | sun-transit-in-virgo-5-zodiac-signs-benefits
कन्या राशि में सूर्य का प्रवेश, 5 राशियों के करियर पर असर

मीन राशि – Aaj Ka Rashifal

पुराने किए काम का लाभ आज मिल सकता है। शिक्षा से जुड़े लोगों को अपेक्षा से ज्यादा परिणाम मिलेंगे। प्रशासनिक कामों में गति बढ़ने से आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment