ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2025 को 12 राशियों का हाल, जानें किसका दिन रहेगा शानदार!

On: October 6, 2025 8:17 AM
Follow Us:
Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2025 को 12 राशियों का हाल, जानें किसका दिन रहेगा शानदार!
Join WhatsApp Group

Aaj ka Rashifal 6 october: आज 6 अक्टूबर 2025, सोमवार है, और ज्योतिष की नजर से ये दिन बेहद खास है। चंद्रमा और शनि मीन राशि में हैं, जो गुरु की मित्र राशि है।

सूर्य और बुध कन्या राशि में चमक रहे हैं। कर्क और मीन राशि वालों का भाग्य आज दमदार रहेगा, खासकर मीन वालों को शनि की साढ़े साती और चंद्रमा के गोचर से शानदार नतीजे मिलेंगे। वहीं, मिथुन और वृषभ राशि वालों को सेहत का खास ख्याल रखना होगा। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि Aaj ka Rashifal

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। स्टूडेंट्स को गुरु और चंद्रमा का साथ मिलेगा, जिससे पढ़ाई में अच्छे नतीजे आएंगे। मंगल का जोश आपका दिन ऊर्जा से भर देगा।

बिजनेस में रुकावटें दूर करने के लिए मेहनत बढ़ाएं। लव लाइफ में युवाओं को खुशी मिलेगी और शादी के मामले में सफलता के योग हैं। सरकारी कामों में फायदा होगा।
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें।
शुभ रंग: पीला और सफेद। भाग्य: 75%

Budh Yam Shadashtak Yog 2026: 4 जून से बुध-यम का खतरनाक योग, इन 6 राशियों पर मंडराया संकट
Budh Yam Shadashtak Yog 2026: 4 जून से बुध-यम का खतरनाक योग, इन 6 राशियों पर मंडराया संकट

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को आज ऑफिस में बॉस से बहस से बचना होगा। कर्क और कन्या राशि के लोग आपका साथ देंगे। ऑफिस में सबके साथ मिलकर काम करें और बातचीत में नरमी रखें। बिजनेस में बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने की कोशिश करें। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें और फल दान करें।शुभ रंग: नीला और हरा। भाग्य: 75%

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आईटी और बैंकिंग जॉब में नए मौके लाएगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का प्लान बन सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। कर्क राशि के बॉस का व्यवहार थोड़ा परेशान कर सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन शादी को लेकर छोटी-मोटी बहस हो सकती है।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और अनार दान करें।
शुभ रंग: हरा और सफेद। भाग्य: 75%

कर्क राशि

कर्क राशि वालों का आज भाग्य चमकेगा, क्योंकि चंद्रमा और शनि मीन में हैं। राहु की वजह से खर्च बढ़ सकते हैं। जॉब में मेहनत के बाद भी तुरंत नतीजे न मिलें तो धैर्य रखें। स्टूडेंट्स को गुरु का साथ मिलेगा। लव लाइफ में सुखद बदलाव आएंगे। शुक्र का गोचर फायदा देगा।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और सात प्रकार का अनाज दान करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी। भाग्य: 65%

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को सूर्य के अगली राशि में होने से जॉब में सफलता मिलेगी। कर्क और मीन राशि के बॉस का सहयोग मिलेगा। आईटी और मीडिया वाले जॉब बदलने की कोशिश करें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्टूडेंट्स को टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा। मन शांत रखने के लिए योग करें।
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और तिल दान करें।
शुभ रंग: पीला और लाल। भाग्य: 70%

Guru Gochar 2026: गुरु बृहस्पति का कर्क राशि में बड़ा प्रवेश, इन 7 राशियों की बढ़ेगी अचानक मुश्किलें
Guru Gochar 2026: गुरु बृहस्पति का कर्क राशि में बड़ा प्रवेश, इन 7 राशियों की बढ़ेगी अचानक मुश्किलें

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए बुध और शुक्र सफलता के रास्ते खोलेंगे। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता न करें। जॉब बदलने की योजना को टालें नहीं। राहु रुके काम को पूरा करवाएगा। लव लाइफ और हेल्थ सामान्य रहेंगे।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और तुलसी पत्र अर्पित करें। उड़द दान करें।
शुभ रंग: हरा और नीला। भाग्य: 65%

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए शुक्र बैंकिंग और आईटी जॉब में कामयाबी देगा। बुध बिजनेस में नए प्रोजेक्ट को पूरा करने में मदद करेगा। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। पार्टनर के साथ घूमने का प्लान तनाव कम करेगा। ज्यादा सोचने से बचें।
उपाय: गणेश जी की पूजा करें और दूर्वा व मोदक अर्पित करें। तिल दान करें।
शुभ रंग: हरा और आसमानी। भाग्य: 80%

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को मंगल रियल एस्टेट में फायदा देगा। जॉब और बिजनेस में तरक्की होगी। निवेश के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ की पुरानी चिंताएं खत्म होंगी। कन्या और मिथुन राशि के दोस्त मदद करेंगे।
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान बाहुक का पाठ करें। तिल दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला। भाग्य: 75%

धनु राशि

धनु राशि वालों को गुरु और शनि जॉब में प्रगति देंगे। बिजनेस में थोड़ी परेशानी हो सकती है। लव लाइफ में खुशी बनी रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद लें।
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और तिल व चावल दान करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी। भाग्य: 80%

Panchak June 2026: जून में इस दिन से शुरू हो रहा है बेहद खतरनाक 'मृत्यु पंचक', भूलकर भी न करें ये 5 काम
Panchak June 2026: जून में इस दिन से शुरू हो रहा है बेहद खतरनाक ‘मृत्यु पंचक’, भूलकर भी न करें ये 5 काम

मकर राशि

मकर राशि वालों को शनि लाभ देगा। गुरु जॉब में आपकी स्थिति को बेहतर करेगा। स्टूडेंट्स की पढ़ाई में सुधार होगा। लव लाइफ थोड़ी कमजोर रह सकती है।
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। मसूर और गुड़ दान करें।
शुभ रंग: सफेद और नीला। भाग्य: 75%

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए राहु बिजनेस में तनाव दे सकता है। जॉब में बॉस परेशान कर सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने से खुशी होगी।
उपाय: भगवान नृसिंह की पूजा करें और गुड़ व चावल दान करें।
शुभ रंग: सफेद और नीला। भाग्य: 75%

मीन राशि

मीन राशि वालों को राहु और शनि चुनौतियां दे सकते हैं, लेकिन मेहनत से खुशी मिलेगी। गुरु और चंद्रमा जॉब में दिशा देंगे। बिजनेस और करियर में अच्छे नतीजे मिलेंगे।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और हनुमान जी की पूजा करें।
शुभ रंग: पीला और लाल। भाग्य: 75%
डिस्क्लेमर: ये जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment