ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Aaj Ka Rashifal 3 अक्टूबर को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या कहते हैं सितारे!

On: October 3, 2025 8:33 AM
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal 3 अक्टूबर को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या कहते हैं सितारे!
Join WhatsApp Group

Aaj Ka Rashifal 3 October: दिल्ली : आज का राशिफल: 3 अक्टूबर 2025 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी के बाद एकादशी तिथि है, और दिन है शुक्रवार। आज चंद्रमा शनि की राशि मकर में हैं, जबकि शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। दोनों ग्रह एक-दूसरे के तृतीय भाव में हैं।

ये दिन एकांत में सोच-विचार, योजनाएं बनाने और उन्हें अमल में लाने के लिए बेस्ट है। चूंकि शुक्रवार है, माता लक्ष्मी की पूजा करें। ऋग्वेदिक श्रीसूक्त की 16 ऋचाओं का पाठ धन और समृद्धि लाएगा। सुगंधित इत्र लगाएं और पक्षियों को दाना-पानी दें। इससे शारीरिक, दैवीय और भौतिक परेशानियां दूर होंगी। आइए, जानते हैं कि आज का दिन 12 राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राशि Aaj Ka Rashifal

चंद्रमा आपके कर्म (दशम) भाव में है, जो नौकरी और बिजनेस के लिए शुभ है। नए कॉन्ट्रैक्ट्स या डील्स के लिए समय अच्छा है, लेकिन नई पार्टनरशिप से बचें।

स्टूडेंट्स के लिए करियर में मेहनत का फल मिलेगा। आईटी और बैंकिंग वालों को छोटी-मोटी चुनौतियां आ सकती हैं। सेहत सामान्य रहेगी, और लव लाइफ में खुशी बनी रहेगी। गुस्से पर काबू रखें, वरना नुकसान हो सकता है।
उपाय: हनुमान चालीसा के 7 पाठ करें, तिल दान करें।
शुभ रंग: पीला, लाल
भाग्य: 80%

वृषभ राशि

चंद्रमा आपके भाग्य भाव को मजबूत कर रहा है, जिससे बिजनेस में नए अनुबंध मिल सकते हैं। गुरु का प्रभाव पॉजिटिव रहेगा। बेकार की यात्राओं से बचें। परिवार में शादी जैसे मांगलिक आयोजन की योजना कामयाब हो सकती है। बोलचाल में संयम रखें। राहु की वजह से लव लाइफ में छोटे-मोटे झगड़े हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें और सत्य बोलें।
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें।

Dashank Yog 2026: एक महीने तक बरसेगी सूर्य-शुक्र की कृपा, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर
Dashank Yog 2026: एक महीने तक बरसेगी सूर्य-शुक्र की कृपा, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर

शुभ रंग: नीला, हरा
भाग्य: 75%

मिथुन राशि

काम मनमुताबिक न होने से मन उदास हो सकता है, लेकिन आज रुके हुए काम पूरे होंगे। आईटी और मीडिया में नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। पिता का आशीर्वाद और सपोर्ट काम आसान करेगा। लिवर या ब्लड प्रेशर वालों को सेहत का ध्यान रखना होगा। लव लाइफ में खुशियां बनी रहेंगी। धैर्य रखें और भावनाओं में न बहें।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, चने की दाल दान करें।
शुभ रंग: हरा, नीला
भाग्य: 75%

कर्क राशि

चंद्रमा सप्तम भाव में है, जो जीवनसाथी के भाग्योदय का संकेत देता है। रिश्ते मजबूत होंगे। बिजनेस में नई सफलताएं उत्साह बढ़ाएंगी। नौकरी में मेहनत के बाद प्रमोशन का समय है। गुरु और मंगल बिजनेस में तरक्की देंगे। लव लाइफ में मधुरता रहेगी। परिवार और करियर के लिए सकारात्मक दिन है।
उपाय: श्री सूक्त के 16 पाठ करें, सप्त अन्न दान करें।
शुभ रंग: सफेद, पीला
भाग्य: 75%

सिंह राशि

सूर्य द्वितीय और चंद्रमा षष्ठम भाव में है। मंगल की वजह से परिवार में कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन बड़े भाई का साथ मिलेगा। लव लाइफ बेहतर बनाने के लिए सच बोलें। स्टूडेंट्स अपनी एनर्जी सही दिशा में लगाएं, क्योंकि समय का सही यूज भविष्य में कामयाबी देगा। सेहत का ध्यान रखें और पॉजिटिव रहें।
उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा के 9 पाठ करें, चावल और तिल दान करें। सूर्य की पूजा करें।
शुभ रंग: लाल, हरा
भाग्य: 75%

कन्या राशि

चंद्रमा और बुध करियर में असमंजस पैदा कर सकते हैं। चंद्रमा पंचम भाव में शुभ है, लेकिन एक समय में एक काम पर फोकस करें। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलने से खुशी होगी। नौकरी में नई दिशा मिलेगी और बॉस का सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ सामान्य रहेगी, धैर्य रखें।
उपाय: हनुमान चालीसा के 7 पाठ करें, सूर्य की पूजा करें।
शुभ रंग: हरा, सफेद
भाग्य: 75%

Budh Yam Shadashtak Yog 2026: 4 जून से बुध-यम का खतरनाक योग, इन 6 राशियों पर मंडराया संकट
Budh Yam Shadashtak Yog 2026: 4 जून से बुध-यम का खतरनाक योग, इन 6 राशियों पर मंडराया संकट

तुला राशि

जीवन में कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन राहु आय के नए रास्ते और विदेश से फायदा देगा। चंद्रमा चतुर्थ भाव में है। स्टूडेंट्स मन को कंट्रोल करें। लव लाइफ आकर्षक और खुशहाल रहेगी। यात्रा से मन तनावमुक्त होगा। तेज ड्राइविंग से बचें, वरना सेहत को नुकसान हो सकता है।
उपाय: ऋग्वेदिक श्रीसूक्त के 16 पाठ करें, गुड़ और गेहूं दान करें।
शुभ रंग: नीला, आसमानी
भाग्य: 65%

वृश्चिक राशि

मंगल आत्मविश्वास बढ़ाएगा। तृतीय चंद्रमा और पंचम शनि पिछले दो दिनों से फायदा दे रहे हैं। परिवार में बड़ा आयोजन खुशी देगा। बिजनेस में नई पार्टनरशिप को लेकर असमंजस रहेगा। यंगस्टर लव लाइफ में खुश रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं सुलझेंगी। बड़े भाई का साथ फायदेमंद होगा। गुस्से से बचें।
उपाय: पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: सफेद, हरा
भाग्य: 75%

धनु राशि

चंद्रमा द्वितीय और शनि चतुर्थ भाव में हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है, पढ़ाई और करियर में गंभीर रहें। लिवर की समस्या हो सकती है। लव लाइफ सुखद रहेगी, और नई बातें उत्साह बढ़ाएंगी। शादी की बात शुरू करने का अच्छा समय है। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय: कनकधारास्तोत्र का पाठ करें, चावल और गुड़ दान करें।
शुभ रंग: सफेद, नारंगी
भाग्य: 65%

मकर राशि

शनि राशि में गोचर कर बिजनेस में सफलता दिलाएंगे। नौकरी में नई बातें फायदेमंद होंगी। काम में वृद्धि और प्रमोशन की संभावना है। धर्म और सत्संग जीवन को सही दिशा देंगे। स्टूडेंट्स करियर को लेकर खुश रहेंगे।
उपाय: हनुमान जी और बटुक भैरव की पूजा करें, तिल और उड़द दान करें।
शुभ रंग: आसमानी, हरा
भाग्य: 80%

कुंभ राशि

शनि द्वितीय भाव में आय बढ़ाएंगे। बिजनेस पार्टनरशिप को व्यवस्थित करें। पैसे के बेकार खर्च पर कंट्रोल करें। लव लाइफ में नई यात्राएं खुशी देंगी।
उपाय: भगवान शिव की पूजा, शिव पुराण पाठ करें। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, तिल दान करें।
शुभ रंग: नीला, हरा
भाग्य: 75%

Guru Gochar 2026: गुरु बृहस्पति का कर्क राशि में बड़ा प्रवेश, इन 7 राशियों की बढ़ेगी अचानक मुश्किलें
Guru Gochar 2026: गुरु बृहस्पति का कर्क राशि में बड़ा प्रवेश, इन 7 राशियों की बढ़ेगी अचानक मुश्किलें

मीन राशि

गुरु और चंद्रमा विचारों को आध्यात्मिक बनाएंगे। नई सफलताएं खुशी देंगी। धार्मिक यात्रा का सुख मिलेगा। युवा लव लाइफ में खुश रहेंगे। सेहत को लेकर टेंशन न लें।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, पक्षियों को दाना-पानी दें, सात अन्न दान करें।
शुभ रंग: पीला, आसमानी
भाग्य: 80%

डिस्क्लेमर: ये जानकारी ज्योतिष पर आधारित है और केवल सूचना के लिए है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment