ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Aaj Ka Rashifal: 16 अक्टूबर इन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा!

On: October 16, 2025 8:19 AM
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal: 16 अक्टूबर इन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा!
Join WhatsApp Group

Aaj Ka Rashifal October 16: नई दिल्ली | आज 16 अक्टूबर 2025, गुरुवार का दिन है और दीपावली अब बस पांच दिन दूर है। ग्रहों की चाल के अनुसार, राहु कुंभ में, शनि मीन में, गुरु मिथुन में, चंद्रमा कर्क में, केतु सिंह में, सूर्य और शुक्र कन्या में, जबकि मंगल और बुध तुला राशि में गोचर कर रहे हैं।

गुरु चंद्रमा से द्वादश भाव में हैं। इस खास दिन पर श्री विष्णु की उपासना और तुलसी पूजन करें। मस्तक पर केसर और हल्दी का तिलक लगाएं। “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप और श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ आपको सफलता दिलाएगा। आइए जानते हैं, आज का राशिफल और आपका दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि Aaj Ka Rashifal

आज मेष राशि वालों के लिए दिन शानदार रहेगा। नौकरी में सकारात्मक बदलाव और नए जिम्मेदारियों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में रुके हुए काम पूरे होंगे। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में मेहनत का फल मिलेगा।

लव लाइफ में भावनाओं पर काबू रखें और करियर पर ध्यान दें। ऑफिस में नए लोग जुड़ सकते हैं, लेकिन स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें। उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग: नारंगी और पीला। भाग्य प्रतिशत: 70%

5 मई को है साल 2026 का पहला बड़ा मंगल, 8 मंगलों के संयोग में ऐसे पाएं हनुमान जी की कृपा
5 मई को है साल 2026 का पहला बड़ा मंगल, 8 मंगलों के संयोग में ऐसे पाएं हनुमान जी की कृपा

वृष राशि

शुक्र और चंद्रमा की अनुकूल स्थिति वृष राशि वालों को आर्थिक लाभ देगी। बिजनेस में नई डील मिल सकती है। ऑफिस में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। रुके हुए काम पूरे होंगे। स्टूडेंट्स और लव लाइफ में संतुलन बना रहेगा। उपाय: मूंग और गुड़ का दान करें। शुभ रंग: नीला और हरा। भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए बुध और शुक्र बैंकिंग व आईटी सेक्टर में लाभ देंगे। ऑफिस में विवादों से बचें। सरकारी काम पूरे होने की संभावना है। लव लाइफ में थोड़ा असमंजस रह सकता है, लेकिन स्वास्थ्य ठीक रहेगा। उपाय: तिल का दान करें। शुभ रंग: हरा और बैंगनी। भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि

चंद्रमा आपकी राशि में है, जो कर्क वालों को जॉब में सफलता देगा। मीडिया, फिल्म या आईटी सेक्टर में नौकरी बदलने का मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स मेहनत से अच्छे नतीजे पाएंगे। लव लाइफ में यात्रा का योग है। आंखों की परेशानी से सावधान रहें। उपाय: कंबल, चावल और तिल का दान करें। शुभ रंग: सफेद और लाल। भाग्य प्रतिशत: 80%

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को नौकरी में तरक्की से खुशी मिलेगी। मित्रों के साथ धार्मिक यात्रा का योग है। सूर्य गोचर से राजनीति में लाभ मिलेगा। स्टूडेंट्स असंतोष से बचें। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए घूमने जाएं। उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें और सप्त अन्न का दान करें। शुभ रंग: नारंगी और लाल। भाग्य प्रतिशत: 75%

साप्ताहिक राशिफल 4-10 मई 2026: इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, 8 मई से शुक्र बदलेंगे अपनी चाल
साप्ताहिक राशिफल 4-10 मई 2026: इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, 8 मई से शुक्र बदलेंगे अपनी चाल

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के घर में उत्सव का माहौल रहेगा। स्टूडेंट्स को टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा। नौकरी में रुका हुआ पैसा आएगा और नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। लव लाइफ स्थिर रहेगी। उपाय: श्री सूक्तम का पाठ करें। शुभ रंग: हरा और नीला। भाग्य प्रतिशत: 65%

तुला राशि

तुला वालों का भाग्य मजबूत रहेगा। करियर में संतोष रहेगा, लेकिन परिवार और नौकरी के बीच संतुलन जरूरी है। यात्रा से मन प्रसन्न होगा। बीपी के मरीज सावधान रहें। उपाय: मूंग का दान करें। शुभ रंग: हरा और आसमानी। भाग्य प्रतिशत: 65%

वृश्चिक राशि

मंगल के द्वादश भाव में होने से रियल एस्टेट और फाइनेंस से जुड़े लोग लाभ पाएंगे। आध्यात्मिक शांति और आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य ठीक रहेगा। उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और मूंग-गुड़ का दान करें। शुभ रंग: नारंगी और लाल। भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि

धनु वालों को तनाव से बचना होगा। एक समय में एक ही काम पर ध्यान दें। ऑफिस में विवादों से दूर रहें। लव लाइफ में कुछ परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। उपाय: पक्षियों को दाना-पानी दें और पिता का आशीर्वाद लें। शुभ रंग: पीला और नारंगी। भाग्य प्रतिशत: 64%

मंगल उदय 2026: वृश्चिक और मकर राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सटीक उपाय
मंगल उदय 2026: वृश्चिक और मकर राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सटीक उपाय

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए धार्मिक माहौल रहेगा। परिवार में खुशी का समय है। व्यवसाय में सही दिशा मिलेगी। स्टूडेंट्स तनाव से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं। शुभ रंग: नीला और आसमानी। भाग्य प्रतिशत: 70%

कुंभ राशि

गुरु और चंद्रमा के शुभ प्रभाव से कुंभ वालों की पारिवारिक समस्याएं हल होंगी। काम को योजनाबद्ध तरीके से करें। लव लाइफ और पढ़ाई में संतुलन बनाए रखें। शुगर और बीपी के मरीज सावधान रहें। उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और अन्न दान करें। शुभ रंग: नीला और आसमानी। भाग्य प्रतिशत: 75%

मीन राशि

मीन राशि वालों को करियर में प्रगति मिलेगी। उच्च अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा और लव लाइफ सुखद रहेगी। कफ से जुड़ी समस्याओं से सावधान रहें। उपाय: चने की दाल का दान करें और सूर्य उपासना करें। शुभ रंग: नारंगी और लाल। भाग्य प्रतिशत: 75%

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now