Saturday Iron Buying Rules : सनातन परंपरा में शनिवार का दिन कर्मफल और न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित है। ज्योतिषीय गणनाओं में शनि ग्रह को कठोर श्रम, अनुशासन, संघर्ष और निष्पक्ष न्याय का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि आग की तपन और हथौड़े की चोट सहकर मजबूत बनने वाले लोहे को शनिदेव की मुख्य धातु का दर्जा मिला है। शनिवार के दिन शनि मंदिरों में तेल चढ़ाने और जरूरतमंदों की मदद का विधान है, लेकिन बाजार से लोहे की खरीदारी (Shani dev iron metal) को लेकर अक्सर संशय बना रहता है।
शनिदेव और लोहे का सीधा संबंध
लोहा सामान्य धातुओं की तुलना में अत्यधिक टिकाऊ, श्रमसाध्य और कर्मठता का प्रतिनिधित्व करता है। कारखानों में पसीना बहाने वाले मजदूरों और कठोर परिश्रम से जुड़े वर्ग का सीधा कारक शनि ग्रह को ही माना गया है। जिस तरह लोहे को ढालने के लिए भारी दबाव की जरूरत होती है, ठीक वैसे ही शनिदेव मनुष्य को जीवन के कड़े इम्तिहानों से गुजारकर परिपक्व बनाते हैं। अब सवाल है कि Shanivar ko loha kharidna शुभ है या नहीं ?
शनिवार को लोहा खरीदना क्यों है वर्जित?
अब बात करते हैं Iron buying on Saturday astrology के बारे में। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार शनिवार को घर में नया लोहा लाने से शनिदेव अप्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से परिवार में शनि दोष उत्पन्न होने की संभावना रहती है। मान्यता है कि यह भूल घर में अकारण कलह, आर्थिक नुकसान और व्यावसायिक मंदी को न्योता दे सकती है। इसलिए शनिवार को नई धातु के रूप में लोहा घर लाने से साफ तौर पर बचने की हिदायत दी जाती है।
खरीदारी पर रोक, पर दान है फलदायी
शास्त्रों में शनिवार को लोहे की खरीदारी को भले ही निषेध माना गया हो, लेकिन लोहे का दान अत्यंत पुण्यकारी बताया गया है। अगर कोई जातक शनि की ढैय्या, साढ़ेसाती या किसी अशुभ महादशा से जूझ रहा है, तो लोहे से बने तवे, चिमटे या बर्तनों (Shani dosh nivaran) का दान राहत प्रदान करता है। जरूरतमंदों को यह सामग्री भेंट करने से शनि की पीड़ा शांत होती है।
हरियाणा न्यूज़ पोस्ट पर ये भी पढ़ें: शुक्र अस्त 2026: 23 सितंबर से पलटेगी इन 4 राशियों की किस्मत, छप्पर फाड़कर बरसेगा पैसा
वाहन या लोहा खरीदना मजबूरी हो तब क्या करें?
यदि कोई व्यक्ति शनिवार को नया वाहन, मशीनरी या लोहे का अनिवार्य सामान खरीदने की स्थिति में हो, तो ज्योतिषीय समाधान मौजूद है। ऐसी स्थिति में खरीदारी का भुगतान (पेमेंट) शुक्रवार या किसी अन्य दिन पहले ही पूरा कर लेना चाहिए। इसके अलावा, खरीदारी के समय शनिदेव और अपने ईष्ट देव का ध्यान करना आवश्यक माना जाता है। जिनकी कुंडली में शनि योगकारक या उच्च स्थिति में हों, उन पर इसका दुष्प्रभाव नगण्य रहता है।
अचानक मिले लोहे का क्या है धार्मिक नियम?
शनिवार को बाजार से धन देकर लोहा खरीदना तो पूर्णतः वर्जित माना गया है, परंतु अप्रत्याशित रूप से लोहा मिलने पर नियम भिन्न हैं। यदि किसी व्यक्ति को कहीं से अचानक या बिना मोलभाव किए लोहा उपहार स्वरूप या स्वतः प्राप्त होता है, तो शास्त्रों में इसे अशुभ नहीं ठहराया गया है। #ShaniDev #AstrologyTips #ShanivarNiyam












