ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Rashifal: आज का राशिफल 15 सितंबर 2025, सिंह समेत इन 4 राशियों पर बरसेगी सितारों की कृपा

On: सितम्बर 14, 2025 7:40 अपराह्न
Follow Us:
Rashifal: आज का राशिफल 15 सितंबर 2025, सिंह समेत इन 4 राशियों पर बरसेगी सितारों की कृपा
Join WhatsApp Group

आज का राशिफल 15 सितंबर 2025, 15 September ka Rashifal 2025: 15 सितंबर 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए खास रहने वाला है। जहां सिंह, कुंभ, वृश्चिक और कन्या राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा, वहीं मिथुन वालों को थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, आज का राशिफल क्या कहता है और किन राशियों के लिए दिन रहेगा खास। हर राशि के लिए खास उपाय भी दिए गए हैं, जो आपकी राह आसान बना सकते हैं।

मेष (Aries)

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए थोड़ा तनाव भरा हो सकता है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में उलझन बनी रहेगी, इसलिए धैर्य रखें, वरना बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। शासन-सत्ता से जुड़े लोग आरोप-प्रत्यारोप का शिकार हो सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। राजनीति में आपका कद बढ़ेगा, लेकिन व्यवसाय में जोखिम से बचें, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है।

उपाय: आज रक्त संबंधियों से बराबर मात्रा में चांदी लेकर बहते पानी में बहाएं।

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि वालों को आज व्यापार में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में संघर्ष के बाद थोड़ी सफलता मिल सकती है। अपनी गलतियों से सावधान रहें, वरना नुकसान हो सकता है। पर्यटक स्थल की यात्रा के योग बन रहे हैं। शत्रु आपकी कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए संयम बरतें। लोभ-लालच से बचें, नहीं तो मान-सम्मान में कमी आ सकती है। दोस्तों से सहयोग मिलेगा।

उपाय: अनाथ और गरीब लोगों की सेवा करें।

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सुख और उन्नति के लिहाज से खास नहीं रहेगा। महत्वपूर्ण कामों में संघर्ष बढ़ सकता है। सामाजिक व्यवहार में सावधानी बरतें, क्योंकि विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत के बावजूद पूरा फल नहीं मिलेगा। सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं। नए आय स्रोतों पर ध्यान दें। पहले से सोचे गए कामों में सफलता मिल सकती है। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।

उपाय: कुत्तों को मीठी रोटी खिलाएं।

शारदीय नवरात्रि 2026 ज्योतिष: नवदुर्गा और नवग्रहों का अद्भुत संयोग, जानें 9 दिनों के 9 शुभ रंग | shardiya-navratri-2026-astrological-significance-9-days-navgraha-colours
शारदीय नवरात्रि 2026 ज्योतिष: नवदुर्गा और नवग्रहों का अद्भुत संयोग, जानें 9 दिनों के 9 शुभ रंग

कर्क (Cancer)

कर्क राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य के साथ निर्णय लें, ताकि रुके हुए काम बन सकें। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने वालों को स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है। नौकरी में सहायकों का साथ मिलेगा। किसी बड़े काम में देरी से मन उदास हो सकता है। राजनीति में भरोसेमंद व्यक्ति धोखा दे सकता है।

उपाय: चांदी की थाली में केसर से स्वास्तिक बनाएं।

सिंह (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। विद्यार्थी पढ़ाई में रुचि लेंगे और किसी प्रतियोगिता या परीक्षा में सफलता मिलेगी। नई औद्योगिक इकाई शुरू हो सकती है। राजनीति में आपका रुतबा बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रयोग फायदा देंगे। किसी सामाजिक या राजनीतिक अभियान में नेतृत्व का मौका मिलेगा। पैतृक संपत्ति विवाद को कोर्ट में न ले जाएं।

उपाय: शहद मिले पानी से स्नान करें।

कन्या (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज शत्रु से झगड़ा खत्म होगा। कार्यक्षेत्र में आपके अनुभव की तारीफ होगी। कोई बड़ा काम सफल होगा। राजनीति में आपके भाषण की चर्चा होगी। नौकरी में अधिकारियों के प्रति सम्मान रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधाएं दूर होंगी। मजदूरों को मनचाहा काम मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है।

उपाय: साबुत हल्दी की गांठ तकिए के नीचे रखकर सोएं।

तुला (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। बड़े फैसले सोच-समझकर लें। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहें। नौकरी में वरिष्ठों के साथ तालमेल बनाएं। राजनीति में आपका दबदबा बढ़ेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

तुला राशि में शुक्र अस्त 2026, मिथुन और कर्क समेत 5 राशियों के लिए धन लाभ के बड़े संकेत | shukra-ast-october-2026-lucky-zodiac-signs-career-finance-rashifal
तुला राशि में शुक्र अस्त 2026, मिथुन और कर्क समेत 5 राशियों के लिए धन लाभ के बड़े संकेत

उपाय: शुक्र मंत्र का स्फटिक माला पर पांच बार जप करें।

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज उन्नति का दिन है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। साहस और बुद्धि से विपरीत हालात को अनुकूल बनाएं। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। नौकरी में प्रमोशन और स्थान परिवर्तन के योग हैं।

उपाय: सूर्योदय से सूर्यास्त तक नमक न खाएं।

धनु (Sagittarius)

धनु राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में विरोधियों के षड्यंत्र से सावधान रहना होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। बड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी प्रियजन से सहयोग न मिलने से मन उदास हो सकता है। नौकरी में मिथ्या आरोप लग सकते हैं।
उपाय: सफेद रंग के कपड़े पहनें।

मकर (Capricorn)

मकर राशि वालों को आज बहुराष्ट्रीय कंपनियों में तारीफ और सम्मान मिलेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। नौकरी में सहायकों का साथ मिलेगा। कोई गुप्त योजना सफल होगी। विदेश यात्रा के योग हैं। वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

उपाय: मंदिर में चने की दाल, हल्दी और दक्षिणा दान करें।

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार है। नौकरी की तलाश पूरी होगी। मजदूरों को काम मिलेगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने वालों को बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। राजनीति में पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी जनकल्याण कार्यों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

सर्वपितृ अमावस्या पर आज बना शनिश्चरी संयोग, जानें श्राद्ध और दीपदान के अचूक नियम | sarva-pitru-amavasya-shani-amavasya-shradh-tarpan-upay
सर्वपितृ अमावस्या पर आज बना शनिश्चरी संयोग, जानें श्राद्ध और दीपदान के अचूक नियम

उपाय: शिव पंचाक्षरी स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

मीन (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए दिन भागदौड़ भरा रहेगा। महत्वपूर्ण काम में रुकावट आ सकती है। खाने-पीने पर ज्यादा खर्च होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। नौकरी में झूठे आरोप लग सकते हैं। अनचाही यात्रा से बचें। किसी मित्र से अनबन हो सकती है।

उपाय: श्री राम रक्षा कवच का पाठ करें।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment