ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kark Rashifal 28 July 2025: वाद-विवाद से रहें दूर वरना पहुंच सकते हैं थाने, परिवार में आ सकती है बड़ी खुशखबरी!

On: जुलाई 27, 2025 5:44 अपराह्न
Follow Us:
Kark Rashifal 28 July 2025: वाद-विवाद से रहें दूर वरना पहुंच सकते हैं थाने, परिवार में आ सकती है बड़ी खुशखबरी!
Join WhatsApp Group

Kark Rashifal 28 July 2025: कर्क राशि वालों के लिए 28 जुलाई का दिन काफी उठापटक भरा हो सकता है। आज राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है और विदेश में काम कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। शासन और सत्ता का सहयोग भी मिलने के योग हैं।

हालांकि, कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। कोशिश करें कि किसी भी वाद-विवाद में न उलझें, नहीं तो मामला पुलिस तक जा सकता है।

वहीं व्यापार में मेहनत ज़्यादा करनी पड़ेगी लेकिन उसका फल भी अच्छा मिलेगा। शेयर, लॉटरी और दलाली से जुड़े लोग आज बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं।

Kark Rashifal 28 July 2025: आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?

आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रह सकता है, लेकिन कुछ खर्चे भी जेब पर भारी पड़ सकते हैं। व्यापार में काफी व्यस्तता बनी रहेगी और इससे अच्छी कमाई की संभावना है।

शारदीय नवरात्रि 2026 ज्योतिष: नवदुर्गा और नवग्रहों का अद्भुत संयोग, जानें 9 दिनों के 9 शुभ रंग | shardiya-navratri-2026-astrological-significance-9-days-navgraha-colours
शारदीय नवरात्रि 2026 ज्योतिष: नवदुर्गा और नवग्रहों का अद्भुत संयोग, जानें 9 दिनों के 9 शुभ रंग

यदि आप नौकरी में हैं तो किसी अधीनस्थ कर्मचारी से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। वहीं भूमि, भवन या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज की तारीख आपके लिए उपयुक्त हो सकती है, लेकिन इसके लिए आपको अपनी बचत भी झोंकनी पड़ सकती है और कुछ कर्ज भी उठाना पड़ सकता है।

संतान की खुशी या इच्छा पूरी करने में भी धन खर्च हो सकता है।

कैसा रहेगा प्रेम और पारिवारिक जीवन?

प्रेम संबंधों में आज निकटता और भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिलेगा। अपने जीवनसाथी के साथ किसी खूबसूरत जगह घूमने का प्लान बन सकता है। दांपत्य जीवन में प्यार और आकर्षण बढ़ेगा।

ससुराल पक्ष से किसी मांगलिक कार्यक्रम का निमंत्रण मिल सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा होगा। अगर आप प्रेम विवाह की योजना बना रहे हैं तो आज आपको परिवार से समर्थन मिलने की पूरी संभावना है।

तुला राशि में शुक्र अस्त 2026, मिथुन और कर्क समेत 5 राशियों के लिए धन लाभ के बड़े संकेत | shukra-ast-october-2026-lucky-zodiac-signs-career-finance-rashifal
तुला राशि में शुक्र अस्त 2026, मिथुन और कर्क समेत 5 राशियों के लिए धन लाभ के बड़े संकेत

स्वास्थ्य कैसा रहेगा?

स्वास्थ्य के लिहाज से दिन थोड़ा संभलकर चलने वाला है। पहले से किसी गंभीर रोग से परेशान हैं तो आज राहत मिलने के संकेत हैं। हालांकि रक्त विकार जैसी समस्याओं को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।

आज शराब पीकर गाड़ी चलाने से बचें, खासकर तेज रफ्तार से। इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है। सिरदर्द, बदन दर्द और थकान जैसी शिकायतें हो सकती हैं।

आज का उपाय

एक नारियल को अपने ऊपर से सात बार घुमाकर बहते पानी में प्रवाहित करें। इससे नकारात्मकता दूर होगी और मानसिक शांति मिलेगी।

सर्वपितृ अमावस्या पर आज बना शनिश्चरी संयोग, जानें श्राद्ध और दीपदान के अचूक नियम | sarva-pitru-amavasya-shani-amavasya-shradh-tarpan-upay
सर्वपितृ अमावस्या पर आज बना शनिश्चरी संयोग, जानें श्राद्ध और दीपदान के अचूक नियम

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment