ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kumbh Rashifal 28 July 2025: नया बिजनेस शुरू करने से बचें, ज़रा सी गलती दे सकती है बड़ा घाटा!

On: जुलाई 27, 2025 6:24 अपराह्न
Follow Us:
Kumbh Rashifal 28 July 2025: नया बिजनेस शुरू करने से बचें, ज़रा सी गलती दे सकती है बड़ा घाटा!
Join WhatsApp Group

Kumbh Rashifal 28 July 2025: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है। कार्यक्षेत्र में पहले से चली आ रही रुकावटें कुछ हद तक कम हो सकती हैं, लेकिन फिर भी आपको अपनी योजनाओं का विस्तार सोच-समझकर करना चाहिए।

परिश्रम का फल जरूर मिलेगा, लेकिन आत्मविश्वास को कमजोर न होने दें।

विरोधी आपकी भावनाओं का फायदा उठा सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। नौकरी में उच्च अधिकारियों से तनाव या कहासुनी की स्थिति बन सकती है। आज किसी नए काम की शुरुआत न करें, वरना भविष्य में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Kumbh Rashifal 28 July 2025: खर्च पर लगाम जरूरी

अनंत चतुर्दशी: नवग्रह दोषों की होगी शांति, जानें किस हाथ में बांधना चाहिए अनंत धागा | anant-chaturdashi-astrological-significance-14-knots-thread-graha-shanti
अनंत चतुर्दशी: नवग्रह दोषों की होगी शांति, जानें किस हाथ में बांधना चाहिए अनंत धागा

आज के दिन आर्थिक लेनदेन में बहुत सावधानी बरतनी होगी। जमा पूंजी पर अत्यधिक खर्च हो सकता है, इसलिए जरूरतों पर कंट्रोल रखें। मकान खरीदने की योजना बन सकती है, लेकिन निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें।

अगर पैतृक संपत्ति का कोई विवाद चल रहा है, तो उसे कोर्ट-कचहरी पहुंचने से पहले सुलझा लें, नहीं तो मामला बिगड़ सकता है और खर्चा भी बढ़ जाएगा। संतान से आर्थिक मदद की उम्मीद पूरी नहीं होगी, जिससे कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

रिश्तों में बढ़ सकती है उलझन

आज प्रेम संबंधों में अत्यधिक महत्वाकांक्षा आ सकती है। अगर आप एक से ज़्यादा रिश्तों में रुचि ले रहे हैं, तो भविष्य में इसका बुरा असर आपके स्थायी संबंधों पर पड़ सकता है। बेहतर होगा कि सिर्फ एक संबंध को पूरी गंभीरता से निभाएं।

शनिवार को लोहा खरीदना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष शास्त्र का नियम | can-we-buy-iron-on-saturday-astrology-rules
शनिवार को लोहा खरीदना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष शास्त्र का नियम

वैवाहिक जीवन में भी पारिवारिक मुद्दों को लेकर पति-पत्नी के बीच बहस हो सकती है। ऐसे में संयम और समझदारी से काम लें। साथी की भावनाओं की कद्र करें।

लापरवाही पड़ सकती है भारी

आज सेहत को लेकर छोटी-मोटी परेशानियां सामने आ सकती हैं। खानपान और दिनचर्या को लेकर आपको अनुशासित रहना होगा। खासकर अगर आप पहले से हृदय, रक्तचाप या फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे हैं, तो बेहद सावधानी बरतें।

नियमित योग और व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, तभी आप आने वाले समय में सेहतमंद रह सकेंगे।

शुक्र अस्त 2026: 23 सितंबर से पलटेगी इन 4 राशियों की किस्मत, छप्पर फाड़कर बरसेगा पैसा | shukra-ast-2026-venus-combust-zodiac-signs-financial-benefits
शुक्र अस्त 2026: 23 सितंबर से पलटेगी इन 4 राशियों की किस्मत, छप्पर फाड़कर बरसेगा पैसा

आज का उपाय

तांबे का सिक्का बहते पानी में प्रवाहित करें, नकारात्मक ऊर्जा से राहत मिलेगी और भाग्य भी साथ देगा।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment