ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Makar Rashifal 3 August 2025: शत्रुओं पर जीत और अचानक धनलाभ, आज चमक सकती है किस्मत!

On: August 2, 2025 6:10 PM
Follow Us:
Makar Rashifal 3 August 2025: शत्रुओं पर जीत और अचानक धनलाभ, आज चमक सकती है किस्मत!
Join WhatsApp Group

Makar Rashifal 3 August 2025: आज मकर राशि वालों के लिए सितारे खूब मेहरबान हैं। जो लोग अब तक आपके खिलाफ थे, वही अब दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी खूब सराहना होगी और अचानक आर्थिक लाभ के योग भी बन रहे हैं। मतलब साफ है आज आप हर मोर्चे पर जीत के साथ आगे बढ़ सकते हैं।

Makar Rashifal 3 August 2025: कामकाज में बढ़ेगा दबदबा

आज किसी पुराने शत्रु या विरोधी से चल रहा विवाद खत्म हो सकता है और दोबारा मेल-मिलाप भी संभव है। पारिवारिक दोस्त से कोई नया बिज़नेस आइडिया सामने आ सकता है। आपके अनुभव और काम की तारीफ हर ओर होगी, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे।

राजनीति में जुड़े लोगों को आज उनके भाषण के लिए जमकर वाहवाही मिल सकती है। हालांकि, किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। ऑफिस में बॉस के साथ सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखें और किसी के बहकावे में आकर कोई गलत कदम न उठाएं।

आर्थिक स्थिति में आ सकती है चमक

आज का अंकफल: मूलांक 4 वालों के लिए 90% भाग्यशाली रहेगा दिन, बड़ी डील के संकेत
आज का अंकफल: मूलांक 4 वालों के लिए 90% भाग्यशाली रहेगा दिन, बड़ी डील के संकेत

आज आपका बचाया हुआ धन बढ़ेगा और कहीं से रुका हुआ पैसा अचानक वापस मिल सकता है। ऑफिस या बिज़नेस प्लेस पर सुख-सुविधाओं पर थोड़ा ज्यादा खर्च हो सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़ी कोई रुकावट आज सरकारी मदद से दूर हो सकती है।

व्यापार में इनकम बढ़ाने के जो प्रयास कर रहे हैं, वे सफल होंगे। किसी खास व्यक्ति से महंगा तोहफा या पैसे मिलने का योग बन रहा है। अगर घर बनवाने की सोच रहे हैं तो उतना ही खर्च करें, जितना बजट में हो।

निजी रिश्तों में बढ़ेगी मिठास

आज किसी करीबी का विदेश से कोई खुशखबरी भरा संदेश मिल सकता है। परिवार में आपके समर्पण और मेहनत की सराहना होगी। प्रेम संबंधों में बहस से बचें और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।

पंचांग अलर्ट: 14 मई तक टाल दें बड़े काम, ज्योतिषियों ने दी 'रोग पंचक' की बड़ी चेतावनी
पंचांग अलर्ट: 14 मई तक टाल दें बड़े काम, ज्योतिषियों ने दी ‘रोग पंचक’ की बड़ी चेतावनी

पार्टनर के साथ यात्रा के दौरान मस्ती और मनोरंजन का भी मौका मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें उनकी दुआ से जीवन की कई मुश्किलें आसान हो सकती हैं। शादीशुदा लोगों के रिश्तों में नजदीकियां और मजबूत होंगी।

स्वास्थ्य को लेकर रहना होगा सावधान

आज सेहत के मामले में थोड़ी चिंता हो सकती है। एक साथ कई हेल्थ इश्यू के लक्षण दिख सकते हैं, जिससे आप थोड़े उलझन में रहेंगे। डॉक्टरी सलाह जरूर लें, लेकिन घबराएं नहीं। आपकी सेहत को लेकर जो भ्रम है, वह जल्दी ही साफ हो जाएगा।

स्वास्थ्य की समस्या का समाधान मिल जाएगा और सामान्य रूप से आप फिट महसूस करेंगे। हालांकि किसी करीबी की तबीयत बिगड़ने से तनाव और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, इसलिए खुद को शांत रखें।

ज्येष्ठ का दूसरा बड़ा मंगल कल: जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और किस्मत बदलने वाले उपाय
ज्येष्ठ का दूसरा बड़ा मंगल कल: जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और किस्मत बदलने वाले उपाय

आज का खास उपाय

Makar Rashifal 3 August 2025: बृहस्पति यंत्र की विधिपूर्वक पूजा करें। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शुभ फल प्राप्त होंगे।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now