ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Makar Rashifal 4 August 2025: मकर राशि वालों के लिए मुश्किलों से भरा दिन, रोजगार की तलाश में छोड़ना पड़ सकता है घर!

On: August 3, 2025 6:05 PM
Follow Us:
Makar Rashifal 4 August 2025: मकर राशि वालों के लिए मुश्किलों से भरा दिन, रोजगार की तलाश में छोड़ना पड़ सकता है घर!
Join WhatsApp Group

Makar Rashifal 4 August 2025 (मकर राशिफल आज 4 अगस्त 2025): मकर राशि वालों के लिए 4 अगस्त का दिन कुछ खास अच्छा नहीं रहने वाला है। करियर, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य तीनों ही क्षेत्रों में परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।

जहां एक ओर कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत बेकार जा सकती है, वहीं दूसरी ओर रोज़गार की तलाश में अपने घर-परिवार से दूर भी जाना पड़ सकता है।

Makar Rashifal 4 August 2025: करियर में संघर्ष

आज कार्यक्षेत्र में व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी, लेकिन उसका कोई खास नतीजा निकलता नहीं दिख रहा। दूर देश की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, और वहां कुछ अप्रत्याशित घटनाएं घट सकती हैं जिनकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।

अधीनस्थों से मतभेद, विरोधियों से अपमान, और उच्च अधिकारियों से डांट तक सब कुछ संभव है। राजनीति में विरोधी आपके मान-सम्मान को चोट पहुंचा सकते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप कटु भाषा से बचें और बेवजह के झगड़ों से दूरी बनाए रखें।

2026 में इन 3 राशियों पर चल रही शनि की साढ़ेसाती, जानें किसे कब मिलेगी पूरी राहत | shani-sade-sati-2026-mesh-kumbh-meen-rashi-relief-date
2026 में इन 3 राशियों पर चल रही शनि की साढ़ेसाती, जानें किसे कब मिलेगी पूरी राहत

आर्थिक स्थिति

आज आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर रहने वाली है। जहां से आपको पैसे की उम्मीद थी, वहां से भी निराशा ही हाथ लगेगी। व्यापार में आपके व्यवहार के कारण गिरावट आएगी और पैतृक संपत्ति का झगड़ा पुलिस तक पहुंच सकता है।

धन के अभाव में सामाजिक मानहानि और परिवार में अपमान की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा, किसी करीबी के स्वास्थ्य पर अचानक ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है।

प्रेम और परिवार में भी तनाव

25 जुलाई को बुध उदय के बाद इन 5 राशियों को संभलकर चलना होगा, मिथुन-कन्या-मकर भी रहें सतर्क | budh-uday-2026-july-25-these-zodiac-signs-need-caution
25 जुलाई को बुध उदय के बाद इन 5 राशियों को संभलकर चलना होगा, मिथुन-कन्या-मकर भी रहें सतर्क

आज का दिन भावनात्मक तौर पर भी आपसे बहुत कुछ छीन सकता है। आपको ये महसूस हो सकता है कि आज के समय में भावनाओं की कोई अहमियत नहीं बची, सब कुछ पैसे के इर्द-गिर्द घूमता है।

प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो सकते हैं जिससे रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं। हालांकि, संतान से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है जो थोड़ी राहत देगा। शादीशुदा जीवन में भी तनाव से बचने की पूरी कोशिश करें।

सेहत

स्वास्थ्य के मोर्चे पर भी आज सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। जानवर के संपर्क में आने से बीमारी का खतरा, जीवनसाथी के खराब स्वास्थ्य के चलते मानसिक तनाव, और अज्ञात भय ये सब आज आपके दिन का हिस्सा हो सकते हैं।

मेष राशि में प्रवेश करेंगे शनि देव, 4 राशियों को नौकरी-कारोबार में मिल सकता है बड़ा लाभ | shani-gochar-2027-mesha-rashi-4-lucky-zodiac-signs
मेष राशि में प्रवेश करेंगे शनि देव, 4 राशियों को नौकरी-कारोबार में मिल सकता है बड़ा लाभ

यात्रा के दौरान किसी अजनबी से कुछ भी खाने-पीने से बचें, जहरखुरानी का खतरा बना हुआ है। मानसिक चिंता आपको बेचैन कर सकती है और भोग-विलास की आदतें स्वास्थ्य को और बिगाड़ सकती हैं।

आज का शुभ उपाय

आज भगवान विष्णु जी के मंदिर में तीन कोने वाला पीला झंडा लगाएं। इससे नकारात्मकता दूर होगी और मानसिक शांति मिलेगी।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment