नई दिल्ली, 29 अक्टूबर, Numerology Prediction: 29 अक्टूबर 2025, बुधवार का दिन अंक ज्योतिष के नजरिए से बेहद शुभ और पावरफुल है। आज का संयुक्त अंक 29 धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग, तांत्रिक साधना, कर्मकांड और यात्रा का सिंबल है। ये अंक तेज सफलता और क्रिएटिविटी देता है। इसका सिंगल अंक 02 है, जिसका मालिक चंद्रमा है, जो स्पिरिचुअलिटी और मन की शांति लाता है। आज का भाग्यांक 03 है, जिसका स्वामी गुरु है। मंगल, चंद्रमा, गुरु और सूर्य बेस्ट फ्रेंड्स हैं। अंक 02 के फ्रेंड अंक 01, 09 और 03 हैं।
Numerology Prediction: जानें क्या है खास?
29 अक्टूबर 2025 को संयुक्त अंक 29 (चंद्रमा और मंगल का असर) और भाग्यांक 03 (गुरु का प्रभाव) का स्पेशल कॉम्बिनेशन बन रहा है। चंद्रमा मन को शांत और स्पिरिचुअल बनाएगा, जबकि मंगल एनर्जी और हिम्मत देगा। गुरु ज्ञान, धर्म और बिजनेस में बड़ा चांस देगा। ये दिन जॉब, बिजनेस, इनवेस्टमेंट और स्पिरिचुअल एक्टिविटी के लिए सुपर फेवरेबल है। अपनी बर्थ डेट से चेक करें कि आपके लिए आज का दिन कैसा गुजरेगा।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख जन्मे लोग)
जॉब और बिजनेस में आईटी और बैंकिंग सेक्टर में अच्छी प्रोग्रेस होगी। रियल एस्टेट और फाइनेंस बिजनेस में भी ग्रोथ दिखेगी। भाग्यांक 03 जॉब में प्रमोशन दिला सकता है। नामांक 03 और 09 वाले सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। हेल्थ में चंद्रमा की वजह से कफ की प्रॉब्लम हो सकती है। चावल और चीनी दान करें।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख जन्मे लोग)
शुक्र और बुध बिजनेस में ढेर सारा काम देंगे। जन्मांक 03 और 08 वाले सीनियर्स जॉब में फायदा पहुंचाएंगे। चंद्रमा और गुरु धार्मिक यात्रा के योग बनाएंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी। गाय को पालक खिलाएं।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख जन्मे लोग)
अंक स्वामी और भाग्य स्वामी गुरु बिजनेस में बड़ा मौका देंगे। आईटी और फाइनेंस जॉब में तरक्की होगी। हेल्थ में पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है। गाय को गुड़ खिलाएं।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख जन्मे लोग)
भाग्यांक 03 का स्वामी गुरु और इस अंक का मालिक राहु है। रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन बिजनेस वालों को जबरदस्त सक्सेस मिलेगी। बिजनेस में गुरु और मंगल के अंक 03 और 09 से शुभ लाभ होगा। हेल्थ ठीक रहेगी।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख जन्मे लोग)
बिजनेस में मूलांक 02 और 03 से फायदा होगा। जॉब में प्रमोशन के सिग्नल हैं। रुके कामों में स्पीड आएगी। बुध और गुरु मैनेजमेंट स्किल्स बढ़ाएंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी। उड़द और तिल दान करें।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख जन्मे लोग)
शुक्र और मंगल मीडिया, बैंकिंग और फाइनेंशियल जॉब में फायदा देंगे। आज बिजनेस में सक्सेस का दिन है। जॉब में भाग्यांक 03 के स्वामी गुरु और 02 के मालिक चंद्रमा का सपोर्ट मिलेगा। हेल्थ में हार्ट पेशेंट सावधानी रखें।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख जन्मे लोग)
जॉब में अपनी प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। बिजनेस में सक्सेस है। काम में लापरवाही न करें। केतु और शुक्र इनवेस्टमेंट की ओर ले जाएंगे। हेल्थ में लीवर पेशेंट अलर्ट रहें। गुड़ दान करें।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख जन्मे लोग)
आज जॉब में सक्सेस का दिन है। इस अंक का स्वामी शनि और फ्रेंड प्लैनेट शुक्र सपोर्ट करेंगे। मंगल रियल एस्टेट बिजनेस में बड़ी कामयाबी देंगे। हेल्थ सुख अच्छा रहेगा।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख जन्मे लोग)
बिजनेस में गुरु, चंद्रमा और मंगल का साथ रहेगा। जॉब में मूलांक 01 और 09 वाले सीनियर्स आपसे खुश रहेंगे। पैसे खर्च पर कंट्रोल रखें। हेल्थ बेहतर रहेगी।













