Singh Rashifal 29 July 2025: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन खास और शुभ रहने वाला है। आज आपकी पूजा-पाठ और आध्यात्मिक कार्यों में खास रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में “कर्म ही पूजा” के सिद्धांत पर चलें और आध्यात्मिक चर्चाओं से बचें।
अपनी निजी जिंदगी की बातें सार्वजनिक करने से परहेज करें। रोजगार की तलाश में भटकना पड़ सकता है और आजीविका के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है।
संतान की ओर से कोई बहुत ही शुभ खबर मिलेगी, जो मन को खुशी देगी। नौकरी में बॉस या उच्च अधिकारियों से नजदीकियां बढ़ेंगी। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने की संभावना है।
व्यापार में मेहनत और लगन से काम करें, फायदा ही फायदा होगा। पिता की ओर से बिना मांगे जरूरी मदद मिलेगी।
Singh Rashifal 29 July 2025: धन-संपत्ति में होगी बढ़ोतरी
आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन और संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। कोई पुराना जमीन या संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है। पशुपालन के कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छी कमाई होगी।
शिक्षण संस्थानों से जुड़े लोगों को सरकारी योजना से बड़ा लाभ मिलेगा। माता-पिता से कपड़े या उपहार मिल सकते हैं। ऐशो-आराम पर खर्च करने से पहले अच्छे से सोच-विचार करें, तभी कोई फैसला लें।
परिवार में आएगी खुशियां
आज परिवार में किसी नए मेहमान के आने से खुशी का माहौल बनेगा। इस खुशी में आप इतने भावुक हो सकते हैं कि आंसुओं को रोक पाना मुश्किल होगा।
व्यापार में नई योजना या स्कीम शुरू करने से बिजनेस तेजी से बढ़ेगा। जीवनसाथी का साथ और सहयोग मिलेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आएगी।
लापरवाही से बचें
आज स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। सामान्य तौर पर आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को इलाज के लिए पर्याप्त धन मिलेगा। अगर किसी नए रोग के लक्षण दिखें, तो बिल्कुल भी लापरवाही न करें, वरना गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।
किसी प्रियजन के विदेश से बीमार होने की खबर से मन उदास हो सकता है, जिससे चिंता और अनिद्रा की समस्या हो सकती है। देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल करने से बचें।
उपाय
आज महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें।












