Surya Gochar Kumbh Rashi 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है और उन्हें विशेष महत्व प्राप्त है। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य उच्च स्थान पर होते हैं, उन्हें अपने जीवन में बड़ा सरकारी पद और प्रतिष्ठा मिलती है। सूर्य को पिता, सम्मान, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा का कारक ग्रह माना जाता है। वह हर महीने अपनी राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं। इस बदलाव का प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर साफ दिखाई देता है। इस बार का परिवर्तन कई मायनों में खास और प्रभावशाली सिद्ध होने वाला है।
कुंभ राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग
पंचांग के अनुसार, 13 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि पर कर्मफल दाता भगवान शनि देव का आधिपत्य है। कुंभ राशि में वर्तमान में शुक्र, बुध और राहु भी विराजमान हैं। ऐसे में सूर्य के वहां पहुंचते ही चारों ग्रहों की एक साथ युति होगी, जिससे ‘चतुर्ग्रही योग’ का निर्माण होने जा रहा है। इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। 13 फरवरी को सुबह 4:14 मिनट पर सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि की राशि में पहले से ही बुध, शुक्र और राहु विराजमान हैं, ऐसे में सूर्य और राहु के संयोग से ‘ग्रहण योग’ का निर्माण भी हो रहा है जिसे ज्योतिष में अच्छा नहीं माना जाता।
हालांकि, राहत की बात यह है कि वहां लक्ष्मी नारायण योग से लेकर शुक्रादित्य योग भी बन रहा है। इससे अशुभ योग का प्रभाव काफी हद तक कम होता हुआ भी दिखाई दे रहा है। आज हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिनका 13 फरवरी से अच्छा समय शुरू हो जाएगा।
वृषभ राशि: करियर में मिलेगी नई उड़ान
इस राशि के दसवें भाव में बुध, शुक्र, सूर्य और राहु की युति होने जा रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में भी सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं और अब आप पहले की तुलना में तेजी से काम करेंगे। काम में आपका मन भी पूरी तरह लगने वाला है। दफ्तर में सभी अधिकारी आपके काम की जमकर तारीफ करेंगे। साथ ही आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। काम के सिलसिले में आप बड़ी यात्राओं पर भी जा सकते हैं। कुल मिलाकर आने वाला समय आपके लिए काफी खास रहने वाला है।
धनु राशि: आत्मविश्वास और विवाह के योग
इस राशि के जातकों को चारों ग्रहों की इस युति से विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। करियर में आपको एक से बढ़कर एक बेहतरीन मौके मिलने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में सभी आपके काम की तारीफ करने वाले हैं। भाई-बहनों के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी। अविवाहित लोगों के लिए शादी का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा और आप स्वयं को काफी खुशियों भरा महसूस करेंगे।
तुला राशि: रुके हुए काम होंगे पूरे
सूर्य, बुध, राहु और शुक्र की यह युति इस राशि के जातकों के लिए काफी खास रहेगी। जीवन में लंबे समय से जितने भी काम रूके हुए थे, अब वह पूरे होते हुए दिखाई दे रहे हैं। मॉडलिंग, एक्टिंग और कला आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। आप अपने पार्टनर के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है। व्यापार के क्षेत्र में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं और समाज में प्रतिष्ठा की भी प्राप्ति होगी।
सूर्य-शनि संबंध और उपाय
ज्योतिष के मुताबिक, सूर्य और शनि में मित्रता का संबंध नहीं है। ऐसे में जब भी यह दोनों ग्रह एक साथ आते हैं या प्रभावित करते हैं, तो लोगों की चिंताएं बढ़ जाती हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि सूर्य आपकी राशि में मेहरबान रहें अर्थात आप पर भगवान सूर्य देव की कृपा बनी रहे, तो आप उन्हें नियमित सुबह जल अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी कुंडली में सूर्य अच्छी स्थिति में होते हैं और आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलता है।
Gold Astrology: इन 3 राशियों के लिए ‘गोल्ड’ पहनना बन सकता है परेशानी का सबब
Astrology News में पढ़ें ज्योतिष से जुड़ी हर ताज़ा और भरोसेमंद खबर। यहां राशिफल, ग्रह गोचर, शुभ-अशुभ योग, व्रत-त्योहार और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों की सटीक जानकारी मिलती है। ज्योतिष से जुड़े अहम अपडेट और दैनिक राशिफल के लिए Haryana News Post पर नज़र बनाए रखें।













