ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Aaj Ka Rashifal: 28 सितंबर को कैसा रहेगा आपका दिन? जानें अपनी राशि का हाल

On: सितम्बर 28, 2025 7:55 पूर्वाह्न
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal: 28 सितंबर को कैसा रहेगा आपका दिन? जानें अपनी राशि का हाल
Join WhatsApp Group

Aaj Ka Rashifal September 28: चंडीगढ़ | आज का राशिफल आपके दिन को बेहतर बनाने का रास्ता दिखा सकता है! ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर तैयार दैनिक राशिफल में मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए नौकरी, व्यापार, परिवार, सेहत और दिनभर की शुभ-अशुभ घटनाओं का जिक्र होता है।

इसे पढ़कर आप अपने दिन की योजनाओं को और स्मार्ट तरीके से बना सकते हैं। यह राशिफल आपको बताएगा कि आज आपके सितारे आपके साथ हैं या नहीं। आइए, जानते हैं 28 सितंबर 2025 का राशिफल।

मेष (Aries) Aaj Ka Rashifal

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आप दूसरों का भरोसा जीतने में कामयाब होंगे। दफ्तर में आपके नए आइडियाज़ बॉस को खूब पसंद आएंगे। हालांकि, बिजनेस में कोई डील फाइनल होने से पहले अटक सकती है, जिससे थोड़ा तनाव हो सकता है। धैर्य रखें, सब ठीक होगा।

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि वालों को आज बिजनेस पर पूरा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है, जिससे वो नाराज़ हो सकते हैं। उन्हें मनाने की कोशिश करें। बैंकिंग सेक्टर में काम करने वालों को आज उनके काम से नई पहचान मिल सकती है।

मंगल पहुंचे कर्क राशि में, इन 6 राशियों को निवेश और वाणी पर रखना होगा पूरा नियंत्रण | mangal-gochar-september-2026-cancer-effects-on-zodiac-signs
मंगल पहुंचे कर्क राशि में, इन 6 राशियों को निवेश और वाणी पर रखना होगा पूरा नियंत्रण

मिथुन (Gemini)

आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता कमाल की रहेगी। जरूरी कामों की लिस्ट बनाकर चलें, इससे फायदा होगा। बिजनेस की योजनाएं सोच-समझकर बनाएं और पार्टनरशिप में सावधानी बरतें। राजनीति से जुड़े लोगों को अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा।

कर्क (Cancer)

आज का दिन थोड़ा उलझन भरा हो सकता है। रचनात्मक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी। विदेशी व्यापार करने वालों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। अगर आपने किसी योजना में पैसा लगाया है, तो उसमें जोखिम लेना पड़ सकता है।

सिंह (Leo)

आज आपके लिए बड़ी उपलब्धि का दिन है। आप कुछ धन बचत की योजना में लगाएंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। बेवजह के झगड़ों से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं।

कन्या (Virgo)

आज धन और समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलने से खुशी होगी। आप नया मकान खरीदने की सोच सकते हैं। दोस्तों के साथ पार्टी में सावधानी बरतें, क्योंकि झगड़ा होने की आशंका है।

कन्या राशि में सूर्य का प्रवेश, 5 राशियों के करियर पर असर | sun-transit-in-virgo-5-zodiac-signs-benefits
कन्या राशि में सूर्य का प्रवेश, 5 राशियों के करियर पर असर

तुला (Libra)

आज आपकी आय बढ़ने से मन खुश रहेगा। भाग्य भी आपका साथ देगा। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। घर का कोई अटका काम पूरा हो सकता है। बिजनेस में भी मनचाहा मुनाफा मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio)

सेहत के लिहाज से आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। पुरानी स्वास्थ्य समस्या से राहत मिलेगी। पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। परिवार की समस्याओं को बाहरी लोगों से न साझा करें, वरना परेशानी बढ़ सकती है।

धनु (Sagittarius)

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन की समस्याएं कम होंगी। संतान को नौकरी से जुड़ा कोई अच्छा मौका मिल सकता है। माता-पिता की सेवा के लिए समय निकालें। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर आप नाम कमाएंगे।

मकर (Capricorn)

आज अपनी वाणी और व्यवहार पर कंट्रोल रखें। उलझनों के कारण थोड़ा तनाव रह सकता है। नौकरी में जल्दबाजी से बचें। अगर प्रॉपर्टी खरीदने की योजना है, तो वह पूरी हो सकती है। किसी काम के लिए बाहर यात्रा हो सकती है।

मंगल का कर्क राशि में गोचर: मेष, कर्क और मकर राशि वाले रहें सावधान, जानिए सटीक उपाय | mangal-gochar-kark-rashi-september-2026-astrology-rashifal-effects-upay
मंगल का कर्क राशि में गोचर: मेष, कर्क और मकर राशि वाले रहें सावधान, जानिए सटीक उपाय

कुंभ (Aquarius)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर बड़ा काम शुरू करने की योजना बन सकती है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर फोकस रखना होगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए उठाए कदम सफल होंगे।

मीन (Pisces)

आज का दिन बाकी दिनों से बेहतर रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। प्रॉपर्टी को लेकर परिवार में कुछ तनाव हो सकता है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को नया ऑफर मिल सकता है। परिवार का पूरा साथ मिलेगा।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment