ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Tula Rashifal 29 July 2025: तुला राशि वालों सावधान! नुकसान और बिगड़ते कामों से रहें अलर्ट!

On: जुलाई 28, 2025 6:16 अपराह्न
Follow Us:
Tula Rashifal 29 July 2025: तुला राशि वालों सावधान! नुकसान और बिगड़ते कामों से रहें अलर्ट!
Join WhatsApp Group

Tula Rashifal 29 July 2025: तुला राशि वालों के लिए 29 जुलाई का दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा और बार-बार किसी अनहोनी की चिंता सताएगी।

कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें, नहीं तो धन हानि या फिर जेल तक की नौबत आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन और भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है; हो सकता है कि जिस दिन नौकरी मिले, उसी दिन बॉस नौकरी से निकाल दे।

नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें और अपने इष्ट देव की प्रार्थना करते रहें। व्यापार में सरकारी नियमों की उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।

मंगल पहुंचे कर्क राशि में, इन 6 राशियों को निवेश और वाणी पर रखना होगा पूरा नियंत्रण | mangal-gochar-september-2026-cancer-effects-on-zodiac-signs
मंगल पहुंचे कर्क राशि में, इन 6 राशियों को निवेश और वाणी पर रखना होगा पूरा नियंत्रण

कार्यक्षेत्र में कोई कीमती सामान चोरी या गुम हो सकता है। शासन-प्रशासन से जुड़े लोगों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

Tula Rashifal 29 July 2025: आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?

आज साहूकारी या उधार देने जैसे कामों में धन लाभ की संभावना है। हालांकि, कोई बड़ा काम बनते-बनते रुक सकता है, जिससे पैसा आते-आते अटक जाएगा।

परिवार में परिजनों की फिजूलखर्ची देखकर मन परेशान हो सकता है। खनन या भूमिगत संसाधनों से जुड़े व्यवसाय करने वालों को बड़ी सफलता और सम्मान मिल सकता है। ऐसे लोगों को खास मुनाफा होने की उम्मीद है।

कन्या राशि में सूर्य का प्रवेश, 5 राशियों के करियर पर असर | sun-transit-in-virgo-5-zodiac-signs-benefits
कन्या राशि में सूर्य का प्रवेश, 5 राशियों के करियर पर असर

प्यार और रिश्तों का हाल

आज किसी दूर के रिश्तेदार का आपके घर आना हो सकता है, जिससे मन में खुशी की लहर दौड़ेगी। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें; धन या उपहारों की उम्मीद रखने से बचें, वरना साथी की नजर में आप लालची समझे जा सकते हैं और रिश्ता बिगड़ सकता है।

परिवार में किसी करीबी की बात दिल को चोट पहुंचा सकती है, जिससे मन दुखी हो सकता है।

सेहत का क्या है हाल?

स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। कान से जुड़ी कोई समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें, नहीं तो भारी परेशानी हो सकती है।

मंगल का कर्क राशि में गोचर: मेष, कर्क और मकर राशि वाले रहें सावधान, जानिए सटीक उपाय | mangal-gochar-kark-rashi-september-2026-astrology-rashifal-effects-upay
मंगल का कर्क राशि में गोचर: मेष, कर्क और मकर राशि वाले रहें सावधान, जानिए सटीक उपाय

ऊंची जगहों पर जाने से बचें, क्योंकि हादसे का खतरा है। शराब का सेवन बिल्कुल न करें। कार्यक्षेत्र में अपमान का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव और ब्लड प्रेशर बढ़ने की आशंका है।

उपाय

सूर्य से जुड़ी चीजें जैसे तांबा, गेहूं या गुड़ दान करें।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment