ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Tula Rashifal 30 July 2025: तुला राशि वालों के लिए अलर्ट! आज जरा सी जल्दबाज़ी बिगाड़ सकती है बड़े काम

On: जुलाई 29, 2025 6:25 अपराह्न
Follow Us:
Tula Rashifal 30 July 2025: तुला राशि वालों के लिए अलर्ट! आज जरा सी जल्दबाज़ी बिगाड़ सकती है बड़े काम
Join WhatsApp Group

Tula Rashifal 30 July 2025: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी और आप दिनभर भागदौड़ में लगे रहेंगे। अगर आप राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो जनता का भरपूर सहयोग मिलेगा।

सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में भी आप सक्रिय रहेंगे। नौकरी में वाहन सुख मिलने की संभावना है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के चलते उत्सव का माहौल रहेगा।

हालांकि जरूरी कार्यों में दूसरों पर निर्भर रहने की गलती न करें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े किसी पुराने विवाद का आज निपटारा हो सकता है और इससे आपको लाभ भी मिलेगा।

Tula Rashifal 30 July 2025: आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव के संकेत

आज व्यापार में आय अपेक्षा से कम रहेगी, जिससे मन में थोड़ी निराशा आ सकती है। उधार के पैसों को लेकर तनाव बढ़ सकता है और पारिवारिक धार्मिक आयोजनों में फिजूल खर्च से खिन्नता महसूस होगी। रोजगार की तलाश में आपको जगह-जगह भटकना पड़ सकता है।

शुक्र गोचर 2026: तुला राशि में अस्त हुए शुक्र, प्यार और पैसों के मामले में इन राशियों को रहना होगा अलर्ट | shukra-tara-ast-october-2026-effects-on-5-zodiac-signs-remedies
शुक्र गोचर 2026: तुला राशि में अस्त हुए शुक्र, प्यार और पैसों के मामले में इन राशियों को रहना होगा अलर्ट

हालांकि एक नया मित्र आर्थिक सहायता देकर आपको राहत दे सकता है। साथ ही, आज कपड़े और आभूषण खरीदने की इच्छा तेज हो सकती है। जो लोग पशुपालन या इससे जुड़े कार्य करते हैं, उन्हें आज अच्छा धन लाभ मिलने के संकेत हैं।

निजी जीवन में सावधानी जरूरी

आज आपके प्रेम जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति की दखल परेशान कर सकती है और इससे रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। नौकरी में निलंबन या नौकरी जाने जैसी घटनाएं मानसिक तनाव बढ़ा सकती हैं।

जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद की संभावना है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। संतान की ओर से भी व्यर्थ तनाव मिल सकता है, जिससे मन अस्थिर रहेगा।

17 अक्टूबर से सूर्य का तुला राशि में गोचर, जानिए सभी 12 राशियों के करियर और कारोबार पर असर | sun-transit-in-libra-october-2026-horoscope-effects
17 अक्टूबर से सूर्य का तुला राशि में गोचर, जानिए सभी 12 राशियों के करियर और कारोबार पर असर

स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है

सेहत के मामले में आज आपको खास सतर्कता बरतनी होगी। किसी गंभीर बीमारी की शुरुआत हो सकती है या आप किसी पुराने रोग से परेशान रह सकते हैं। रक्त विकार से संबंधित समस्या होने की संभावना है, इसलिए दवाएं समय पर लें और परहेज करें।

किसी करीबी की तबीयत बिगड़ने की खबर आपके तनाव को बढ़ा सकती है। आज आपकी लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है समय रहते ध्यान देना ही बेहतर होगा।

आज का खास उपाय

शारदीय नवरात्रि 2026 ज्योतिष: नवदुर्गा और नवग्रहों का अद्भुत संयोग, जानें 9 दिनों के 9 शुभ रंग | shardiya-navratri-2026-astrological-significance-9-days-navgraha-colours
शारदीय नवरात्रि 2026 ज्योतिष: नवदुर्गा और नवग्रहों का अद्भुत संयोग, जानें 9 दिनों के 9 शुभ रंग

आज श्री हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करें। इससे नकारात्मकता दूर होगी और मानसिक शांति मिलेगी।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment